• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, June 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी करवाई, रायपुर और बिलासपुर में कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ रेड …

Amish Kumari by Amish Kumari
September 26, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी करवाई, रायपुर और बिलासपुर में कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ रेड …
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर और बिलासपुर के कुछ बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है। ED की टीम सुबह से ही कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची है और जांच कर रही है।

READ ALSO

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2026-27 कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु संशोधित सूचना जारी

स्लैग को सोने का बिस्किट बताकर ठगी करने वाला अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ी है। शुक्रवार सुबह टीम ने रहेजा, मीनाक्षी ट्रेडर्स और सुल्तानिया ग्रुप के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा है। कस्टम मीलिंग और मनी लांड्रिंग से जोड़कर यह कार्रवाई बताई जा रही है।

रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और ऑफिस में छापा मारा। टीम सुबह से ही रहेजा के ठिकानों पर मौजूद है और दस्तावेज, फाइलों समेत अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

वहीं, बिलासपुर के मीनाक्षी ट्रेडर्स के संचालक सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर में स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर ED पहुंची है। कहा जा रहा है कि सुल्तानिया परिवार के कारोबारी कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के करीबी रहे हैं।

इसमें लगभग आधा दर्जन अधिकारी शामिल होने की जानकारी मिली है, जो निवास और व्यावसायिक ठिकानों से दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं।

कोयला घोटाले से जुड़ा मामला

जानकारों का कहना है कि ED की टीम प्रदेश में कोयला घोटाले के साथ ही शराब घोटाले पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस छापेमारी को वित्तीय लेन-देन और संभावित कोयला कारोबार से जुड़ी गड़बड़ी का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि, ED ने इस कार्रवाई की अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है।

दो गाड़ियों में आई ED की टीम

बिलासपुर में सुबह-सुबह दो गाड़ियों में आई ED की टीम क्रांति नगर पहुंची और वहां दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। दोनों जगहों पर टीम पूरे रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है।

मीनाक्षी सेल्स सुल्तानिया ग्रुप कोयला, सीमेंट और छड़ का कारोबार

बताया जा रहा है कि मीनाक्षी सेल्स सुल्तानिया ग्रुप का कोयला, सीमेंट, छड़, स्टील और ट्रेडिंग का कारोबार है। हालांकि, ED की कार्रवाई किस गड़बड़ी के चलते हो रही है, ये अभी तक साफ नहीं है।

लेकिन जिस तरह से कोयला, शराब और मनी लॉड्रिंग के मामलों में केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं, ऐसा माना जा रहा है कि ED को कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। ED की यह कार्रवाई मनी लॉड्रिंग से संबंधित हो सकती है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। ED के अधिकारी ग्रुप से जुड़े व्यापारियों से पूछताछ कर रहे हैं।

ED टीम ने यह बताया

की टीम ने बताया है कि पूरे मामले में वित्तीय लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है। साथ ही, जांच के दौरान आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।

Related Posts

वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2026-27 कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु संशोधित सूचना जारी

June 11, 2026
स्लैग को सोने का बिस्किट बताकर ठगी करने वाला अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

स्लैग को सोने का बिस्किट बताकर ठगी करने वाला अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 11, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख रुपए से अधिक गंजा के साथ 5 नाबालिग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख रुपए से अधिक गंजा के साथ 5 नाबालिग गिरफ्तार

June 10, 2026
छत्तीसगढ़ में धान घोटाले का खुलासा, समितियों से 27,900 क्विंटल धान गायब, ढाई करोड़ की गड़बड़ी पर कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान घोटाले का खुलासा, समितियों से 27,900 क्विंटल धान गायब, ढाई करोड़ की गड़बड़ी पर कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम

June 10, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 15 सालों से कांग्रेस में काम कर रही इस दिग्गज नेत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा

June 10, 2026
देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 15 महिलाओं को किया रेस्क्यू…
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में

June 10, 2026
Next Post
भारतीय टूरिस्टों के लिए खुशखबरी, अब कतर में भी चलेगा भारत का UPI Payment…

भारतीय टूरिस्टों के लिए खुशखबरी, अब कतर में भी चलेगा भारत का UPI Payment…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश के 3 आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश के 3 आतंकियों को घेरा

January 31, 2026
रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, प्रमोशन के लिए नाबालिक लड़कियों का इस्तेमाल

रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, प्रमोशन के लिए नाबालिक लड़कियों का इस्तेमाल

May 14, 2026
तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़

तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़

May 18, 2026
प्रोटीन से भरपूर है भीगे हुए चने, रोज सुबह खाने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे

प्रोटीन से भरपूर है भीगे हुए चने, रोज सुबह खाने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे

October 9, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2026-27 कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु संशोधित सूचना जारी
  • झीरम घाटी के शहीद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धाँजलि
  • छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में सिविल पदों पर भर्ती शुरू, तुरंत करें आवेदन
  • शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन, कलेक्टर ने रेलवे अधिकारियों के साथ किया सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का निरीक्षण
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR