• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

पेंशनर्स के लिए GOOD NEWS, अब घर बैठे मिलेगी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा…

Amish Kumari by Amish Kumari
November 6, 2025
in अन्य
पेंशनर्स के लिए GOOD NEWS, अब घर बैठे मिलेगी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

केंद्र सरकार ने देश भर के लाखों पेंशनभोगियों को बड़ी सुविधा प्रदान करते हुए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 4.0 की शुरुआत की है। इस पहल का मकसद सुनिश्चित करना है कि सभी पेंशनर्स लंबी लाइनों में लगने की परेशानी के बिना, आसानी से घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकें। आप भी डिजिटल तरीके से अपना लाइफ सर्टिफिकेट इस महीने जमा करा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यह डिजिटल सुविधा विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांग पेंशनर्स के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है।

 

READ ALSO

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू

गर्मियों में जामुन खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे

 

 

 

 

30 नवंबर 2025 तक कर सकते हैं जमा

 

नेशनल डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अभियान 4.0 का आयोजन पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न संस्थाओं जैसे पेंशन वितरित करने वाले बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पेंशनर्स वेलफेयर असोसिएशन, CGDA, EPFO, DoT, रेलवे, UIDAI और MeitY आदि का सहयोग है। यह अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक पूरे देश के सभी पेंशनर्स तक पहुंचने का लक्ष्य रखता है, विशेष रूप से उन इलाकों में जहां पेंशनर्स की पहुंच कम है।

ऐसे जमा करें अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

 

पेंशनर्स अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप का उपयोग करके ‘जीवन प्रमाण पत्र’ ऐप के माध्यम से आसानी से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें-

 

सबसे पहले आप Aadhaar Face RD App और Jeevan Pramaan App डाउनलोड करें।

 

Face RD ऐप में जाकर अपना फेस स्कैन करें।

 

Jeevan Pramaan App में आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें

 

कैमरे से फोटो क्लिक करें और सबमिट कर दें।

कुछ ही मिनटों में आपको सर्टिफिकेट सबमिट होने का मैसेज और डाउनलोड लिंक मिल जाएगा।

 

यह डिजिटल सुविधा न केवल समय बचाती है, बल्कि प्रक्रिया को बेहद सरल और सुविधाजनक भी बनाती है।

Related Posts

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू
अन्य

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू

June 2, 2026
गर्मियों में जामुन खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे
अन्य

गर्मियों में जामुन खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे

May 21, 2026
रोज सुबह वॉक करने से क्या होगा? यहां जानें इससे होने वाले स्वास्थ लाभ
अन्य

रोज सुबह वॉक करने से क्या होगा? यहां जानें इससे होने वाले स्वास्थ लाभ

May 20, 2026
आम आदमी को महंगाई की मार, तेल-गैस के बाद स्मार्टफोन भी हुआ महंगा, Realme से लेकर OnePlus तक 7000 रुपये तक बढ़े दाम
अन्य

आम आदमी को महंगाई की मार, तेल-गैस के बाद स्मार्टफोन भी हुआ महंगा, Realme से लेकर OnePlus तक 7000 रुपये तक बढ़े दाम

May 18, 2026
IPO का मेगा वीक; आज खुलेंगे 2 नए पब्लिक इश्यू, 7 कंपनियां की होंगी लिस्टिंग
अन्य

अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026
सुबह खाली पेट हल्दी और सोंठ का पानी पीने शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे, जानिए बनाने का सही तरीका
अन्य

सुबह खाली पेट हल्दी और सोंठ का पानी पीने शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे, जानिए बनाने का सही तरीका

May 16, 2026
Next Post
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया, सीरीज मे 2-1 की बढ़त..

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया, सीरीज मे 2-1 की बढ़त..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बछिया के हर्निया का पशु चिकित्सकों ने किया सफल ऑपरेशन

बछिया के हर्निया का पशु चिकित्सकों ने किया सफल ऑपरेशन

August 6, 2025
कैबिनेट विस्तार होगा कभी भी, सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ जिले को मिली स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता: श्याम बिहारी जायसवाल

August 21, 2025
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 140 अंक उछला, IT सेक्टर के स्टॉक्स फिसले

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 400+ अंक चढ़ा, निफ्टी 25,500 के पार,आईटी शेयरों ने बढ़ाई बाजार की रफ्तार

February 25, 2026
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार

गारे पेलमा–I कोयला खदान में स्थानीय लोगों के लिए 2200 रोजगार अवसर, कौशल-आधारित प्राथमिकता का आश्वासन

November 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आम आदमी को बड़ा झटका : नगर निगम ने यूजर चार्ज में की बढ़ोतरी, जानें अब कितना देना होगा…
  • भीषण सड़क हादशा; दो सरकारी बसों के बीच जोरदार टक्कर से 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
  • चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ 12.5 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में DGGI की बड़ी कार्रवाई; आरोपी यूपी से गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR