• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Amish Kumari by Amish Kumari
November 26, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh samachar शिक्षित और बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आगामी 27 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा नगर पंचायत सरसींवा में यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 271 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12,200 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

 

READ ALSO

Chhatisgarh Samachar : जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 1 से 12वीं तक की तिमाही और छमाही परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव, जारी हुई संशोधित समय सारणी…..

 

10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं को मिलेगा मौका

राज्य शासन की मंशानुरूप युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह पहल की गई है। रोजगार मेले में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न निजी कंपनियों में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त करने और चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

 

Read more Chhatisgarh Samachar : जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

इन कंपनियों में होगी भर्ती, जानिए पद और वेतन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजगार मेले में मेसर्स स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फील्ड ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को 12,200 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए सारंगढ़, सरसींवा, बसना सहित अन्य स्थानों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।

 

 

इसी तरह मेसर्स जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा टेक्नीशियन के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15,240 से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। कार्यक्षेत्र सारंगढ़, लैलूंगा एवं आसपास के क्षेत्र होंगे।

 

वहीं मेसर्स चैतन्य इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 12,200 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर सारंगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

 

इसके अलावा मेसर्स टीपीएल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें टेक्नीशियन के 5, आईटीआई फिटर के 50, आईटीआई गैस कटर के 18, आईटीआई ग्राइंडर ऑपरेटर के 20, आईटीआई वेल्डर के 17, आईटीआई टर्नर के 5, आईटीआई केन ऑपरेटर के 10, आईटीआई मशीन ऑपरेटर के 15 और हेल्पर के 50 पद शामिल हैं।

 

 

इन पदों के लिए संबंधित तकनीकी योग्यता एवं निर्धारित शैक्षणिक अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को पद एवं योग्यता के अनुसार 14,000 से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए कार्यक्षेत्र जेएसपीएल निर्धारित किया गया है।

 

जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी

जिला प्रशासन ने जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 27 नवंबर को सुबह 10:30 बजे नगर पंचायत सरसींवा स्थित रोजगार मेला स्थल पर उपस्थित होना होगा।

 

Chhattisgarh samacअभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, तकनीकी योग्यता से संबंधित दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक जानकारी लेकर पहुंचना होगा।

 

रोजगार मेले में उपलब्ध रिक्त पदों, निर्धारित योग्यता और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 1 से 12वीं तक की तिमाही और छमाही परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव, जारी हुई संशोधित समय सारणी…..

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: बिलासपुर-रायगढ़ रूट की 4 मेमू ट्रेनें रद्द, 27 से 30 नवंबर तक यात्रियों को होगी परेशानी

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, 26 नवंबर से 23 दिन तक 65 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

November 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर चुनाव आयोग का निर्देश, छत्तीसगढ़ समेत 25 राज्यों में चलेगा विशेष सत्यापन अभियान

November 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़-ओडिशा से दिल्ली जा रहा था 71 लाख से अधिक का गांजा, चार तस्कर गिरफ्तार

November 25, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

Cg News : मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत शंकरपुर पॉलीक्लीनिक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

November 23, 2026
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ की चेतावनी, बंगाल-ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ की चेतावनी, बंगाल-ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश

October 25, 2025
Congress की मान्यता रद्द कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका…

Congress की मान्यता रद्द कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका…

August 22, 2025

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

October 31, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
  • Chhatisgarh Samachar : जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
  • Dr Hassan trailer: नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘डॉ हसन’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
  • EPFO: EPFO में होने जा रहे 4 बड़े बदलाव, अब पूरी तरह बदल जाएगा पैसा निकालने का तरीका
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR