• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

GST वालों को बड़ी राहत! GST से जुड़े विवादों को दाखिल कर ने के लिए सरकार ने 1 महीने के लिए डेडलाइन बढ़ाई

Amish Kumari by Amish Kumari
June 30, 2026
in देश
छोटे कारोबारियों के लिए GOOD NEWS, 1 नवंबर से आसान हो जाएगा जीएसटी पंजीकरण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सरकार ने मंगलवार को जीएसटी से जुड़े विवादों के लिए माल एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) में अपील दाखिल करने की आखिरी तारीख एक महीने बढ़ाकर 31 जुलाई, 2026 कर दी। जीएसटीएटी की शुरुआत पिछले साल सितंबर में हुई थी। इसके बाद सरकार ने जीएसटीएटी में अपील दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 जून, 2026 तय की थी। वित्त मंत्रालय ने बताया कि अलग-अलग हितधारकों के अनुरोधों के बाद ये फैसला लिया गया। इन अनुरोधों में कहा गया था कि जीएसटीएटी प्लेटफॉर्म पर बहुत ज्यादा दबाव के कारण अपील दाखिल करने में तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

READ ALSO

IndiGo Flight Emergency Landing: टेकऑफ के बाद IndiGo विमान का लैंडिंग गियर फेल! पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; 192 लोग थे सवार

Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

 

15 दिन में दाखिल की गईं 30,000 अपीलें

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 15 दिनों में ही 30,000 अपीलें दाखिल की गईं, जबकि एक दिन में सबसे ज्यादा 5,500 अपीलें दर्ज की गई हैं। मंत्रालय ने टैक्सपेयर्स को सलाह दी कि वे आखिरी तारीख तक इंतजार न करें और समय रहते अपनी अपील दाखिल कर दें। सरकार अब तक जीएसटीएटी की 31 राज्य पीठों और दिल्ली स्थित एक प्रधान पीठ को अधिसूचित कर चुकी है। फिलहाल, अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष 4.80 लाख से ज्यादा मामले पेंडिंग हैं और इन सभी के जीएसटीएटी में आने की उम्मीद है।

 

पहले हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में होता था जीएसटी से जुड़े विवादों का निपटारा

सरकार ने मई 2024 में जस्टिस (रिटायर्ड) संजय कुमार मिश्रा को जीएसटीएटी की प्रधान पीठ का अध्यक्ष नियुक्त किया था। 1 जुलाई, 2017 को जीएसटी लागू होने के बाद टैक्सपेयर्स और जीएसटी डिपार्टमेंट के बीच सभी विवादों का निपटारा उच्च न्यायालयों या उच्चतम न्यायालय में होता था, जिससे मामलों के समाधान में देरी होती थी। सितंबर 2025 में जीएसटीएटी का संचालन शुरू होने के बाद विवादों के निपटारे की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद बनी है।

 

टैक्सपेयर्स और प्रोफेशनल्स को मिलेगा पर्याप्त समय

एएमआरजी ग्लोबल के मैनेजिंग पार्टनर रजत मोहन ने कहा कि सरकार का ये फैसला व्यावहारिक है और जीएसटीएटी के पूर्ण रूप से कामकाज शुरू होने तक टैक्सपेयर्स की अपील करने के अधिकार की रक्षा करता है। उन्होंने कहा, ”अतिरिक्त समय से काफी राहत मिलेगी, लेकिन टैक्सपेयर्स को आखिरी तारीख तक इंतजार नहीं करना चाहिए।” केपीएमजी में इनडायरेक्ट टैक्स प्रमुख और पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा, ”अपील दाखिल करने की समयसीमा बढ़ने से टैक्सपेयर्स और प्रोफेशनल्स को नए जीएसटीएटी सिस्टम के अनुरूप खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे वास्तविक अपीलें समयसीमा के कारण खारिज होने से बचेंगी और जीएसटीएटी व्यवस्था में सुचारु बदलाव सुनिश्चित होगा।”

 

Related Posts

देश

IndiGo Flight Emergency Landing: टेकऑफ के बाद IndiGo विमान का लैंडिंग गियर फेल! पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; 192 लोग थे सवार

November 15, 2026
देश

Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

November 15, 2026
देश

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

November 14, 2026
देश

Mahadev Satta Case CBI Raid: CBI का बड़ा एक्शन, महादेव सट्टा केस में छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे

November 14, 2026
देश

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

November 13, 2026
देश

Microsoft Server: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में विमान सेवाओं पर दिखा असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

November 13, 2026
Next Post
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन से होगी शुरू, एक Click में यहां जानें रजिस्ट्रेशन, टोकन, RFID और यात्रा से जुड़े नियम

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन से होगी शुरू, एक Click में यहां जानें रजिस्ट्रेशन, टोकन, RFID और यात्रा से जुड़े नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

Maruti ने दिया GST का तोहफा, कीमत में हुई ₹1.30 लाख तक की कटौती..

Maruti ने दिया GST का तोहफा, कीमत में हुई ₹1.30 लाख तक की कटौती..

September 19, 2025
दुर्गापुर रेप केस में मुख्य आरोपी वासिफ अली गिरफ्तार…

दुर्गापुर रेप केस में मुख्य आरोपी वासिफ अली गिरफ्तार…

October 15, 2025

Cg News : ’मुख्यमंत्री की पाती पाकर खुश हुईं चंदा, कहा-‘यह मेरे लिए दीपावली का बड़ा उपहार’’

November 6, 2026
मां वैष्णो देवी की यात्रा आज से 3 दिन के लिए बंद, श्राइन बोर्ड ने सुनाया यह बड़ा फैसला!

मां वैष्णो देवी की यात्रा आज से 3 दिन के लिए बंद, श्राइन बोर्ड ने सुनाया यह बड़ा फैसला!

October 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Gold silver Price today: एक झटके में 5700 रुपए तक सस्ता हुआ चांदी, सोने की कीमतों में भी भरी गिरावट- चेक करें आज के ताजा
  • RBI: माइक्रोफाइनेंस लोन पर RBI का बड़ा कदम, जल्द बदल सकते हैं लोन के नियम
  • Health And Fitness: सर्दियों में इन फूड्स को डाइट में ज़रूर करें शामिल, शरीर को मिलेंगे कई बड़े फायदे
  • Bank Holidays: 16 से 22 नवंबर के बीच तीन दिन बंद रहेंगे बैंक… घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR