प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 13 मार्च को देशभर के 9.32 करोड़ पात्र किसानों के खातों में Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM Kisan) की 22वीं किस्त के तहत 2-2 हजार रुपये जारी कर दिए। पीएम मोदी ने असम के Guwahati में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। यह रकम चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र किसानों के खातों में पहुंच रही है।
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके बैंक खाते में जल्द ही 2000 रुपये की 22वीं किस्त पहुंच सकती है। आमतौर पर खाते में पैसा आते ही बैंक की ओर से मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी जाती है।
खाते में पैसे आने पर बैंक भेजता है मैसेज
जिन किसानों को बैंक का मैसेज नहीं मिला है, वे अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर यह पता लगा सकते हैं कि उनके खाते में किस्त की राशि आई है या नहीं। बता दें कि पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसान की फार्मर आईडी भी बनी होना जरूरी है।
यदि आपने eKYC पूरी कर ली है और फार्मर आईडी भी बनवा ली है, तो आपके खाते में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर हो जाएगी। इसके अलावा किसान PM Kisan Official Website पर जाकर लाभार्थियों की सूची में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। जिन किसानों का नाम इस सूची में होता है, उन्हीं के बैंक खातों में योजना की राशि भेजी जाती है। अगर सूची में नाम नहीं है, तो खाते में किस्त की रकम नहीं
लाभार्थियों की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
- सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
- होम पेज पर आपको FARMERS CORNER के नीचे BENEFICIARY LIST वाले बॉक्स पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने राज्य, जिले, उप-जिले, ब्लॉक और गांव का नाम डालकर GET REPORT पर क्लिक करना है।
- GET REPORT पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पूरी लिस्ट आ जाएगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम उपस्थित है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान के 2000 रुपये आ जाएंगे। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आएंगे
















