• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

तृणमूल कांग्रेस ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, चुनाव आयोग के बड़े फैसले को दी चुनौती

Amish Kumari by Amish Kumari
May 1, 2026
in राजनीतिक
तृणमूल कांग्रेस ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, चुनाव आयोग के बड़े फैसले को दी चुनौती
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने वोटों की गिनती के दौरान सुपरवाइज़र की नियुक्ति को लेकर चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए अब सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया का रुख किया है। TMC ने इससे पहले इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था और राहत देने से इनकार कर दिया था। अब उसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को छुट्टी के बावजूद सुप्रीम कोर्ट की 2 जजों की बेंच सुबह 10:30 बचे से केस की सुनवाई करेगी। CJI ने मामले को कल तत्काल सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। टीएमसी की याचिका को जस्टिस पमिदिघनतम श्री नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।

आखिर किस बात को लेकर मचा है विवाद

पूरा विवाद चुनाव आयोग के उस निर्णय को लेकर है, जिसमें कहा गया है कि वोटों की गिनती के दौरान केवल केंद्र सरकार और पब्लिक सेक्टर यूनिट्स (PSU) के कर्मचारियों को ही काउंटिंग सुपरवाइज़र और असिस्टेंट के रूप में तैनात किया जाएगा। TMC का कहना है कि इस फैसले से राज्य सरकार के कर्मचारियों को पूरी तरह बाहर कर दिया गया है, जो निष्पक्षता पर सवाल उठाता है। वहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपने फैसले में चुनाव आयोग के इस आदेश को वैध बताया था। कोर्ट ने कहा था कि काउंटिंग प्रक्रिया में कोई अवैध हस्तक्षेप नहीं किया गया है और यह नियुक्ति  चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आती है।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा

महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी, बेरोजगारी पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन का ऐलान… छत्तीसगढ़ में भी होंगे बड़े प्रदर्शन

‘उनका आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं’

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि चुनाव आयोग की हैंडबुक के नियम केवल राज्य कर्मचारियों के चयन को सीमित नहीं करते। इसके अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर, एजेंट्स और सीसीटीवी जैसी व्यवस्थाएं पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करती हैं, जिससे अनियमितताओं की आशंका कम हो जाती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि एडिशनल चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (ACEO) को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP Act) के तहत वैध अधिकार प्राप्त हैं, इसलिए उनका आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं है।

काउंटिंग हॉल में कई पक्ष मौजूद रहते हैं’

हाईकोर्ट ने यह आशंका भी खारिज कर दी थी कि केंद्र सरकार के कर्मचारी राजनीतिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। कोर्ट ने कहा था कि काउंटिंग हॉल में कई पक्ष मौजूद रहते हैं और CCTV, ऑब्जर्वर तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं पारदर्शिता सुनिश्चित करती हैं। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि बिना सबूत के लगाए गए आरोप केवल आशंकाएं हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दखल देना उचित नहीं है और किसी भी तरह की शिकायत का समाधान चुनाव याचिका (सेक्शन 100, RP Act 1951) के जरिए किया जा सकता है। अब TMC ने इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिससे यह मामला एक बार फिर न्यायिक समीक्षा के दायरे में आ गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा

June 12, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी, बेरोजगारी पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन का ऐलान… छत्तीसगढ़ में भी होंगे बड़े प्रदर्शन

June 11, 2026
कर्नाटक में DK शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम
राजनीतिक

कर्नाटक में DK शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

June 3, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …

May 21, 2026
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर गिरफ्तार..
राजनीतिक

बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर गिरफ्तार..

May 18, 2026
केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद
राजनीतिक

केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद

May 18, 2026
Next Post
26 अक्टूबर से रायपुर – दिल्ली के बीच “Indigo” की विमान भरेगी उड़ान!..नीचे देखे पूरा शेड्यूल

बंदरों की वजह से IndiGo फ्लाइट का टेक-ऑफ रोका गया, लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा, मेंटेनेंस के दौरान टूटा प्लेटफॉर्म,इतने मजदूरों की मौत, कई घायल, प्लांट में मची चीख-पुकार…

एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा, मेंटेनेंस के दौरान टूटा प्लेटफॉर्म,इतने मजदूरों की मौत, कई घायल, प्लांट में मची चीख-पुकार…

August 6, 2025
यूपी-बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी! 22–23 और 30 जनवरी से शुरू होंगी इतनी नई अमृत भारत ट्रेनें

यूपी-बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी! 22–23 और 30 जनवरी से शुरू होंगी इतनी नई अमृत भारत ट्रेनें

January 19, 2026
अनाज और दालों के दाम में फिर हुआ बदलाव,यहां देखें 25 अगस्त के ताजा मंडी भाव!

अनाज और दालों के दाम में फिर हुआ बदलाव,यहां देखें 25 अगस्त के ताजा मंडी भाव!

August 25, 2025
7300mAh बैटरी के साथ OnePlus ने लॉन्च किया OnePlus 15, जानें कीमत और फीचर्स

7300mAh बैटरी के साथ OnePlus ने लॉन्च किया OnePlus 15, जानें कीमत और फीचर्स

October 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Apple यूजर्स को बड़ा झटका! iPhone से लेकर iPad तक होंगे महंगे, टिम कुक ने लॉन्च से पहले ही दिए हिंट
  • निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त
  • एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई
  • खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का दिन, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़े दैनिक राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR