• Privacy Policy
  • About Us
Friday, May 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

महिलाओं को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 75 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10 हजार रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन

Amish Kumari by Amish Kumari
September 24, 2025
in अन्य
महिलाओं को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 75 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10 हजार रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सरकार ने बिहार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक पात्र महिला को स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। योजना की शुरुआत 26 सितंबर को होने जा रही है, जब महिलाओं को 10,000 रुपये की पहली किस्त जारी की जाएगी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

 

READ ALSO

जानिए कब है वट सावित्री पूजा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 10 सुपरफूड्स, आज से ही डाइट में करें शामिल

 

 

बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। इन महिलाओं के बीच 7500 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए अब तक शहरी और ग्रामीण इलाकों की 1,11,66,000 महिलाओं ने आवेदन किया है।

 

 

 

क्या है योजना का उद्देश्य

 

10,000 रुपये की ये राशि महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने, छोटे-मोटे व्यवसाय स्थापित करने या मौजूदा व्यवसायों को बढ़ाने में सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता से महिलाएं खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई, बुनाई, और अन्य लघु उद्यमों में निवेश कर सकेंगी। स्वरोजगार शुरू कर महिलाएं स्वालंबी बन सकेंगी और इससे इनका परिवार भी सशक्त बन सकेगा। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को समान रूप से लाभ पहुंचाना है। जिन महिलाओं के रोजगार का आकलन करने के बाद देखा जाएगा कि वे बेहतर कर रही हैं, उन्हें 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

 

 

 

 

1 करोड़ 7 लाख दीदियों ने किया आवेदन

 

 

योजना के लाभ पाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया को सरल रखा गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। इसका लाभ लेने के लिए सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र से अब तक 1 करोड़ 7 लाख जीविका दीदियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा, 1 लाख 40 हजार से ज्यादा महिलाओं ने समूह से जुड़ने के लिए आवेदन किया है। निर्धारित प्रावधान के मुताबिक, किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ही इसका लाभ ले सकती हैं।

 

 

 

शहरी क्षेत्र की 4 लाख से अधिक महिलाओं ने किया आवेदन

 

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने ग्रामीण और शहरी, हर वर्ग की महिलाओं में नई उम्मीद जगाई है। ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहरी इलाके की महिलाएं भी बड़ी संख्या में इसका लाभ लेने के लिए इसमें रूचि दिखा रही हैं। अब तक शहरी इलाकों में कार्यरत 4 लाख 66 हजार जीविका दीदियों ने इसके तहत आवेदन किया है। इसके साथ ही जीविका के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ने के लिए 4 लाख 4 हजार से ज्यादा शहरी महिलाओं ने भी आवेदन किया है।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ

 

योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जिनमें पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे शामिल हैं। वैसी अविवाहित वयस्क महिलाएं जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र होंगी। आवेदिका की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदिका या उनके पति इनकम टैक्सपेयर नहीं होने चाहिए। इसके साथ वे या उनके पति सरकारी सेवा (नियमित या संविदा) में नहीं होने चाहिए। जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।

 

कैसे करें आवेदन

 

 

ग्रामीण क्षेत्र: एसएचजी से जुड़ी महिलाएं अपने ग्राम संगठन में आवेदन जमा करेंगी। ग्राम संगठन स्तर पर एक विशेष बैठक आयोजित होगी, जिसमें समूह के सभी सदस्यों का एक समेकित प्रपत्र में आवेदन लिया जाएगा। जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें पहले अपने ग्राम संगठन में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन देकर समूह में शामिल होना होगा।

 

 

 

शहरी क्षेत्र: शहरी क्षेत्र की महिलाएं जीविका की आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पहले से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी शहरी महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी।

 

 

 

Related Posts

जानिए कब है वट सावित्री पूजा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त
अन्य

जानिए कब है वट सावित्री पूजा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

May 8, 2026
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 10 सुपरफूड्स, आज से ही डाइट में करें शामिल
अन्य

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 10 सुपरफूड्स, आज से ही डाइट में करें शामिल

May 8, 2026
गर्मियों में आम पन्ना पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, कम होता है लू लगने का खतरा
अन्य

गर्मियों में आम पन्ना पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, कम होता है लू लगने का खतरा

May 7, 2026
कच्ची हल्दी रोज करना चाहिए सेवन, कम हो जाएगा कैंसर समेत कई बीमारियों का खतरा
अन्य

कच्ची हल्दी रोज करना चाहिए सेवन, कम हो जाएगा कैंसर समेत कई बीमारियों का खतरा

May 6, 2026
इस बार 2 महीना का होगा ज्येष्ठ का महीना, यहां जानें अधिक मास का महत्व और वर्जित कार्य
अन्य

इस बार 2 महीना का होगा ज्येष्ठ का महीना, यहां जानें अधिक मास का महत्व और वर्जित कार्य

May 3, 2026
करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, जानें क्या है NDMA का ये अलर्ट और आपको क्या करना चाहिए?
अन्य

करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, जानें क्या है NDMA का ये अलर्ट और आपको क्या करना चाहिए?

May 2, 2026
Next Post
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; रेल कर्मचारियों को दशहरे से पहले मिलेगा बोनस, बढ़ेगीं MBBS-मेडिकल PG की 5 हजार सीटें

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; रेल कर्मचारियों को दशहरे से पहले मिलेगा बोनस, बढ़ेगीं MBBS-मेडिकल PG की 5 हजार सीटें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

बिहार में कब शुरू होगी वोटों की गिनती, कब तक आएंगे नतीजे..यहां जानें रिजल्ट का पल-पल का अपडेट…

बिहार में कब शुरू होगी वोटों की गिनती, कब तक आएंगे नतीजे..यहां जानें रिजल्ट का पल-पल का अपडेट…

November 13, 2025
मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर गुरुवार को होगा जनदर्शन

मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर गुरुवार को होगा जनदर्शन

November 12, 2025
RBI का बड़ा फैसला;बिना गिरवी मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन; यहां देखें पूरी डिटेल

RBI का बड़ा फैसला;बिना गिरवी मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन; यहां देखें पूरी डिटेल

February 9, 2026
बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए करीब 38 करोड़ रूपए स्वीकृत

बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए करीब 38 करोड़ रूपए स्वीकृत

August 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Instagram से हटेगा End-to-End Encryption, अब मेटा पढ़ सकता है आपकी सारी पर्सनल चार्ट
  • छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां को नौकरी का झांसा देकर झारखंड में बंधक, वीडियो मैसेज से मचा हड़कंप
  • “ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त
  • केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR