• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त

Amish Kumari by Amish Kumari
June 30, 2026
in रायगढ़
पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*30 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस को 26 जून को पूंजीपथरा से चोरी हुई पल्सर बाइक में आरोपित को चोरी की बाइम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ ही चोरी की वारदात में प्रयुक्त दूसरी पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

READ ALSO

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज

*घर की परछी से चोरी हुई थी पल्सर बाइक*
जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशीष कुमार बान्डेकर निवासी पूंजीपथरा ने 27 जून 2026 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी नई बजाज पल्सर 125 (क्रमांक CG-13-BD-2757) को 26 जून की रात घर की परछी में खड़ी किया था। अगले दिन सुबह उठने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*संदिग्ध युवक से पूछताछ में खुला चोरी का राज*

माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान महुआ चौक, तुमीडीह के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता मिला। पूछताछ में वह अपना सही परिचय नहीं दे सका। थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राम सिदार बताया और बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के इरादे से अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (CG-13-AY-7026) से पूंजीपथरा आया था, लेकिन रास्ते में पेट्रोल समाप्त हो जाने पर उसने अपनी बाइक को रायगढ़ आयरन प्लांट के पास झाड़ियों में छिपा दिया। इसके बाद वह पूंजीपथरा बस्ती पहुंचा और एक मकान की परछी में खड़ी बजाज पल्सर चोरी कर अपने घर ले जाकर छिपा दी।

*दोनों मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर*

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके घर से चोरी गई बजाज पल्सर (CG-13-BD-2757) बरामद की तथा वारदात में प्रयुक्त उसकी पल्सर मोटरसाइकिल (CG-13-AY-7026) भी रायगढ़ आयरन प्लांट के पास झाड़ियों से जब्त की। मामले में कुल 2 लाख की संपत्ति जब्त की गई है, आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी राम सिदार पिता स्व. मोहन सिदार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम चिराईपानी, थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैंकरा, आरक्षक विक्रम कुजूर, नरेन्द्र पैंकरा, विक्रांत भगत, हेम सागर पटेल एवं कीर्तन यादव की सराहनीय भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*”वाहन चोरी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। आमजन से अपील है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”*

Related Posts

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

June 28, 2026
पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज
रायगढ़

पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज

June 28, 2026
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

June 27, 2026
“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त

June 26, 2026
महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण
रायगढ़

महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण

June 26, 2026
Next Post
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

EPFO की ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद ,PF क्लेम भी नहीं कर पाएंगे जमा – जानें क्या है कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पीएम श्री स्कूल में शिक्षक के पद पर निकली बंपर भर्ती, 28 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी , 191 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू , अंतिम तिथि से पहले करें अप्लाई

February 13, 2026
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया गजमार पहाड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया गजमार पहाड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

October 22, 2025
वेदांता की 4 कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग! पावर शेयर चढ़ा, 3 में दिखी गिरावट

वेदांता की 4 कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग! पावर शेयर चढ़ा, 3 में दिखी गिरावट

June 15, 2026
पत्नी की मौत के सदमे में पति ने की खुदकुशी, दोनों में था गहरा प्रेम, श्मशान घाट पर फांसी लगाकर दी जान

पत्नी की मौत के सदमे में पति ने की खुदकुशी, दोनों में था गहरा प्रेम, श्मशान घाट पर फांसी लगाकर दी जान

August 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • खजूर खिलाने का झांसा देकर 9 साल की बच्ची से गैंगरेप, तीन नाबालिग हिरासत में
  • EPFO की ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद ,PF क्लेम भी नहीं कर पाएंगे जमा – जानें क्या है कारण
  • पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त
  • 8000mAh की बैटरी के साथ OnePlus का सबसे सस्ता 5G फोन N6 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR