• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, July 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सोने-चांदी की कीमतों में जारी रहेगी गिरावट या अब आएगी तेजी

Amish Kumari by Amish Kumari
July 12, 2026
in देश
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं ने बिखेरी आजीविका की चमक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अमेरिका-ईरान के बीच ताजा तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और महंगाई के आंकड़ों पर निवेशकों की नजर के बीच अगले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि कीमती धातुओं में फिलहाल गिरावट का रुख कायम रह सकता है। उन्होंने कहा कि महंगाई के आंकड़े वैश्विक ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों को प्रभावित कर सकते हैं।

पश्चिम एशिया में ताजा तनाव से वैश्विक बाजारों में फिर बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया में ताजा तनाव से एक बार फिर वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है। ईरान ने हाल ही में कहा था कि उसने एक ऐसे जहाज को निशाना बनाया, जो उसकी मंजूरी के बिना रास्ते से गुजर रहा था। इसके बाद उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की घोषणा कर दी। इसके बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात , कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।

READ ALSO

बंगाल की खाड़ी में भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में महसूस किए गए झटके

WhatsApp के बाद Telegram ने भी यूजरनेम फीचर पर दिया जवाब, सरकार करेगी जांच

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रहेगा बाजार का ध्यान

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी और करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा, “सोने और चांदी में फिलहाल गिरावट और ‘करेक्शन’ का दौर जारी है। अब बाजार का ध्यान फिर से अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रहेगा। अगर तनाव काफी बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आ सकती है और अमेरिकी डॉलर तथा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प मजबूत होंगे।” उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा बाजार भारत, यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर भी नजर रखेगा, जिससे प्रमुख वैश्विक केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति की दिशा को लेकर संकेत मिल सकेंगे।

पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव सप्ताह के दौरान 3,900 रुपये यानी 2.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 14,746 रुपये यानी 6.2 प्रतिशत टूटकर 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

तेजी आने पर निवेशकों ने की मुनाफावसूली

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ”सोने के लिए एक और कमजोर सप्ताह रहा। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे सोने में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई।” उन्होंने कहा कि बीच-बीच में सुधार की कोशिशों के बावजूद सर्राफा कीमतें तेजी को बनाए रखने में विफल रहीं और हर उछाल पर निवेशकों ने मुनाफावसूली की। त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय रुपये में मामूली गिरावट से एमसीएक्स सोने को सीमित समर्थन मिला, लेकिन वैश्विक बाजार में कमजोर रुख ने इसके प्रभाव को काफी हद तक संतुलित कर दिया।

अलग-अलग मुद्दों पर रहेगी निवेशकों की नजर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोना वायदा 12 डॉलर यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,113.7 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.16 डॉलर प्रति औंस रह गई। जानकारों ने कहा कि बाजार भागीदार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा के संकेतों के लिए खुदरा बिक्री, आवास क्षेत्र के आंकड़ों और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों सहित कई प्रमुख अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेंगे।

Related Posts

भूकंप के झटको से कांपी लद्दाख की धरती, जाने रियेक्टर स्केल कितनी रही तीव्रता?
देश

बंगाल की खाड़ी में भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में महसूस किए गए झटके

July 12, 2026
WhatsApp के बाद Telegram ने भी यूजरनेम फीचर पर दिया जवाब, सरकार करेगी जांच
देश

WhatsApp के बाद Telegram ने भी यूजरनेम फीचर पर दिया जवाब, सरकार करेगी जांच

July 12, 2026
ESIC के 7 अस्पतालों और डिस्पेंसरी का 14 जुलाई को होगा उद्घाटन, देशभर के 53 लाख लाभार्थियों को मिलेगा फायदा
देश

ESIC के 7 अस्पतालों और डिस्पेंसरी का 14 जुलाई को होगा उद्घाटन, देशभर के 53 लाख लाभार्थियों को मिलेगा फायदा

July 12, 2026
IRCTC कराएगा भगवान शिव के 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन- चेक करें किराया, रूट और बाकी जरूरी डिटेल्स
देश

IRCTC कराएगा भगवान शिव के 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन- चेक करें किराया, रूट और बाकी जरूरी डिटेल्स

July 12, 2026
केंद्रीय रेल मंत्री “अश्विनी वैष्णव” ने बुलेट ट्रेन पर दिए 5 बड़े अपडेट, जाने किन रूटों पर चलेगी और कब होगी लॉन्च!
देश

केंद्रीय रेल मंत्री “अश्विनी वैष्णव” ने बुलेट ट्रेन पर दिए 5 बड़े अपडेट, जाने किन रूटों पर चलेगी और कब होगी लॉन्च!

July 12, 2026
सरकारी नौकरियों में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SC/ST/OBC और EWS पर क्या होगा असर?
देश

कल सुप्रीम कोर्ट में होंगी अहम सुनवाई, पढ़े रिफंड पर क्या है अपडेट?

July 12, 2026
Next Post
WhatsApp के बाद Telegram ने भी यूजरनेम फीचर पर दिया जवाब, सरकार करेगी जांच

WhatsApp के बाद Telegram ने भी यूजरनेम फीचर पर दिया जवाब, सरकार करेगी जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पोस्ट ऑफिस जाने से पहले देखें: इस साल कितने दिन रहेंगे डाकघर बंद?

पोस्ट ऑफिस जाने से पहले देखें: इस साल कितने दिन रहेंगे डाकघर बंद?

January 2, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

February 16, 2026
क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

2022 के बाद पहली बार 120 डॉलर के पार हुआ क्रूड ऑयल, भारत समेत दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा सीधा असर

April 30, 2026
गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार है प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री साय

गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार है प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री साय

January 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • बंगाल की खाड़ी में भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में महसूस किए गए झटके
  • भारत में बच्चों के लिए बैन हो सकता है सोशल मीडिया? पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रेलिया के कानून की तारीफ
  • WhatsApp के बाद Telegram ने भी यूजरनेम फीचर पर दिया जवाब, सरकार करेगी जांच
  • सोने-चांदी की कीमतों में जारी रहेगी गिरावट या अब आएगी तेजी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR