• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं पूरे 11,000 रुपये! जानिए क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना?

Amish Kumari by Amish Kumari
November 22, 2025
in अन्य
गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं पूरे 11,000 रुपये! जानिए क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देश में महिलाओं की आर्थिक मदद और गर्भावस्था के दौरान उनकी सेहत का ध्यान रखने के लिए मोदी सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)। यह स्कीम गर्भवती महिलाओं को पैसों की मदद देती है, ताकि उनका और बच्चे का ख्याल अच्छी तरह रखा जा सके। अगर आप प्रेग्नेंट हैं या किसी को जानती हैं जो पहली बार मां बनने वाली है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में कुल 11,000 रुपये तक सीधे भेजती है। अगर आपने अभी तक इसका फायदा नहीं उठाया है, तो आप एक बड़ी मदद से वंचित हो सकती हैं।

 

READ ALSO

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए शुरू की गई एक केंद्र सरकार की फ्लैगशिप स्कीम है। इसका उद्देश्य गर्भावस्था और प्रसव के दौरान महिलाओं को आर्थिक मदद देकर उनके स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल को मजबूत करना है, ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। इस योजना के तहत महिलाओं को सीधे बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि भेजी जाती है।

किसे मिलते हैं 11,000 रुपये?

योजना के तहत राशि दो हिस्सों में दी जाती है

पहली संतान पर 5000 रुपये: यह राशि तीन किस्तों में मिलती है- पहली किस्त गर्भावस्था रजिस्ट्रेशन पर, दूसरी किस्त स्वास्थ्य जांच पूरी करने पर और तीसरी किस्त बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र और टीकाकरण रिकॉर्ड पर। यह पैसा गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्वास्थ्य जांच, आराम और जरूरी मेडिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए दिया जाता है।

अगर दूसरी संतान बेटी हो तो 6000 रुपये एक्स्ट्रा: दूसरी संतान के रूप में बेटी होने पर सरकार महिला को 6000 रुपये एक्स्ट्रा सहायता देती है। इस तरह कुल राशि 11,000 रुपये तक पहुंच जाती है।

कैसे करें आवेदन?

इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आइए जानते हैं पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:

योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmmvy.wcd.gov.in पर जाएं।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, जैसे पहचान पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और गर्भावस्था से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट।

महिला की उम्र कम से कम 19 वर्ष होनी जरूरी है।

आवेदन बच्चे के जन्म के 270 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए।

इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिलता है, चाहे वे किसी भी वर्ग (SC/ST/OBC/General) से हों। दिव्यांग और आयुष्मान भारत लाभार्थी महिलाएं भी इसमें शामिल हैं।

 

अब तक लाखों महिलाओं को मिला फायदा

देशभर में लाखों महिलाओं ने इस योजना से न सिर्फ आर्थिक राहत पाई है बल्कि बेहतर पोषण, अच्छी मेडिकल जांच और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया है। यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार की आर्थिक स्थिति दोनों में सुधार लाती है।

Related Posts

पैसे रखें तैयार, जल्द निवेशकों के लिए खुलेगा Cotec Healthcare का IPO, मिलेगा कमाई का शानदार मौका..
अन्य

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

August 30, 2026
अन्य

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 21, 2026
28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व
अन्य

28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व

August 18, 2026
सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त
अन्य

सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त

August 17, 2026
आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय
अन्य

आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय

August 17, 2026
Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
अन्य

Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

August 16, 2026
Next Post
Lenskart के IPO में 1 लाख करोड़ का दांव लगा रहे निवेशक, 26.4 गुना हुआ सब्सक्राइब

इंतजार हुआ खत्म, दिसंबर आ रहा है Meesho का IPO, 52,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

March 26, 2026
रायगढ़ में सफल वोट अधिकार यात्रा से घबराए विरोधी, सोशल मीडिया पर फैलाया झूठ

रायगढ़ में सफल वोट अधिकार यात्रा से घबराए विरोधी, सोशल मीडिया पर फैलाया झूठ

September 18, 2025
IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी चेन्नई सुपर किंग्स! एक तो वर्ल्ड कप विनर है..

IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी चेन्नई सुपर किंग्स! एक तो वर्ल्ड कप विनर है..

October 11, 2025
किसानों के लिए खुशखबरी, कल आ सकती है पीएम किसान की 21वीं किस्त, मिनटों में ऐसे चेक करें स्टेटस…

इस दिन किसानों के खाते में आएगी पीएम सम्मान निधि रकम, जानें आप पात्र हैं या नई…

October 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • MP Ration Shops Strike: 1 अक्टूबर से 28 हजार राशन दुकानों पर पड़ेगा ताला, मांगों को लेकर विक्रेताओं का ऐलान
  • Renault Tribe Turbo: Renault ने लॉन्च की दमदार 7-सीटर कार, कीमत 7.84 लाख से शुरू
  • Indian railway: दीपावली-दशहरा पर इंडियन रेलवे चलाएगा 102 फेस्टिवल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू
  • Chhattisgarh samachar: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, CM साय युवाओं को बांटेंगे ऑफर लेटर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR