• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

थाना घरघोड़ा में विद्यार्थियों ने सीखा कानून, सुरक्षा और पुलिसिंग का पाठ, पुलिस की कार्यप्रणाली और नए कानून से हुए रूबरू

Amish Kumari by Amish Kumari
July 8, 2026
in रायगढ़
थाना घरघोड़ा में विद्यार्थियों ने सीखा कानून, सुरक्षा और पुलिसिंग का पाठ, पुलिस की कार्यप्रणाली और नए कानून से हुए रूबरू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*8 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जन-जागरूकता एवं सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज 08 जुलाई 2026 को बैहामुड़ा, घरघोड़ा स्थित जन मित्रम एस.पी. सिंह मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने थाना घरघोड़ा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को पुलिस थाना, आधुनिक पुलिसिंग, नए आपराधिक कानूनों और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

READ ALSO

Raigarh News : नहर की मेड़ पर खड़ा कर दिया निजी स्कूल! कोकड़ी तराई जलाशय की जमीन पर कब्जे का आरोप, करीब 10 फीट चौड़ी पट्टी पर बना डिवाइन वैली स्कूल का भवन

Raigarh News : रायगढ़ में बड़े जमीन घोटाले का आरोप, बिना पूरे मालिकाना हक के काट दी गई कॉलोनी

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें थाने में आने वाली शिकायतों की प्राप्ति से लेकर एफआईआर दर्ज होने, विवेचना, साक्ष्य संकलन, आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायालयीन प्रक्रिया तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने तक की पूरी कार्यवाही को सरल भाषा में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद पुलिस व्यवस्था अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित हो गई है, जिससे नागरिकों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं।

उन्होंने बच्चों को बताया कि अब देश के किसी भी हिस्से से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा, डिजिटल माध्यमों का उपयोग, ऑनलाइन प्रक्रिया और तकनीक आधारित विवेचना जैसी व्यवस्थाओं ने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया है। विद्यार्थियों को सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) की कार्यप्रणाली, थाना प्रभारी की भूमिका थाना मुंशी के दायित्व तथा पुलिस थाना के अलग-अलग कार्यों बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पुलिस कार्यप्रणाली, अपराधों की जांच, गिरफ्तारी, साइबर अपराध और कानून से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। थाना प्रभारी ने सभी प्रश्नों का सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के साथ उत्तर देकर बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, नए कानूनों के प्रमुख प्रावधानों तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के बारे में भी जानकारी दी।

बच्चों को यह भी समझाया गया कि किसी भी घटना की सत्य एवं सही जानकारी पुलिस को देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है तथा झूठी शिकायत या गलत जानकारी देना भी दंडनीय अपराध हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि यदि कभी कोई व्यक्ति अनुचित व्यवहार करे तो उसे छिपाने के बजाय तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक, अभिभावक अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें। उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनकी मित्र और संरक्षक है।

बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विद्यार्थियों को मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी बच्चों को ऑनलाइन गेम, फर्जी लिंक, लालच या भावनात्मक बातों के माध्यम से अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। कई बार बच्चे अनजाने में अपने माता-पिता के बैंक खाते, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा कर देते हैं, जिससे आर्थिक ठगी हो सकती है। बच्चों को ऐसे किसी भी संदेश, कॉल या ऑनलाइन गतिविधि से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाओं, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन तथा थाना क्षेत्र की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पूरे भ्रमण के दौरान उत्साहपूर्वक पुलिस कार्यों को देखा, समझा और इसे अपने लिए एक प्रेरणादायक अनुभव बताया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू सहित थाना घरघोड़ा का समस्त पुलिस स्टाफ, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : नहर की मेड़ पर खड़ा कर दिया निजी स्कूल! कोकड़ी तराई जलाशय की जमीन पर कब्जे का आरोप, करीब 10 फीट चौड़ी पट्टी पर बना डिवाइन वैली स्कूल का भवन

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बड़े जमीन घोटाले का आरोप, बिना पूरे मालिकाना हक के काट दी गई कॉलोनी

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, “ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन”

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

October 5, 2026
Next Post
तेल बाजार में हलचल तेज! OPEC ने बढ़ाया प्रोडक्शन, UAE के फैसले पर सस्पेंस बरकरार

पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 3% से ज्यादा उछले दाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री  साय

प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री साय

August 3, 2025
देश के इस राज्य में कोरोना के नए मामले आए सामने, 4 लोगों की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देश के इस राज्य में कोरोना के नए मामले आए सामने, 4 लोगों की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

July 17, 2026
पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत जनजागरूकता शिविर सम्पन्न

पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत जनजागरूकता शिविर सम्पन्न

August 11, 2025
टूटे चावल पर सरकार का बड़ा फैसला: PDS में हिस्सेदारी घटेगी, एथेनॉल सेक्टर को मिलेगा 90 लाख टन अतिरिक्त अनाज

टूटे चावल पर सरकार का बड़ा फैसला: PDS में हिस्सेदारी घटेगी, एथेनॉल सेक्टर को मिलेगा 90 लाख टन अतिरिक्त अनाज

March 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal: मेष, सिंह समेत इन राशि वालों के लिए के बन रहे हैं लाभ के योग, करियर में मिल सकती है तरक्की, पढ़े 7 अक्टूबर का राशिफल
  • Raigarh News : नहर की मेड़ पर खड़ा कर दिया निजी स्कूल! कोकड़ी तराई जलाशय की जमीन पर कब्जे का आरोप, करीब 10 फीट चौड़ी पट्टी पर बना डिवाइन वैली स्कूल का भवन
  • Cg News : छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR