• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, June 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा

Amish Kumari by Amish Kumari
June 17, 2026
in रायगढ़
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*17 जून, रायगढ़* । जिले में पकड़ी गई नकली शराब के अवैध कारोबार के मामले में आज रायगढ़ पुलिस ने फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए बड़ी दबिश कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए उसके निवास विकास नगर गली नंबर-3 में पहुंचकर विधिसम्मत नोटिस चस्पा किया। साथ ही आरोपी की चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा तैयार कर आगे वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

READ ALSO

“बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”

21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र

उल्लेखनीय है कि दिनांक 08 जून 2026 की रात रायगढ़ पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम धनागर में संचालित नकली शराब के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान 869 नग विभिन्न पैमानों की लगभग 240 लीटर नकली शराब, स्प्रिट के ड्रम, शराब के ढक्कन, फर्जी लेबल, होलोग्राम तथा शराब निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई थी। मामले में मुख्य आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू पटेल को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में अपने भाई सुभाष पटेल तथा विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर लंबे समय से नकली शराब का कारोबार संचालित करना स्वीकार किया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने 10 जून को फरार आरोपी सुभाष पटेल को भी उसके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह फार्म हाउस में बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण करता था तथा उसमें स्प्रिट मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाता था। शराब का रंग फीका पड़ने पर उसमें चायपत्ती का रंग मिलाकर उसे असली शराब जैसा स्वरूप दिया जाता था। इसके बाद फर्जी होलोग्राम और नकली लेबल लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में कोचियों के माध्यम से बिक्री कराई जाती थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एल्यूमिनियम डेगची तथा बड़ी संख्या में खाली बोतलें भी बरामद की थीं।

प्रकरण के *मुख्य आरोपी विनय सिंह ठाकुर पिता गजराज सिंह निवासी विकास नगर गली नंबर 3 कोतरारोड, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़* की गिरफ्तारी के लिए कोतरारोड़ पुलिस लगातार प्रयासरत है। आज पुलिस टीम जब उसके निवास विकास नगर पहुंची तो मकान के एक दरवाजें पर ताला लगा मिला। पुलिस द्वारा काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आसपास के लोगों ने भी बताया कि विनय सिंह और उसके परिजन पिछले कई दिनों से घर पर नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार मकान प्रवेश के दो स्थानों पर नोटिस चस्पा कर आरोपी को तीन दिनों के भीतर थाना कोतरारोड़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी कोतरारोड़ शील आदित्य को फरार आरोपी की संपत्तियों का विस्तृत विवरण तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी शीघ्र ही कानून के शिकंजे में होगा। मामले में लगातार दबिश, तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश जारी है।

आज की दबिश कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील कुमार आदित्य, निरीक्षक अमित तिवारी सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*”नकली शराब का कारोबार केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि आम नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर अपराध है। इस कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपी विनय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस सभी वैधानिक उपाय अपना रही है और आवश्यक होने पर उनकी संपत्तियों के संबंध में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

“बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”
रायगढ़

“बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”

June 16, 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र
रायगढ़

21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र

June 15, 2026
कोतरारोड़ पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, किराये पर ट्रेलर वाहन लेकर रायपुर में बेचा
रायगढ़

कोतरारोड़ पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, किराये पर ट्रेलर वाहन लेकर रायपुर में बेचा

June 15, 2026
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार
रायगढ़

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्यायः अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

June 14, 2026
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश
रायगढ़

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश

June 14, 2026
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर दिया जोर
रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर दिया जोर

June 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

PM Awas Yojana 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश

PM Awas Yojana 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश

June 13, 2026
Airtel का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 99 रुपए में पहुंचेगा घर के कोने-कोने में फास्ट इंटरनेट

Airtel का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 99 रुपए में पहुंचेगा घर के कोने-कोने में फास्ट इंटरनेट

September 11, 2025
इतने तारीख से देश भर के टोल प्लाजा होंगे कैशलेस, FASTag और UPI से ही होगा भुगतान

एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब पड़ेगा महंगा, टोल शुल्क में ₹5 से ₹85 तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू, यात्रियों की जेब पर सीधा पड़ेगा असर।

April 3, 2026
कृष्ण नृसिंह द्वादशी 2026 कब है, जानें व्रत की सही तिथि, समय और पूजा का महत्व

कृष्ण नृसिंह द्वादशी 2026 कब है, जानें व्रत की सही तिथि, समय और पूजा का महत्व

March 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा
  • भीषण सड़क हादसा; ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 3 घायल..
  • आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री
  • छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी सौगात! ₹755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मिली मंजूरी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR