• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक

Amish Kumari by Amish Kumari
August 14, 2025
in राजनीतिक
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

रायपुर, 14 अगस्त 2025

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज महानदी भवन, मंत्रालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, पुलिस भर्ती, प्रशिक्षण, भवन निर्माण और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जैसे कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान से हुई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में मादक पदार्थों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि हर मामले में पूरी तरह से एंड-टू-एंड जांच हो, जिसमें तस्करी के पूरे नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाए, ताकि नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त किया जा सके। बैठक में ड्रग नष्टिकरण की रेंजवार रिपोर्ट और पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत हुई कार्रवाइयों की भी जानकारी ली। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

पुलिस भर्ती को लेकर उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि सभी भर्तियां पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी हों। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति और प्रशिक्षण में अनावश्यक देरी न हो तथा तैनाती के साथ ही उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। अवैध प्रवासियों से संबंधित शिकायतों के लिए जारी टोल-फ्री नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए और कहा गया कि इस नंबर पर प्राप्त किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई हो, ताकि प्रदेश की शांति और सुरक्षा पर कोई खतरा न आए।

बैठक में पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन और लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे भवनों तथा अमर बलिदानी शहीद स्मारक की प्रगति की समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और तय समय सीमा में ही कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर देरी होती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी और सभी पुलिस प्रशिक्षण स्कूलों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसमें साइबर अपराध से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण और महिला सुरक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम शामिल किए गए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण तकनीकी रूप से आधुनिक, समय के अनुरूप और पूरी तरह व्यावहारिक होना चाहिए, ताकि पुलिस बल की दक्षता और क्षमता मैदान में साफ नजर आए। उन्होंने अकादमी में प्रख्यात वक्ताओं के विशेष सत्र आयोजित करने पर भी जोर दिया, जिससे प्रशिक्षुओं को नए दृष्टिकोण और अनुभव से सीखने का अवसर मिले।

बैठक के अंत में उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने दोहराया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सख्त अभियान, कानून का प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक
राजनीतिक

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

August 30, 2026
वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप
राजनीतिक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

August 17, 2026
बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
राजनीतिक

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

August 3, 2026
दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
राजनीतिक

दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026
राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
राजनीतिक

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

July 21, 2026
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर
राजनीतिक

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

July 18, 2026
Next Post
कोटा बनेगा नगर पालिका, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने की घोषणा

कोटा बनेगा नगर पालिका, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा 200 लीटर से ज्यादा डीजल, थोक बिक्री पर लगी रोक

June 12, 2026
बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी

अनियमित उपस्थिति पर सहायक शिक्षक निलंबित

August 22, 2025
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 11 अप्रैल तक करें आवेदन

April 9, 2026
बरपाली हत्या कांड का खुलासा, मृतक के ससुर ने गांव के युवक और अपचारी बालक के साथ मिलकर किये थे हत्या

बरपाली हत्या कांड का खुलासा, मृतक के ससुर ने गांव के युवक और अपचारी बालक के साथ मिलकर किये थे हत्या

September 26, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत
  • Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बेटिंग ऐप के मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार
  • Rashifal: मेष, धनु समेत इन राशि वालों कि आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिल सकता है प्रमोशन का संकेत, पढ़े 25 सितम्बर का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR