कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। AICC पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। गौरतलब है कि यह प्रक्रिया पिछले कई महीनों से लंबित थी, लेकिन अब आपसी सहमति बनने के बाद सूची जारी की गई है।
छूटे हुए नेताओं को मिलेगा समायोजन
पार्टी के भीतर किसी भी तरह की नाराजगी से बचने के लिए कांग्रेस ने एडजस्टमेंट फॉर्मूला तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी होते ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे सक्रिय नेताओं को जिला कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
नेताओं की पसंद से सामंजस्य पर संशय
बता दें कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के दौरान बड़े नेताओं की पसंद को दरकिनार कर केवल कार्यकर्ताओं की पसंद को प्राथमिकता दिया गया। इस आधार पर ज्यादातर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। वहीं अब ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति में स्थानीय बड़े नेताओं की पसंद को प्राथमिकता दिए हैं।















