• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की मस्जिदों-मदरसों में राष्ट्रगीत का निर्देश, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले- तिरंगे का सम्मान नहीं तो पाक चले जाएं

Amish Kumari by Amish Kumari
August 14, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की मस्जिदों-मदरसों में राष्ट्रगीत का निर्देश, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले- तिरंगे का सम्मान नहीं तो पाक चले जाएं
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के स्वर भी गूंजेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के राशन हितग्राहियों को राहत, खाद्यान्न वितरण की डेडलाइन बढ़ाकर 15 अक्टूबर की गई

 

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- निर्देश मामने जरूरी

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि 15 अगस्त को सभी संबंधित संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

 

उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना

वक्फ बोर्ड के आदेश में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों का हवाला देते हुए 15 अगस्त को मस्जिदों और मदरसों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। वक्फ बोर्ड के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

 

तिरंगे का सम्मान जरूरी, वरना कार्रवाई

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मीडिया से चर्चा में बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर लालकिला पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों गाए जाएंगे। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, दरगाहों, इमामबाड़ों और खानकाहों में ध्वजारोहण किया जाएगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार, ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना भी जरूरी है।

 

तिरंगा गरिमा और सम्मान का प्रतीक

डॉ. सलीम राज ने कहा कि जो लोग ऐसा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि तिरंगा हमारे देश की गरिमा और सम्मान का प्रतीक है। जो तिरंगे का सम्मान नहीं करता, उसे इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अगर हिंदुस्तान में रहना है, तो कानून का पालन करना ही पड़ेगा।

 

पिछली बार 8,232 मस्जिदों में तिरंगा फहराया गया

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि पिछली बार छत्तीसगढ़ की 8,232 मस्जिदों, दरगाहों, इमामबाड़ों और मदरसों में ध्वजारोहण किया गया था। इस दौरान करीब 42 लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया था। इनमें से कुछ लोगों ने माफी मांग ली, जबकि 12 मुतवल्लियों को उनके पद से हटा दिया गया।

राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर क्या है सजा ?

नियमानुसार, अगर कोई राष्ट्रीय गीत (वंदे मातरम) का अपमान करता है, तो उसे 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यह नियम राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत लागू किया गया है।

 

इस कानून के मुताबिक, अगर कोई जानबूझकर राष्ट्रगीत के गायन में रुकावट डालता है, उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करता है या जानबूझकर उसका अनादर करता है, तो यह अपराध माना जाएगा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है।

 

 

लेकिन, सिर्फ राष्ट्रगीत न गाना हर बार अपराध नहीं है। यह कानून मुख्य रूप से अपमान और गायन में बाधा डालने जैसी गतिविधियों पर लागू होता है

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के राशन हितग्राहियों को राहत, खाद्यान्न वितरण की डेडलाइन बढ़ाकर 15 अक्टूबर की गई

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

CG Nursing Strike: छत्तीसगढ़ नर्सिंग कर्मचारियों का ऐलान, दिवाली से पहले लागू करो ग्रेड पे वरना 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी करेंगे आंदोलन

September 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, CM साय युवाओं को बांटेंगे ऑफर लेटर

September 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: चुनाव आयोग के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

September 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattiagarh news raipur: रायपुर में गणेश झांकी के चलते आज शाम 4 बजे से सभी शराब दुकानों रहेंगी बंद

September 28, 2026
Next Post
आज है हरियाली तीज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि

आज है हरियाली तीज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, 2026 में GDP ग्रोथ 7.4% रहने की संभावना

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: भारत की GDP में 4% तक गिरावट का खतरा, मूडीज की बड़ी चेतावनी

March 23, 2026
Google Maps ने लॉन्च किया 10 नए फीचर्स, अब रास्ते के साथ रेस्टोरेंट, ट्रैफिक और पार्किंग की पूरी जानकारी

Google Maps ने लॉन्च किया 10 नए फीचर्स, अब रास्ते के साथ रेस्टोरेंट, ट्रैफिक और पार्किंग की पूरी जानकारी

November 7, 2025

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की तीसरी शाम छत्तीसगढ़ी गीतों से हुई संगीतमय शुरुआत

September 16, 2026
ब्रह्म मुहूर्त की पवित्र बेला में ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च; रावण बनकर छाए यश, साई-रवि की मिली पहली झलक

ब्रह्म मुहूर्त की पवित्र बेला में ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च; रावण बनकर छाए यश, साई-रवि की मिली पहली झलक

July 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Indian Railways: 1 अक्टूबर से रेलवे की खास चेकिंग, टिकट के साथ रखना होगा ये खास दस्तावेज
  • Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹1.15 लाख हुआ गोल्ड रेट
  • Health tips: किस ब्लड ग्रुप वालों को डायबिटीज का सबसे ज्यादा खतरा? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
  • OTT Releases This Week: ‘दुपहिया 2’ से लेकर ‘चुंबक 2’ तक OTT पर एक साथ आएंगी 7 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR