• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, August 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, रिमोट IED बरामद; पंजाब और दिल्ली थे टारगेट पर

Amish Kumari by Amish Kumari
February 11, 2026
in देश
अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, रिमोट IED बरामद; पंजाब और दिल्ली थे टारगेट पर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अमृतसर में खुफिया जानकारी के आधार पर की गई बड़ी कार्रवाई में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) ने पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक रिमोट कंट्रोल आईईडी, एक विदेशी निर्मित पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का संपर्क पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर से था। बताया जा रहा है कि वह एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने हैंडलर से बातचीत करता था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बचा जा सके। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी को सीमापार से निर्देश मिल रहे थे और उसी के आधार पर वह गतिविधियां संचालित कर रहा था।

READ ALSO

पैसा रखें तैयार! मुथूट फिनकॉर्प लाएगा 3 हजार करोड़ का IPO, SEBI के पास DRHP दाखिल

OLA, Uber और Rapido में सफर से पहले नहीं देनी होगी Tip, सरकार ने फीचर पर लगाई रोक

IED रिमोट कंट्रोल से संचालित होने में सक्षम

पुलिस के अनुसार आतंकी खेप को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में भेजा गया था। इसे शहर के बाहरी इलाके में एक तय स्थान से बरामद किया गया। बरामद किया गया आईईडी रिमोट कंट्रोल से संचालित किया जा सकता था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इसकी मदद से किसी भीड़भाड़ वाले स्थान या विशेष व्यक्ति को निशाना बनाया जा सकता था।

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस आईईडी का इस्तेमाल पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में लक्षित हमलों के लिए किया जाना था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से इस साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

नेटवर्क के अन्य सदस्यों को खोजने में जुटी पुलिस

इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी साजिश को समय रहते विफल किया जा सके।

 

Related Posts

पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
देश

पैसा रखें तैयार! मुथूट फिनकॉर्प लाएगा 3 हजार करोड़ का IPO, SEBI के पास DRHP दाखिल

August 13, 2026
OLA, Uber और Rapido में सफर से पहले नहीं देनी होगी Tip, सरकार ने फीचर पर लगाई रोक
देश

OLA, Uber और Rapido में सफर से पहले नहीं देनी होगी Tip, सरकार ने फीचर पर लगाई रोक

August 13, 2026
रेलवे का नया नियम लागू, नियमों के उल्लंघन पर अब आरपीएफ इंस्पेक्टर सीधे लगाएंगे जुर्माना
देश

रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, पार्सल की सुविधाएं भी रहेंगी बंद- रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

August 13, 2026
क्या नए साल पर 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? देखें छुट्टियों की लिस्ट
देश

13 से 31 अगस्त के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब और कहां-कहां रहेगी छुट्टी

August 13, 2026
रेलवे में नौकरी के नाम पर  बड़ा घोटाला  , ED ने बिहार-यूपी सहित 15 ठिकानों पर मारी रेड
देश

छत्तीसगढ़ में ईडी का बड़ा एक्शन, इस बड़े ग्रुप समेत 3 ठिकानों पर पहुंची… भोपाल से आए अधिकारी

August 13, 2026
लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, Titan और Reliance के शेयर टूटे
देश

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, Titan और Reliance के शेयर टूटे

August 13, 2026
Next Post
रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का दमदार ट्रायल: 180 KM प्रति घंटे की रफ्तार में भी नहीं छलका पानी

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर में अब इमरजेंसी कोटा उपलब्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है अंतरिक्ष केन्द्र

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है अंतरिक्ष केन्द्र

February 3, 2026
सुदूर वनांचल लैलूंगा में आकार ले रहा एएनए कॉलेज और छात्रावास, आदिवासी बेटियों के लिए खुलेगा व्यावसायिक शिक्षा का नया द्वार

सुदूर वनांचल लैलूंगा में आकार ले रहा एएनए कॉलेज और छात्रावास, आदिवासी बेटियों के लिए खुलेगा व्यावसायिक शिक्षा का नया द्वार

February 27, 2026
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?

देश में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल! भारत सरकार ने जारी किया बयान..

June 21, 2026
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई, डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई, डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार

February 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पैसा रखें तैयार! मुथूट फिनकॉर्प लाएगा 3 हजार करोड़ का IPO, SEBI के पास DRHP दाखिल
  • 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज
  • हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • OLA, Uber और Rapido में सफर से पहले नहीं देनी होगी Tip, सरकार ने फीचर पर लगाई रोक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR