• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, July 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

जैविक कृषि की नई पहचान श्री विधि और कतार रोपा से खेतों में क्रांति

Amish Kumari by Amish Kumari
July 28, 2025
in अन्य
जैविक कृषि की नई पहचान श्री विधि और कतार रोपा से खेतों में क्रांति
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

अमरूद खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे..

Maruti ने ग्राहकों को दिया झटका, अगस्त से ₹30,000 तक बढ़ेगी कीमत

दंतेवाड़ा, 19 जुलाई 2025

जिला प्रशासन, कृषि विभाग और भूमगादी की संयुक्त पहल से दंतेवाड़ा जिले में जैविक खेती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पारंपरिक खेती के विकल्प के रूप में अब श्री विधि, कतार रोपा और जैविक तरीकों को अपनाकर किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले को जैविक जिला बनाना है, जहां पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा दिया जा सके।

इस अभियान के तहत पहली बार जिले में 6 हजार हेक्टेयर भूमि पर रोपा, कतार रोपा एवं श्री विधि से खेती का लक्ष्य तय किया गया है। यह पद्धतियां न केवल अधिक उत्पादन दे रही हैं, बल्कि जल संरक्षण, कीट नियंत्रण और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने में भी मददगार साबित हो रही हैं। आज 19 जुलाई 2025 को गीदम विकासखंड के ग्राम हीरानार में इस अभियान की जमीन पर प्रभावी शुरुआत हुई। उपसंचालक कृषि सूरज पंसारी, सहायक संचालक कृषि धीरज बघेल, भोले लाल पैकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी किशन नेताम समेत विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने कृषक लूदरु राम व अन्य किसानों के खेतों में कतार रोपा पद्धति का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। इन प्रयासों के जरिए किसानों को खेत में ही प्रशिक्षण देकर वैज्ञानिक तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जैविक खेती की सफलता की बुनियाद किसानों को सशक्त बनाना है। कृषि विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर जैविक खाद निर्माण, बीज उपचार, जैविक कीटनाशक जैसे नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, जीवामृत, घनजीवामृत आदि के उपयोग की जानकारी व्यावहारिक तौर पर दे रहे हैं। ‘देखो और सीखो’ की इस पद्धति से किसानों में व्यवहारिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

श्री विधि से खेती में जल की बचत, पौधों का बेहतर विकास और उत्पादन में 30-40 प्रतिशत तक वृद्धि देखी जा रही है। वहीं कतार रोपा से पौधों में उचित दूरी रखने के कारण कीट और रोग नियंत्रण आसान हो जाता है। जैविक विधियों के माध्यम से खेती की लागत घट रही है और उपज की गुणवत्ता भी बेहतर हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से मौजूद संसाधनों जैसे गौवंश, वर्मी कंपोस्ट यूनिट और गौठानों कृ का प्रभावी उपयोग करते हुए प्राकृतिक कृषि मॉडल को अपनाया जा रहा है। इससे खेती में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है और किसान रासायनिक इनपुट्स पर निर्भर नहीं रह रहे।

इस अभियान में जिले के प्रगतिशील किसान भी आगे आकर भूमिका निभा रहे हैं। वे स्वयं जैविक खेती अपना कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। ‘किसान से किसान तक’ ज्ञान के इस आदान-प्रदान ने अभियान को जन-आंदोलन का रूप देना शुरू कर दिया है। यह पहल सिर्फ उत्पादन और आय में वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसरों की दिशा में भी सकारात्मक असर डाल रही है। आने वाले समय में इस मॉडल को जिले की प्रत्येक पंचायत में विस्तारित कर दंतेवाड़ा को एक राष्ट्रीय जैविक मॉडल जिले के रूप में स्थापित करने की योजना है। जिला प्रशासन, कृषि विभाग और भूमगादी की यह साझी कोशिश न केवल खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बना रही है, बल्कि जैविक क्रांति के पथ पर अग्रणी भी बना रही है।

Related Posts

अमरूद खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे..
अन्य

अमरूद खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे..

July 22, 2026
Maruti ने ग्राहकों को दिया झटका, अगस्त से ₹30,000 तक बढ़ेगी कीमत
अन्य

Maruti ने ग्राहकों को दिया झटका, अगस्त से ₹30,000 तक बढ़ेगी कीमत

July 21, 2026
रोज सुबह 1 चम्मच कलौंजी खाने से शरीर में क्या होता है? जान लें फायदे
अन्य

रोज सुबह 1 चम्मच कलौंजी खाने से शरीर में क्या होता है? जान लें फायदे

July 21, 2026
कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
अन्य

कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

July 18, 2026
50MP के कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Camon 50 Ultra 5G, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

50MP के कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Camon 50 Ultra 5G, जानें कीमत और फीचर्स

July 17, 2026
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?
अन्य

सरकार ने पेट्रोल पर ₹2 टैक्स घटाया और डीजल पर ₹7 बढ़ाया, जानिए आम जनता को कितना होगा फायदा

July 16, 2026
Next Post
विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण : धमतरी जिले में उल्लेखनीय प्रगति की तस्वीर

विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण : धमतरी जिले में उल्लेखनीय प्रगति की तस्वीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Instamart और HPCL के बीच हुई बड़ी डील, अब ऑनलाइन मिनटों में घर पहुंचेगा 10 किलो वाला LPG गैस सिलेंडर

Instamart और HPCL के बीच हुई बड़ी डील, अब ऑनलाइन मिनटों में घर पहुंचेगा 10 किलो वाला LPG गैस सिलेंडर

July 15, 2026
नवंबर 2025 में OTT पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार सीरीज और फिल्में, यहां देखें लिस्ट

नवंबर 2025 में OTT पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार सीरीज और फिल्में, यहां देखें लिस्ट

October 31, 2025
बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

December 28, 2025
फेमस पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

पीडीएस के तहत छत्तीसगढ़ में 2.73 करोड़ लोग को खाद्यान्न सुरक्षा

December 30, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण, किसानों के लिए बनी उर्वरक उप-समिति
  • राजधानी में हत्या से मची सनसनी, थाने के पास खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
  • इस राज्य में Covid-19 के 7 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 26
  • अमेरिका-ईरान वॉर के बीच क्या फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम? जानें आज का ताजा रेट?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR