• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, July 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट

Amish Kumari by Amish Kumari
July 1, 2026
in रायगढ़
तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*01 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में आदतन झगड़ा-मारपीट, गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने हाल ही में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा की जाकर ऐसे युवकों पर निगाह रखी जा रही थी जिनके विरुद्ध क्षेत्र में लगातार झगड़ा-विवाद, मारपीट और शांति भंग करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

READ ALSO

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, राजेश कुमार पटेल को मिला नया राशन कार्ड

सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

थाना प्रभारी तमनार ने सभी चिन्हित युवकों को थाना तलब कर कड़ी समझाइश दी। इसके बावजूद उनके पुनः शांति भंग करने एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पाए जाने पर थाना तमनार द्वारा धारा 170 बीएनएसएस सहपठित धारा 123 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत निवारक कार्रवाई करते हुए सभी सातों अनावेदकों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा इन अनावेदकों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए जाने पर उन्हें जेल दाखिल कराया गया।

थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में कार्यवाही में एएसआई सुरति लाल सिदार, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, विपिन पटेल, हेम प्रकाश सोन आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार, रंजीत भगत की अहम भूमिका रही।

*जेल भेजे गए अनावेदक*
1. चुडामणी गुप्ता पिता खगेश्वर साय, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बिजना, थाना तमनार।
2 . मनीष कुमार यादव पिता स्व. रामलाल यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी गोहड़ीडीपा, थाना तमनार।
3. नारायण दास महंत पिता स्व. शंकर दास महंत, उम्र 41 वर्ष, निवासी सरईटोला, थाना तमनार।
4. मनीष कुमार यादव पिता रतनलाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी पहाड़ उठेकेलो उदगम, थाना लैलूंगा।
5. नरेन्द्र पटनायक पिता किशोर पटनायक, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोढ़ी, थाना तमनार।
6. कमल किशोर सिदार पिता विजय सिदार, उम्र 23 वर्ष, निवासी गोढ़ी, थाना तमनार।

तमनार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप है तथा आमजन में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। रायगढ़ पुलिस द्वारा भविष्य में भी आदतन उपद्रवियों, गुंडा तत्वों एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर निवारक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*”जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले और आम नागरिकों में भय का माहौल पैदा करने वाले तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को सीधे कानून के दायरे में लाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, राजेश कुमार पटेल को मिला नया राशन कार्ड
रायगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, राजेश कुमार पटेल को मिला नया राशन कार्ड

June 30, 2026
सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई
रायगढ़

सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

June 30, 2026
शिव शक्ति स्टील व साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दाखिल
रायगढ़

शिव शक्ति स्टील व साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दाखिल

June 30, 2026
पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त
रायगढ़

पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त

June 30, 2026
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

June 28, 2026
पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज
रायगढ़

पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज

June 28, 2026
Next Post
मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, सिम्स बिलासपुर को 150 MBBS सीटों की मिली मंजूरी… जानें पूरी डिटेल

मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, सिम्स बिलासपुर को 150 MBBS सीटों की मिली मंजूरी… जानें पूरी डिटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ग्रामीण परिवार सिर्फ योजनाओं के आंकड़ों में नहीं, बल्कि जीवन स्तर में भी बदलाव महसूस करें-उपमुख्यमंत्री शर्मा

July 31, 2025
“मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा

“मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा

April 22, 2026
सरकार ने लॉन्च किया e-Aadhaar ऐप, अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम, पता, मोबाइल नंबर…

सरकार ने लॉन्च किया e-Aadhaar ऐप, अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम, पता, मोबाइल नंबर…

November 10, 2025
RCB फैंस के लिए बड़ी खबर,एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की धमाकेदार वापसी, जानिए IPL 2026 में  कितने खेले जाएंगे मैच ?

RCB फैंस के लिए बड़ी खबर,एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की धमाकेदार वापसी, जानिए IPL 2026 में कितने खेले जाएंगे मैच ?

March 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
  • पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून किया कवर, अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश के आसार
  • छत्तीसगढ़ में बिजली दरें बढ़ीं, आज से 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट देना होगा ज्यादा बिल
  • मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, सिम्स बिलासपुर को 150 MBBS सीटों की मिली मंजूरी… जानें पूरी डिटेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR