हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हर महीने दो बार एकादशी पड़ती है—एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। सालभर आने वाली हर एकादशी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है।
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन के दुख-दर्द भी दूर होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल कामदा एकादशी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और पारण का सही समय क्या है।
कामदा एकादशी व्रत 2026 डेट
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर होगा। कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026 को रखा जाएगा।
कामदा एकादशी व्रत 2026 शुभ मुहूर्त
कामदा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त का आरंभ सुबह 5 बजकर 1 मिनट से सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 1 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। ये दोनों ही मुहूर्त कामदा एकादशी की पूजा के लिए उत्तम रहेगा।
कामदा एकादशी व्रत 2026 पारण का समय
आपको बता दें कि एकादशी व्रत में पारण का विशेष महत्व होता है। एकादशी का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले किया जाता है। अगर द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाती है तो एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद किया जाता है। कामदा एकादशी का पारण 30 मार्च 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए उत्तम समय 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 34 मिनट से सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन यानी 30 मार्च के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 7 बजकर 9 मिनट रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दिन का भास्कर एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
















