• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, April 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

एसएसपी रायगढ़ की क्राईम मीटिंग—अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, कम्युनिटी और ट्रैफिक सुधार पर दिए कड़े निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
April 18, 2026
in रायगढ़
एसएसपी रायगढ़ की क्राईम मीटिंग—अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, कम्युनिटी और ट्रैफिक सुधार पर दिए कड़े निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*18 अप्रैल, रायगढ़* । आज दिनांक 18/04/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रमुखों के साथ विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से गंभीर अपराधों के शीघ्र निकाल, लंबित प्रकरणों की प्रगति, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, कम्युनिटी पुलिसिंग और जनजागरूकता अभियानों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट विजन प्रस्तुत करते हुए आगामी दिनों में इन बिंदुओं के सख्त क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

READ ALSO

जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी—कोतवाली पुलिस की सख्ती, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण व बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

🔹 *लंबित कार्यों, ऑनलाइन पोर्टल और न्यायालयीन प्रकरणों की गहन समीक्षा—प्रत्येक शाखा प्रमुख को जवाबदेही के साथ निर्देश*

बैठक के प्रारंभ में एसएसपी द्वारा पुलिस कार्यालय की प्रत्येक शाखा के लंबित कार्यों एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, ऑनलाइन पोर्टलों में एंट्री की स्थिति, लंबित शिकायतें तथा हाईकोर्ट के जवाब-दावा जैसे विषयों पर जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

🔹 *तीन माह से अधिक लंबित शिकायतों पर सख्ती—20 से अधिक लंबित मामलों वाले थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस*

अपराध समीक्षा के दौरान तीन माह से अधिक लंबित शिकायतों पर असंतोष व्यक्त करते हुए एसएसपी ने 20 से अधिक लंबित शिकायत रखने वाले थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन पोर्टलों के अधिकतम उपयोग, ऑनलाइन कानूनी सलाह, मेडिकल रिपोर्ट प्राप्ति प्रणाली और नेटग्रिड के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सोशल पुलिसिंग के तहत जनजागरूकता कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचारित करने के निर्देश भी दिए गए।

🔹 *कानून व्यवस्था सर्वोपरि—जुआ, सट्टा, अवैध शराब, कबाड़ और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पर जीरो टॉलरेंस*

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए लघु अधिनियम के अंतर्गत जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध कबाड़ पर सख्त कार्रवाई तथा घरेलू विवाद, जमीन विवाद जैसे मामलों में त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🔹 *बीट प्रणाली को मजबूत करने और “अनुभव फीडबैक” अनिवार्य—थाना प्रभारी स्वयं सुनें शिकायतें*

कम्युनिटी पुलिसिंग को बीट प्रणाली से जोड़ने पर जोर देते हुए एसएसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक गांव में बीट आरक्षक की पहचान ग्रामीणों को हो। थाना आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात थाना प्रभारी स्वयं सुनें और संतोषजनक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता से ऑनलाइन “अनुभव फीडबैक” भरवाना अनिवार्य किया गया, जिससे पुलिस कार्यों का मूल्यांकन किया जा सके।

🔹 *VVIP सुरक्षा, ऑपरेशन “आघात” और संगठित अपराध पर कड़ी नजर—ढाबों/होटलों में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध*

जिले में लगातार VVIP आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी ढाबा या होटल में शराब बिक्री न हो, इसे थाना प्रभारी सुनिश्चित करें। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा, गुंडागर्दी, चाकूबाजी और संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। जुआ, सट्टा एवं अवैध कबाड़ जैसे संस्थागत अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए।

🔹 *सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर फोकस—चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य प्राथमिकता में*

बैठक में ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। जिले के 26 प्रमुख स्थानों पर सड़क सुधार की आवश्यकता चिन्हित कर थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने विशेष रूप से कहा कि ट्रैफिक सुधार के माध्यम से मृत्यु दर में कमी लाना प्राथमिकता में रखा जाए।

🔹 *ऑपरेशन आघात, प्रहार, अंकुश, तलाश, मुस्कान की समीक्षा—बेहतर कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को प्रोत्साहन*

एसएसपी द्वारा जिले में संचालित विभिन्न अभियानों—ऑपरेशन आघात, प्रहार, अंकुश, तलाश, मुस्कान—तथा अपराध निकाल, मर्ग, शिकायत और वारंट तामिली की थाना-वार समीक्षा की गई। माह मार्च में थाना चक्रधरनगर एवं कोतवाली का प्रदर्शन अन्य थानों की तुलना में बेहतर पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों में अनुशासन और नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Posts

जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी—कोतवाली पुलिस की सख्ती, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल
रायगढ़

जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी—कोतवाली पुलिस की सख्ती, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

April 18, 2026
अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण व बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़

अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण व बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

April 17, 2026
रायगढ़ पुलिस की पहल—सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए ट्रांसपोर्टरों के साथ अहम बैठक, सख्त दिशा-निर्देश जारी
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की पहल—सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए ट्रांसपोर्टरों के साथ अहम बैठक, सख्त दिशा-निर्देश जारी

April 17, 2026
जिले में 34.47 करोड़ के 11 सड़क निर्माण कार्यों का हुआ वर्चुअल शिलान्यास
रायगढ़

जिले में 34.47 करोड़ के 11 सड़क निर्माण कार्यों का हुआ वर्चुअल शिलान्यास

April 17, 2026
रायगढ़ पुलिस की कॉपीराइट व ट्रेडमार्क उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई : “महादेव पान मसाला” सेंटर में रेड, नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा जब्त, दुकान संचालक गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की कॉपीराइट व ट्रेडमार्क उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई : “महादेव पान मसाला” सेंटर में रेड, नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा जब्त, दुकान संचालक गिरफ्तार

April 16, 2026
रायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

April 15, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब तक खुलेंगे सभी धाम के कपाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

सरकारी बैंक में होने जा रहा है बड़ा मर्जर, देश में रह जाएंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक! जानिए कौन-कौन से बैंक हो सकते हैं मर्ज?

सरकारी बैंक में होने जा रहा है बड़ा मर्जर, देश में रह जाएंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक! जानिए कौन-कौन से बैंक हो सकते हैं मर्ज?

December 2, 2025
1 नवंबर से बदल जाएंगे Aadhaar से जुड़े ये 3 नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 नवंबर से बदल जाएंगे Aadhaar से जुड़े ये 3 नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

October 30, 2025
आरटीई नियमों में बदलाव: अब केवल पहली कक्षा में ही मिलेगा एडमिशन, रायपुर में 1500 से अधिक सीटें घटीं

RTE एडमिशन 2026:16 फरवरी से खुलेगा पोर्टल, पहली कक्षा की सिर्फ इतने सीटों पर होंगे दाखिले

February 15, 2026
भारतीय दवा कंपनियों को मिलेगी राहत, Trump ने टैरिफ पर लिया यू-टर्न… जेनेरिक दवाओं पर नई लगेगा टैरिफ

भारतीय दवा कंपनियों को मिलेगी राहत, Trump ने टैरिफ पर लिया यू-टर्न… जेनेरिक दवाओं पर नई लगेगा टैरिफ

October 9, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 3 राज्यों से 4 आरोपी गिरफ्तार; IED और रेकी के सबूत बरामद
  • भारत की बड़ी उपलब्धि, 2027 में लॉन्च होगा G20 सैटेलाइट, ISRO प्रमुख ने दी अहम जानकारी
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, जानें संबोधन की 10 अहम बातें
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR