• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

UNGA के मंच से पाकिस्तान का बड़ा झूठ, सात भारतीय विमान गिराए, भारत ने पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़….

Amish Kumari by Amish Kumari
September 27, 2025
in देश
UNGA के मंच से पाकिस्तान का बड़ा झूठ, सात भारतीय विमान गिराए, भारत ने पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़….
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ ‘‘समग्र, व्यापक और परिणामोन्मुखी’’ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कश्मीर की स्थिति को लेकर भारत की आलोचना भी की। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र की आम बहस को संबोधित करते हुए शरीफ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया और दावा किया कि मई में चार दिनों तक चले संघर्ष के दौरान ‘‘सात भारतीय विमान क्षतिग्रस्त हुए थे

 

READ ALSO

Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत

Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

भारत ने लगाई पकिस्तान को लताड़

 

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने पिछले महीने कहा था कि भारतीय विमानों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान को मार गिराया था। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई को शुरू किए गए इस अभियान के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया था। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ‘‘बातचीत और कूटनीति के जरिए विवादों के शांतिपूर्ण समाधान’’ में विश्वास करता है।

 

 

 

Shahbaz Sharif False Claim in UNGA: उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर के राष्ट्रों की इस प्रतिष्ठित सभा के समक्ष यह मेरा सबसे ईमानदार और गंभीर प्रस्ताव है। पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ एक समग्र, व्यापक और परिणामोन्मुखी वार्ता के लिए तैयार है।’’ यह समग्र वार्ता 2003 में शुरू हुई थी जब जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। इसके आठ खंड थे, जिनमें दोनों देशों के बीच के सभी विवादास्पद मुद्दे शामिल थे। 2008 के मुंबई हमलों के बाद यह वार्ता पटरी से उतर गई और फिर बहाल नहीं हो पाई।

 

 

 

अपने संबोधन में, शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके ‘‘शांति प्रयासों ने दक्षिण एशिया में एक युद्ध को टालने में मदद की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने में राष्ट्रपति ट्रंप के अद्भुत और उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में, पाकिस्तान ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। कम से कम हम इतना तो कर ही सकते हैं… मुझे लगता है कि वह सचमुच शांति के प्रतीक हैं।’’

 

 

 

 

‘सिंधु संधि का कोई भी उल्लंघन युद्ध की कार्रवाई’

 

Shahbaz Sharif False Claim in UNGA: भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ शत्रुता समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी। पाकिस्तानी नेता ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए, इस सिंधु संधि का कोई भी उल्लंघन युद्ध की कार्रवाई है।’’

 

 

 

जैसा कि पाकिस्तान हर साल करता है, शरीफ ने अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा उठाया। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के लोग कश्मीर के लोगों के साथ खड़े हैं और ‘‘संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में निष्पक्ष जनमत संग्रह के माध्यम से कश्मीर को आत्मनिर्णय का मौलिक अधिकार प्राप्त होगा।’’ गाजा को लेकर उन्होंने कहा कि फलस्तीनी जनता की दुर्दशा हमारे समय की ”सबसे हृदयविदारक त्रासदियों” में से एक है।

: शाहबाज़ शरीफ ने UNGA में क्या दावा किया?

 

उत्तर: A1: उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में 7 भारतीय विमान गिराने का झूठा दावा किया।

 

 

 

भारत ने पाकिस्तान के दावे पर क्या प्रतिक्रिया दी?

 

उत्तर: A2: भारत ने पाकिस्तान के झूठे बयान को सिरे से खारिज कर सच्चाई पेश की।

 

 

 

ऑपरेशन सिंदूर क्या था और क्यों शुरू हुआ?

 

 

यह ऑपरेशन पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान समर्थित आतंकी ढांचे पर कार्रवाई थी।

 

 

 

Related Posts

देश

Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत

November 22, 2026
देश

Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

November 22, 2026
देश

Manipur Liquor Tragedy: जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

November 21, 2026
देश

Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो के नदी में गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

November 19, 2026
देश

Himachal road accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में कार गिर ने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

November 18, 2026
देश

Latif Bhat Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

November 18, 2026
Next Post
1 अक्टूबर से LPG से लेकर UPI तक होंगे बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1 अक्टूबर से LPG से लेकर UPI तक होंगे बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

रायपुर में पीएम मोदी के आगमन के लिए तैयारियां शुरू, 01 नवंबर को पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर में पीएम मोदी के आगमन के लिए तैयारियां शुरू, 01 नवंबर को पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल

October 24, 2025
गेम खेलने मोबाइल नहीं दिया तो दोस्त का घोंटा गला, स्कूल में छिपाई लाश, 15 दिन से था लापता

गेम खेलने मोबाइल नहीं दिया तो दोस्त का घोंटा गला, स्कूल में छिपाई लाश, 15 दिन से था लापता

August 16, 2025

WhatsApp Old Phones: Android यूजर्स के लिए जरूरी खबर, पुराने फोन में आज से नहीं चलेगा WhatsApp! कहीं लिस्ट में आपका मोबाइल तो नहीं

September 9, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों की उन्नति के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना तथा दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों की उन्नति के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना तथा दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का किया शुभारंभ

October 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • JEE Main CG Board Exam Clash: छत्तीसगढ़ में 12वीं और JEE Main परीक्षा एक साथ! छात्रों की बढ़ेगी मुश्किले
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR