• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बिलासपुर ट्रेन एक्सीडेंट में मृतकों की संख्या 11 पहुंची; 20 घायल, डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे पीड़ितों से मुलाकात

Amish Kumari by Amish Kumari
November 5, 2025
in छत्तीसगढ़
बिलासपुर ट्रेन हादसे पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायगढ़ समेत 5 जिलों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। इस हादसे में मेमू ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा लालखदान स्टेशन के पास हुआ, जहां एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में शुरुआत में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन देखते ही देखते ये आंकड़ा बढ़ गया और मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं इस ट्रेन हादसे में 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए बिलासपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

पीड़ितों से मुलाकात करेंगे डिप्टी सीएम साव

READ ALSO

Chhattisgarh news today: ट्रैफिक चालान भरने का सुनहरा मौका, रायपुर में 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ को लेकर अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD की चेतावनी

 

 

 

वहीं, इस रेल हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। इसी बीच खबर सामने आई है कि, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर का दौरा करेंगे। डिप्टी सीएम साव अस्पताल में पहुंचकर घायलों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम साव रेल हादसे से जुड़ी जानकारी अधिकारीयों से लेंगे।

 

 

 

 

 

सीएम साय ने किया मुआवजे का ऐलान

बिलासपुर रेल हादसा में प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि इस हादसे में मृतक के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक मदद मिलेगी। घायलों को ₹50 हज़ार की सहायता राशि दी जाएगी।

 

 

 

⁠

 

हटाए गए दुर्घटनाग्रस्त कोच

 

जानकारी सामने आई ही कि, बुधवार सुबह राहत टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त पैसेंजर कोच को क्रेन की मदद से ट्रैक से हटा लिया है। कोच को साइड में कर अपलाइन को क्लियर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, मालगाड़ी के क्षतिग्रस्त वैगन को भी हटा दिया गया, ताकि रेल यातायात जल्द बहाल किया जा सके।

 

 

 

मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की सहायता राशि : रेल प्रशासन

गौरतलब है कि आज बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के टकराव की एक अप्रत्याशित घटना हुई है । दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए रेलवे की तरफ से भी निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है । मृतकों (casualties) के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।

रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं । वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है । रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है ।

 

 

 

CRS स्तर पर होगी जांच

इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें । यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं :—

 

 

 

आपातकालीन संपर्क:

 

• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330

 

• चांपा – 8085956528

 

• रायगढ़ – 9752485600

 

• पेंड्रा रोड – 8294730162

 

• कोरबा – 7869953330

उसलापुर – 7777857338

 

 

 

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: ट्रैफिक चालान भरने का सुनहरा मौका, रायपुर में 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत

November 21, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ को लेकर अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD की चेतावनी

November 21, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News,: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान

November 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

November 20, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

November 20, 2026
Next Post
आज है कार्तिक पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और दान करने का समय

आज है कार्तिक पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और दान करने का समय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

July 12, 2026

delhi news: Play School में 3 साल के बच्चे से मार पीट का मामला, दोनों कानों के पर्दे में सूजन, 4 पर FIR..

August 30, 2026

Cg Current News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर महिला समूह की अनूठी शुरुआत

August 24, 2026
मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

August 16, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Gold Silver Price Crash: 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; जानें क्‍यों गिरे दाम
  • Bank holiday: नवंबर के आखिरी हफ्ते में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक! यहां देखें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • Manipur Liquor Tragedy: जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
  • Chhattisgarh news today: ट्रैफिक चालान भरने का सुनहरा मौका, रायपुर में 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR