• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

हर घर तक जल पहुँचाने के साथ ही जल बचाना भी हो प्राथमिकता में – श्री अरुण साव

Amish Kumari by Amish Kumari
July 27, 2025
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 26 जुलाई 2025

READ ALSO

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन

उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव आज विभागीय अधिकारियों तथा मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के समापन सत्र में शामिल हुए। जल जीवन मिशन के तहत निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभागीय सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता श्री टी.डी. सांडिल्य भी समापन सत्र में शामिल हुए।

एसपीएम-निवास और यूनिसेफ द्वारा दो बैचों में आयोजित प्रशिक्षण में 21 जुलाई से 23 जुलाई तक पहले बैच के प्रशिक्षुओं को ग्रामीण जलापूर्ति के संस्थागत एवं सामुदायिक पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। वहीं 24 जुलाई से 26 जुलाई तक दूसरे बैच में ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया गया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण जल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने तथा क्षेत्रीय अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स को जल संरचना की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने में दक्ष बनाने के लिए इस सघन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने प्रशिक्षण के समापन सत्र में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन पर जोर देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हर घर तक जल पहुँचाने के लक्ष्य के साथ हमें जल बचाने की जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता देना होगा। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जलस्रोतों को प्रभावी ढंग से संरक्षित करना होगा। उन्होंने प्रशिक्षण में मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोतों के संरक्षण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री साव ने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण से गांवों में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नल जल योजनाओं के सुचारू व निर्बाध संचालन में स्थानीय युवाओं और संस्थाओं की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता   टी.डी. सांडिल्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें तकनीकी दक्षता, समुदाय आधारित सहभागिता एवं स्थिर जल प्रबंधन प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारियों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया। यूनिसेफ की बाल संरक्षण एवं लिंग विशेषज्ञ सुश्री चेतना देसाई ने जल संरक्षण और प्रबंधन में लिंग संवेदनशीलता और बाल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रशिक्षुओं को इन पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Posts

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 22, 2026
मुख्यमंत्री  साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन

March 22, 2026
गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास
छत्तीसगढ़

गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास

March 22, 2026
सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की IED साजिश समय रहते नाकाम, तीन विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की IED साजिश समय रहते नाकाम, तीन विस्फोटक बरामद

March 22, 2026
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 80 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

March 22, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में 15 हिरणों की मौत के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई, प्रभारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 15 हिरणों की मौत के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई, प्रभारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित

March 22, 2026
Next Post

मिलेट्स को बढ़ावा देने दंतेवाड़ा प्रशासन की अनूठी पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

टॉमहॉक मिसाइल के मामले में टालमटोल करते दिखे ट्रंप

टॉमहॉक मिसाइल के मामले में टालमटोल करते दिखे ट्रंप

October 20, 2025
छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

September 27, 2025
छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी…

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी…

September 26, 2025
बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साज़िश नाकाम की, स्टेट हाईवे 63 से 30 किलो का IED बरामद

बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साज़िश नाकाम की, स्टेट हाईवे 63 से 30 किलो का IED बरामद

February 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, आज से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइम टेबल यहां।
  • दर्दनाक सड़क हादसा: एंबुलेंस-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत
  • शेयर बाजार में बड़ा झटका, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लुढ़का, इन शेयरों में भारी गिरावट
  • कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR