• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जिले में 34.47 करोड़ के 11 सड़क निर्माण कार्यों का हुआ वर्चुअल शिलान्यास

Amish Kumari by Amish Kumari
April 17, 2026
in रायगढ़
जिले में 34.47 करोड़ के 11 सड़क निर्माण कार्यों का हुआ वर्चुअल शिलान्यास
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 17 अप्रैल 2026/ जिले के सुदूर वनांचल विकासखंड धरमजयगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों को आज बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम से आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) अंतर्गत प्रदेश में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा क्षेत्र में 34 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 11 सड़क निर्माण कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का बदमाशों को सख्त संदेश—त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। बारहमासी सड़क सुविधा उपलब्ध होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ’सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट स्थित सृजन सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश बेहरा, श्री जागेश सिंह सिदार, श्री रत्थु लाल गुप्ता, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री रविन्द्र गबेल, श्री डोल नारायण नायक, श्री जीवन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य धरमजयगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 34 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 11 सड़कें क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कुल 34.47 करोड़ रुपए की लागत से 11 सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया है, जिनमें धरमजयगढ़ क्षेत्र की 8 सड़कें, तमनार क्षेत्र की 2 सड़कें तथा घरघोड़ा क्षेत्र की 1 सड़क शामिल है। इनमें पखनाकोट से ठाकुरनगर (2.00 कि.मी.) 1.68 करोड़ रुपए, सोहनपुर से सजवारी (3.85 कि.मी.) 3.33 करोड़ रुपए, घोचल से बकालो (4.45 किमी) 4.64 करोड़ रुपए, पण्ड्रापाठ से सकालो (1.10 किमी) 85 लाख रुपए, धरमजयगढ़-रायगढ़ रोड से मेंढरमार (2.40 किमी) 2.11 करोड़ रुपए, कॉफरमार्ग से भंुडीबहरी (3.00 किमी) 1.90 करोड़ रुपए, सलका से दहीडंड (7.05 कि.मी.) 9.29 करोड़ रुपए, दुर्गापुर बोरो से सलहारी (2.00 किमी) 1.79 करोड़ रुपए, फगुरम से लमडांड (5.00 कि.मी.) 4.96 करोड़ रुपए, रायगढ़ घरघोड़ा रोड तराईमाल से उज्जवलपुर (1.00 कि.मी.) 90.71 लाख रुपए तथा भगोरा रोड से बकरछार (4.00 किमी) 2.98 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सभी सड़कों के निर्माण पूर्ण होने पर धरमजयगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में संपर्क सुविधाओं का विस्तार होगा, आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का बदमाशों को सख्त संदेश—त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं

August 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

August 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए चौकी खरसिया पुलिस की विशेष पहल

August 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 2047 के विज़न का सपना दिखाने वाले पहले रायगढ़ की बदहाल सड़कों और ठप पड़े विकास कार्यों का जवाब दें — आशीष शर्मा

August 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शहर की बदहाल सड़कों से छीन रही है बेकसूरों की जिंदगीयाँ, चिंता का विषय: शाखा यादव

August 30, 2026
Next Post
फ्री शिक्षा पर ब्रेक! आत्मानंद स्कूलों में अब 1500 रुपये वार्षिक फीस लागू, निजीकरण को लेकर उठे सवाल

फ्री शिक्षा पर ब्रेक! आत्मानंद स्कूलों में अब 1500 रुपये वार्षिक फीस लागू, निजीकरण को लेकर उठे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ट्रंप ने फिर फोड़ा Tarrif का बम, मध्यम और भारी ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाया, 1 नवंबर से होगा लागू..

ट्रंप ने फिर फोड़ा Tarrif का बम, मध्यम और भारी ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाया, 1 नवंबर से होगा लागू..

October 7, 2025
सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र

सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र

May 20, 2026
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष  रूपनारायण सिन्हा का बीजापुर प्रवास

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का बीजापुर प्रवास

August 12, 2025
आधी रात बस्ती में लगी भीषण आग, 500 झुग्गियां जलकर राख, कई लोगों की मौत की आशंका

आधी रात बस्ती में लगी भीषण आग, 500 झुग्गियां जलकर राख, कई लोगों की मौत की आशंका

November 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Hunkaar Teaser: अनीत पड्डा-फातिमा सना शेख की ‘हुंकार’ का टीजर रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार
  • Student Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ सभी FIR रद्द
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी, 2.23 करोड़ का गांजा जब्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR