• Privacy Policy
  • About Us
Monday, June 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत,नीतीश कुमार समेत 5 उम्मीदवारों की जीत

Amish Kumari by Amish Kumari
March 16, 2026
in राजनीतिक
बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत,नीतीश कुमार समेत 5 उम्मीदवारों की जीत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और बिहार से एनडीए को बड़ी सफलता मिली है। एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार को द्वितीय वरीयता के वोटों के आधार पर जीत मिली।

इस चुनाव में आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को अपना एकमात्र उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एनडीए की ओर से उम्मीदवार थे और उन्होंने भी जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही वे अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा

महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी, बेरोजगारी पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन का ऐलान… छत्तीसगढ़ में भी होंगे बड़े प्रदर्शन

चुनाव परिणाम आने से पहले ही शिवेश कुमार ने दावा किया था कि उन्हें द्वितीय वरीयता के वोटों में बढ़त मिली है। नतीजों की घोषणा के बाद उनकी जीत की पुष्टि हो गई।

राज्यसभा चुनाव के बाद बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा, जिसके बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

*बिहार से राज्यसभा पहुंचे ये नेता*

 
उम्मीदवार प्रथम वरीयता के मत
नीतीश कुमार 44
नितिन नवीन 44
राम नाथ ठाकुर 42
उपेंद्र कुशवाहा 42
शिवेश कुमार 30

महागठबंधन के चार विधायकों ने नहीं किया मतदान

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाला, जबकि विपक्षी महागठबंधन के चार विधायकों ने मतदान नहीं किया। राजद के ढाका से विधायक फैजल रहमान, कांग्रेस के तीन विधायक मनिहारी के मनोहर प्रसाद सिंह, वाल्मीकिनगर के सुरेंद्र कुशवाहा और फारबिसगंज के मनोज विश्वास ने मतदान नहीं किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे नितिन नवीन, राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव, भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और जेल में बंद जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह समेत विभिन्न नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान सुबह नौ बजे बिहार विधानसभा परिसर में शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। मतगणना शाम पांच बजे के बाद शुरू हुई।

भाजपा ने हमारे विधायक चुराए- कांग्रेस

तीन कांग्रेस विधायकों के गायब होने पर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “हमारे विधायकों को भाजपा ने चोरी कर लिया। बीजेपी की सरकार है। तीन विधायक 13 तारीख से लगातार संपर्क में थे। 13 तारीख के रात तक सभी विधायक कंफर्टेबल थे, बात हो रही थी। आखिर ऐसी कौन सी बात आ गई कि 13 तारीख के बाद से हमारे तीन विधायक पहुंच से बाहर हो गए। भाजपा जहां रहती है, वोट चोरी करके सरकार बनाती है। हमारे जीते हुए प्रतिनिधियों को बीजेपी चुराती है। 1 विधायक आए थे हमारे पास। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। घरों के बाहर पुलिस लगा दी गई है। 13 तारीख के बाद हमारे विधायक कब चोरी हो गए कहना मुश्किल है। सीनियर नेताओं से राय लेकर हम उन पर कार्रवाई करेंगे। ये माफ करने वाली बात नहीं है।”

Related Posts

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा

June 12, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी, बेरोजगारी पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन का ऐलान… छत्तीसगढ़ में भी होंगे बड़े प्रदर्शन

June 11, 2026
कर्नाटक में DK शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम
राजनीतिक

कर्नाटक में DK शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

June 3, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …

May 21, 2026
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर गिरफ्तार..
राजनीतिक

बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर गिरफ्तार..

May 18, 2026
केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद
राजनीतिक

केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद

May 18, 2026
Next Post
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 5% बढ़ोतरी; 1 अप्रैल से इस राज्य को मिलेगा फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में विद्युत अधोसंरचना का तीव्र गति से हो रहा विकास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास को दी जा रही प्राथमिकता

August 8, 2025
Oppo का 7,000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन, Snapdragon प्रोसेसर और दमदार फीचर्स के साथ तैयार

Oppo का 7,000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन, Snapdragon प्रोसेसर और दमदार फीचर्स के साथ तैयार

January 5, 2026
राजस्थान की शानदार जीत, आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस 6 रन से हारी

राजस्थान की शानदार जीत, आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस 6 रन से हारी

April 4, 2026
8वें वेतन आयोग से लेकर EPFO तक, 1 जनवरी से बदल रहे ये नियम

8वें वेतन आयोग से लेकर EPFO तक, 1 जनवरी से बदल रहे ये नियम

December 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ट्रंप के बयान के बाद 2%तक बढ़ा कच्चे तेल के दाम, $82 प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड
  • शेयर बाजार में पैसा कमाने का मौका, इस हफ्ते 6 लिस्टिंग और कई IPO होंगे लॉन्च
  • जांजगीर चांपा में पकड़ा गया पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य, बड़ी साजिश का खुलासा, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी
  • छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR