भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा ऑफर पेश किया है। अब यूजर्स बिना DTH के ही 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का मजा ले सकेंगे। BSNL ने अपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल बेस्ड IFTV सर्विस के जरिए यह सुविधा शुरू की है, जिसमें HD चैनल्स और लोकप्रिय OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस ऑफर की जानकारी दी है।
BSNL का ऑफर:-
BSNL ने 151 रुपये वाले BiTV पैक के साथ यूजर्स को 1000 से ज्यादा चैनल्स का ऑफर दिया है। इस पैक में अगर यूजर्स 61 रुपये और खर्च करें तो उन्हें HD चैनल्स के साथ कुल 1000 चैनल्स का लाभ मिलेगा। साथ ही, कई OTT प्लेटफॉर्म्स का भी एक्सेस मिलेगा।
BSNL का लाइट HD प्लान सिर्फ 151 रुपये में आता है, इसमें 450 से ज्यादा लाइव चैनल्स और OTT ऐप्स शामिल हैं। वहीं, 61 रुपये अतिरिक्त देकर यूजर्स 1000 से ज्यादा चैनल्स का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा BSNL ने एक OTT पैक भी लॉन्च किया है, जिसमें JioHotstar, Zee5 और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं।
OTT पैक:-
BSNL का OTT पैक 499 रुपये में उपलब्ध है। इस पैक के जरिए यूजर्स अपनी पसंदीदा वेबसीरीज, मूवीज और क्रिकेट जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स देख सकते हैं। BSNL इन दिनों निजी टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती देने के लिए सस्ते और आकर्षक प्लान्स पेश कर रहा है। कंपनी मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डेटा पैक में भी किफायती विकल्प उपलब्ध करा रही है।
नेटवर्क अपडेट:-
हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया कि BSNL ने 90,000 से ज्यादा नए 4G मोबाइल टावर इंस्टॉल किए हैं। कंपनी अपने नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड कर रही है। इसके लिए सरकार ने फंड जारी किया है, और बजट सेशन के दौरान नेटवर्क सुधार और डेवलपमेंट के लिए भी फंड का ऐलान किया गया था।
















