• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती से लूटा गया मोबाइल बरामद

Amish Kumari by Amish Kumari
October 27, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 27 अक्टूबर* । केलो डेम के पास युवक और युवती से मारपीट कर मोबाइल एवं नकदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार चौथे आरोपी मोहम्मद मोफिद आलम (20 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए लुक-छिप रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित युवती का लूटा हुआ मोटोरोला मोबाइल, अपराध में प्रयुक्त उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और उसका मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में शामिल सभी चार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई पूरी कर ली है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Read More : Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ा झटका; अब घर बैठे मिलेंगी 5 नई ऑनलाइन सेवाएं

मामले के अनुसार, प्रार्थी सानू सारथी, पिता सोहन सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जोगीडीपा, रायगढ़ ने 12 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 अक्टूबर की शाम वह अपनी महिला मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केलो डेम घूमने गया था। शाम करीब 7:30 बजे जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी 3-4 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और महिला मित्र के साथ घूमने को लेकर सवाल करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की जेब में रखे 1,500 रुपये, उसका आईफोन 12 मिनी मोबाइल तथा उसकी महिला मित्र का मोटोरोला मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी भी फेंककर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 597/2026, धारा 115(2), 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल उईके एवं कोतवाली पुलिस को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने एएसआई कोसो सिंह जगत एवं पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी, पीड़ित एवं गवाहों से पूछताछ की और आरोपियों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोहेल अंसारी (23 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ तथा रणवीर कुमार (22 वर्ष), निवासी चेहराकला, थाना महुवा, जिला वैशाली (बिहार), हाल मुकाम उर्दना डीपापारा, रायगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद प्रार्थी से कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष आरोपियों की पहचान संबंधी कार्रवाई कराई गई। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी रामकुमार मेहता (24 वर्ष), निवासी उधमपुर, थाना छातापुर, जिला सुपौल (बिहार), हाल मुकाम कुरमापाली, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पीड़ित युवक का लूटा हुआ आईफोन 12 तथा वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AX 1602 जब्त की गई। पूछताछ में रामकुमार मेहता ने युवती से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल अपने फरार साथी मोहम्मद मोफिद आलम के पास होना बताया।

फरार आरोपी मोहम्मद मोफिद आलम उर्दना-रायगढ़ मार्ग स्थित एक गैरेज में पंचर बनाने का काम करता था। वह वारदात के बाद से दुकान और घर से गायब था। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी ने उसकी पतासाजी के लिए मुखबिर तैनात किए थे। इसी दौरान आरोपी के दुकान पर दिखाई देने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पहचान संबंधी कार्रवाई के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पीड़ित युवती का लूटा हुआ मोटोरोला मोबाइल, अपराध में प्रयुक्त उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा उसका मोबाइल फोन जब्त किया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी *मोहम्मद मोफिद आलम पिता मो. महमुद आलम उम्र 20 साल निवासी राजीवनगर मिट्ठूमुडा थाना जूटमिल रायगढ़* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई कोसो सिंह जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा एवं मुरली मनोहर पटेल की अहम भूमिका रही।

Read More : Rashifal : वृश्चिक राशि वालों आज आपको धैर्य और संयम के साथ परिस्थितियों का सामना करना होगा, जाने बाकि राशियों का हाल

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“अपराध कर कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत 15 फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

October 25, 2026
Next Post

Liquor Purchase New Rules: शराब खरीदने के नियम बदले, 1 नवंबर से 1,000 रुपये से ज्यादा की खरीद पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल

December 25, 2025
महिलाओं को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 75 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10 हजार रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन

महिलाओं को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 75 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10 हजार रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन

September 24, 2025

Small Savings Interest Rates: पीपीएफ, सुकन्‍या सहित सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्‍याज दरों पर फैसला, सितंबर को सरकार करेगी फैसला

September 22, 2026
अचानक चलते हुए दो हिस्सों में बंटी LTT -भागलपुर एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप

अचानक चलते हुए दो हिस्सों में बंटी LTT -भागलपुर एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप

October 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Liquor Purchase New Rules: शराब खरीदने के नियम बदले, 1 नवंबर से 1,000 रुपये से ज्यादा की खरीद पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य
  • Raigarh News : केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती से लूटा गया मोबाइल बरामद
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से ऐश्वर्या की शिक्षा को मिला संबल
  • Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR