• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में

Amish Kumari by Amish Kumari
November 10, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 10 नवम्बर 2026/ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को समर्पित इस कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

READ ALSO

Raigarh News : खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

Raigarh News : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम,

Read More : IRCTC Website Down: IRCTC वेबसाइट डाउन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 744 यूजर्स ने की शिकायत

बैठक में कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण एवं सजावट, टेंट, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, साफ-सफाई तथा चिकित्सा सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों और आम नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें और निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करें।
कलेक्टर ने विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के आगमन, स्वागत, बैठक एवं भोजन व्यवस्था के साथ आमंत्रण पत्रों के वितरण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जनजातीय गौरव दिवस की थीम पर आधारित गतिविधियों, प्रदर्शनी तथा मीडिया कवरेज के लिए समुचित प्रबंध करने को कहा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर यातायात नियंत्रण, पर्याप्त पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। आयोजन के सुचारू संचालन के लिए विभागवार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप कार्य करने और कार्यक्रम स्थल का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More : Loan Rates: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोन के ब्याज दरों में किया बदलाव, MCLR में की वृद्धि, इस दिन से होंगे लागू

*जनजातीय अस्मिता, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को समर्पित होगा आयोजन*

उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए देश के इतिहास में अमिट स्थान बनाया है। यह दिवस जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को स्मरण करने का अवसर है। धरमजयगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम,

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वार्ड क्र•14 की पार्षद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों को दीपावली उपहार भेंट कर बांटी खुशियां

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

November 9, 2026
Next Post

Chhattisgarh samachar: स्मृति ईरानी कल आएंगी छत्तीसगढ़, इन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

20 दिन से भी कम टाइम बचा है ITR Filing करने के लिए, जल्दी करें नहीं तो हो सकती है ये परेशानी

20 दिन से भी कम टाइम बचा है ITR Filing करने के लिए, जल्दी करें नहीं तो हो सकती है ये परेशानी

August 28, 2025
मोबाईल एप सचेत प्रणाली से मिलेगी आपदाओं की चेतावनी

मोबाईल एप सचेत प्रणाली से मिलेगी आपदाओं की चेतावनी

August 14, 2025
राज्यपाल  डेका से स्किल्स शाला फाउंडेशन के संचालक ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से स्किल्स शाला फाउंडेशन के संचालक ने की सौजन्य भेंट

August 18, 2025
उर्वरक विक्रय लाइसेंस निरस्तीकरण एवं अमानक खाद को राजसात करने की कार्रवाई जारी

उर्वरक विक्रय लाइसेंस निरस्तीकरण एवं अमानक खाद को राजसात करने की कार्रवाई जारी

August 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: स्मृति ईरानी कल आएंगी छत्तीसगढ़, इन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में
  • IRCTC Website Down: IRCTC वेबसाइट डाउन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 744 यूजर्स ने की शिकायत
  • Raigarh News : खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR