• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

Amish Kumari by Amish Kumari
August 16, 2026
in अन्य
Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नया Formula E Freedom Edition लॉन्च किया है. इसे दो मॉडल FE और FE Four में खरीदा जा सकता है. इनकी कीमत 24.45 लाख रुपये और 26.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. खास बात यह है कि नया Formula E Freedom Edition पिछले BE 6 Formula E Edition की लॉन्चिंग के एक साल से भी कम समय बाद आया है.

READ ALSO

भारतीय कंपनी बनाएगी OnePlus, Oppo और Realme के स्मार्टफोन, पहले साल में 80 लाख स्मार्टफोन की टारगेट

फैटी लिवर के मरीजों के लिए ब्लैक कॉफी है फायदेमंद, जानें पीने का सही तरीका?

हालांकि, इस बार Mahindra ने डिजाइन को थोड़ा अलग रखा है. जहां पुराने मॉडल में ज्यादा अग्रेसिव स्टाइलिंग देखने को मिलती थी, वहीं नए एडिशन में स्टैंडर्ड BE 6 का डिजाइन दिया गया है. इसके साथ कुछ खास डिजाइन एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं.

एक्सटीरियर में क्या कुछ है नया?

जैसा कि हमने ऊपर बताया, BE 6 Sporteq Formula E Freedom Edition का डिजाइन पुराने मॉडल से काफी अलग है. इसमें पहले मिलने वाली स्लिम फ्रंट-रियर DRLs, गोल LED हेडलैंप और ज्यादा चंकी बंपर अब देखने को नहीं मिलते. इसके बजाय, यह अब स्टैंडर्ड BE 6 Sporteq से काफी मिलता-जुलता नजर आता है. इसमें C-शेप की फ्रंट और रियर DRLs के साथ ज्यादा स्लीक बंपर दिए गए हैं.

हालांकि, Freedom Edition में फ्रंट फेंडर्स पर ‘Formula E’ बैजिंग को बरकरार रखा गया है. इसके अलावा, इसमें नया Rosso Impulso कलर ऑप्शन भी मिलता है. बॉडी पर जगह-जगह दिए गए ट्राई-कलर डेकल्स इसके लुक को और स्पोर्टी और खास बनाने का काम करते हैं.

कैसा है इंटीरियर?

केबिन के अंदर BE 6 Sporteq Formula E Freedom Edition का बेसिक लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है. लेकिन इसे खास बनाने के लिए कई स्पेशल टच दिए गए हैं. इसमें Firestorm Orange कलर स्कीम के साथ लेदरेट और Suede सीट्स मिलती हैं. इसके अलावा, ‘Formula E Freedom Edition’ बैज, पैनोरमिक ग्लास रूफ पर Formula E डिकल्स और खास वर्चुअल इंजन साउंड भी दिए गए हैं.

हालांकि, इसका सबसे बड़ा बदलाव डैशबोर्ड के डिजाइन में नजर आता है. यहां ड्राइवर और को-ड्राइवर के बीच एक Halo जैसा लूप दिया गया है, जो इसे दूसरे BE 6 Sporteq वेरिएंट्स से अलग बनाता है. ज्यादातर वेरिएंट्स में मिलने वाले फ्लैट और पारंपरिक डैशबोर्ड की जगह यह डिजाइन केबिन को ज्यादा स्पोर्टी फील देता है. इसी वजह से इस एडिशन में सिर्फ डुअल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप मिलता है, जबकि ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप का ऑप्शन नहीं दिया गया है.

कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

इसमें 16-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा 540-डिग्री कैमरा भी मिलता है, जिसमें 360-डिग्री व्यू के साथ कार के नीचे का हिस्सा भी देखा जा सकता है. साथ ही, Level 2 ADAS और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

कनेक्टेड कार फीचर्स की लिस्ट भी काफी लंबी है. इसमें Google Gemini इंटीग्रेशन, गेमिंग और कराओके मोड, ऑटो-डिटेक्शन वाले यूजर प्रोफाइल और ‘Custom’ ड्राइव मोड शामिल हैं. Mahindra ने इसमें ‘Revive’ फीचर भी दिया है, जो बैटरी 0 परसेंट दिखाने के बाद भी थोड़ी एक्स्ट्रा रेंज देता है, ताकि आप नजदीकी चार्जिंग स्टेशन तक पहुंच सकें. हालांकि, यह एक इमरजेंसी फीचर है और पूरी कार की लाइफ में इसे सिर्फ पांच बार ही यूज किया जा सकता है.

बैटरी और रेंज

पिछले वर्जन की तरह BE 6 Sporteq Formula E Freedom Edition में भी कंपनी ने इसका सबसे पावरफुल 79kWh बैटरी पैक दिया है. इसमें रियर मोटर के साथ RWD सेटअप मिलता है, जो 286hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

इस इलेक्ट्रिक SUV में अडेप्टिव सस्पेंशन भी दिया गया है. इसकी MIDC सर्टिफाइड रेंज 683km तक है. चार्जिंग की बात करें तो SUV में 180kW तक की DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इससे बैटरी को सिर्फ 20 मिनट में 20 से 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

11.2kW AC चार्जर से बैटरी को 0 से 100 परसेंट तक चार्ज करने में करीब 8.7 घंटे लगते हैं. 7.2kW AC चार्जर के साथ यही काम 11.7 घंटे में पूरा होगा.

Related Posts

भारतीय कंपनी बनाएगी OnePlus, Oppo और Realme के स्मार्टफोन, पहले साल में 80 लाख स्मार्टफोन की टारगेट
अन्य

भारतीय कंपनी बनाएगी OnePlus, Oppo और Realme के स्मार्टफोन, पहले साल में 80 लाख स्मार्टफोन की टारगेट

August 16, 2026
फैटी लिवर के मरीजों के लिए ब्लैक कॉफी है फायदेमंद, जानें पीने का सही तरीका?
अन्य

फैटी लिवर के मरीजों के लिए ब्लैक कॉफी है फायदेमंद, जानें पीने का सही तरीका?

August 16, 2026
इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं
अन्य

इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

August 16, 2026
Royal Enfield की नई Continental GT 650 लॉन्च, कीमत और नए फीचर्स ने खींचा ध्यान
अन्य

Royal Enfield की नई Continental GT 650 लॉन्च, कीमत और नए फीचर्स ने खींचा ध्यान

August 15, 2026
7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने भारत में लॉन्च किया max फोन, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने भारत में लॉन्च किया max फोन, जानें कीमत और फीचर्स

August 14, 2026
Google Pixel 11, 11 Pro और Pro XL भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

Google Pixel 11, 11 Pro और Pro XL भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 14, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

संभाग स्तरीय कार्यालयों में शीघ्र ई-ऑफिस प्रक्रिया होगी प्रारंभ

संभाग स्तरीय कार्यालयों में शीघ्र ई-ऑफिस प्रक्रिया होगी प्रारंभ

August 19, 2025
छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

April 22, 2026
नक्सल विरोधी अभियान में बड़ा मोड़, कुख्यात माओवादी सोमन्ना ने आत्मसमर्पण किया

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ा मोड़, कुख्यात माओवादी सोमन्ना ने आत्मसमर्पण किया

March 30, 2026
आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से फिसला

आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से फिसला

April 13, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
  • भारतीय कंपनी बनाएगी OnePlus, Oppo और Realme के स्मार्टफोन, पहले साल में 80 लाख स्मार्टफोन की टारगेट
  • फैटी लिवर के मरीजों के लिए ब्लैक कॉफी है फायदेमंद, जानें पीने का सही तरीका?
  • छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का तांडव,भैंस चराने गए ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR