• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

बिहार में आज दूसरे चरण की वोटिंग, 122 सीटों पर हाई-वोल्टेज मतदान…

Amish Kumari by Amish Kumari
November 11, 2025
in देश
बिहार में आज दूसरे चरण की वोटिंग, 122 सीटों पर हाई-वोल्टेज मतदान…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को 3.70 करोड़ मतदाता 122 सीटों पर 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी शामिल हैं। दूसरे चरण में जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं। ये सभी नेपाल की सीमा से सटे हुए जिले हैं।

 

READ ALSO

6.5 तीव्रता के एक ओर भूकंप के झटके से दहला ये देश, कुछ घंटे पहले 40 लोगों की गई थी जान

सड़क से फिसलकर 200 फीट नीचे नदी में गिरी गाड़ी; 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 

 

चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

 

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। अधिकतर जिले सीमांचल क्षेत्र में आते हैं, जहां मुस्लिम आबादी का घनत्व अधिक है। ऐसे में यह चरण सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

 

 

 

NDA और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला

 

एक ओर महागठबंधन अल्पसंख्यक समुदाय के समर्थन पर भरोसा कर रहा है, वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विपक्ष पर ‘घुसपैठियों की रक्षा’ का आरोप लगा रहा है। प्रमुख उम्मीदवारों में जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ सदस्य बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं, जो सुपौल सीट से लगातार आठवीं बार जीत दर्ज करने का प्रयास कर रहे हैं।

मंत्री प्रेम कुमार गया टाउन से लड़ रहे चुनाव

 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री प्रेम कुमार भी गया टाउन सीट से लगातार आठवीं बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने 1990 से लगातार सात बार इस सीट पर जीत हासिल की है। इसके अलावा भाजपा की रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह ‘बबलू’ (छातापुर) और जेडीयू की लेशी सिंह (धमदहा), शीला मंडल (फुलपरास) तथा जामा खान (चैनपुर) की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

 

 

 

कटिहार सीट से ताराकिशोर चुनावी मैदान में

 

बीजेपी के एक अन्य प्रमुख नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं। कटिहार जिले की बलरामपुर और कदवा सीटों से क्रमशः भाकपा (माले) लिबरेशन के महबूब आलम और कांग्रेस के शकील अहमद खान लगातार तीसरी जीत के प्रयास में हैं। दूसरे चरण का चुनाव राजग के दो सहयोगी दलों-हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की ताकत की भी परीक्षा माना जा रहा है। दोनों दलों को छह-छह सीटें मिली हैं। ‘हम’ की सभी छह सीटों पर इसी चरण में मतदान होना है। इनमें इमामगंज, बाराचट्टी, टेकारी और सिकंदरा सीटें पार्टी के पास हैं और मौजूदा विधायक फिर से मैदान में हैं।

उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी भी लड़ रहीं चुनाव

 

गौरतलब है कि हम प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इमामगंज सीट पिछले साल लोकसभा चुनाव में गया से जीतने से पहले छोड़ी थी। उपचुनाव में यह सीट उनकी बहू दीपा मांझी ने जीती थी, जबकि बाराचट्टी सीट दीपा की मां ज्योति देवी के पास है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा, जिसकी स्थापना दो साल पहले हुई थी और अभी उसकी विधानसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है, इस बार छह उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इनमें पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता (सासाराम) और उनके करीबी सहयोगी माधव आनंद (मधुबनी) भी शामिल हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम (कुटुंबा) आरक्षित सीट से लगातार दूसरी बार जीत की कोशिश में हैं।

 

 

 

45,399 बनाए गए मतदान केंद्र

बिहार में दूसरे चरण का मतदान 45,399 मतदान केंद्रों पर होगा, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। कई दलबदलू उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इनमें मोहानिया की विधायक संगीता कुमारी शामिल हैं, जिन्होंने 2020 में राजद के टिकट पर जीत हासिल की थी और अब भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं। नवादा की विधायक विभा देवी हाल ही में राजद छोड़कर जेडीयू में शामिल हुई हैं। इसी तरह कांग्रेस कोटे से मंत्री रहे मुरारी गौतम ने पिछले साल नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने के बाद राजग का रुख किया और अब वे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर अपनी पुरानी सीट चेनारी से मैदान में हैं।

 

 

 

युवा मतदाताओं की संख्या 7.69 लाख

 

दूसरे चरण के 3.7 करोड़ मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं। इनमें से 2.28 करोड़ मतदाता 30 से 60 साल की आयु के बीच हैं, जबकि 18-19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 7.69 लाख है। नवादा जिले की हिसुआ सीट में सबसे अधिक मतदाता (3.67 लाख) हैं, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी सीटों पर सबसे अधिक प्रत्याशी (22-22) मैदान में हैं। पहले चरण में 121 सीटों पर 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जिसे राज्य का ‘अब तक का सबसे अधिक’ मतदान बताया गया।

Related Posts

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा ये राज्य, इतनी तीव्रता से डोली धरती, घरों से भागे लोग
देश

6.5 तीव्रता के एक ओर भूकंप के झटके से दहला ये देश, कुछ घंटे पहले 40 लोगों की गई थी जान

August 15, 2026
सड़क से फिसलकर 200 फीट नीचे नदी में गिरी गाड़ी; 5 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

सड़क से फिसलकर 200 फीट नीचे नदी में गिरी गाड़ी; 5 लोगों की दर्दनाक मौत

August 15, 2026
Urban Company की मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 108 गुने का धमाकेदार सब्‍सक्रिप्‍शन, यहां जानें GMP
देश

Shiprocket IPO को मिला 99.38 गुना सब्सक्रिप्शन, चेक करें GMP

August 15, 2026
स्वाइन फ्लू की बढ़ी रफ्तार, खांसी-बुखार को न करें नजरअंदाज; डॉक्टर से जानिए कैसे करें बचाव
देश

स्वाइन फ्लू की बढ़ी रफ्तार, खांसी-बुखार को न करें नजरअंदाज; डॉक्टर से जानिए कैसे करें बचाव

August 15, 2026
आम आदमी को बड़ा झटका; चुनाव के बाद पेट्रोल 18 रुपये और डीजल 35 रुपये होगी महंगी- रिपोर्ट
देश

पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म, डीजल टैक्स भी घटा, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?

August 15, 2026
देश में LPG की नहीं है कोई कमी, पैनिक बुकिंग से बढ़ी मांग; सरकार ने लोगों से घबराने से बचने की अपील की
देश

16 अगस्त से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

August 15, 2026
Next Post
दिल्ली ब्लास्ट में PM Modi का बड़ा बयान, कहा- ‘किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा..

दिल्ली ब्लास्ट में PM Modi का बड़ा बयान, कहा- ‘किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी राज्य

जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी राज्य

November 12, 2025
महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी…

महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी…

September 5, 2025
बंगाल में BJP के जीत के बाद किसे बनाएगी CM? यहां देखिए टॉप-5 नेताओं की लिस्ट

बंगाल में BJP के जीत के बाद किसे बनाएगी CM? यहां देखिए टॉप-5 नेताओं की लिस्ट

May 5, 2026
आज संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें ये उपाय, हर संकट से मिलेगी मुक्ति और करियर में होगा लाभ

आज संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें ये उपाय, हर संकट से मिलेगी मुक्ति और करियर में होगा लाभ

June 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 6.5 तीव्रता के एक ओर भूकंप के झटके से दहला ये देश, कुछ घंटे पहले 40 लोगों की गई थी जान
  • कोरबा में बाढ़ का खतरा, 3 गेट खोले गए; 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट
  • राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR