• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तमनार पुलिस ने नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

Amish Kumari by Amish Kumari
January 23, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तमनार पुलिस ने नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 23 जनवरी 2026।

रायगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तमनार थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में की गई।

READ ALSO

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

पुलिस को तमनार इलाके में चोरी-छिपे प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई की सूचना मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम को सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान 22 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से नशीली कैप्सूल बेचने के लिए लैलूंगा से मिलूपारा की ओर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मिलूपारा–कोड़केल मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निलमणी गुप्ता (30 वर्ष), निवासी बिजना, थाना तमनार बताया। कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के हैंडल में छुपाकर रखी गई प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास कुल 36 पत्ते कैप्सूल थे, जिनमें से 6 पत्ते उसके खुद के थे, जबकि 30 पत्ते सुनील बेहरा, निवासी ग्राम लिबरा के थे। ये कैप्सूल लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी विकास यादव से मंगाए गए थे।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 पत्ते स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस (कुल 288 कैप्सूल), बिना नंबर की बजाज पल्सर एनएस 125 मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.18 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में थाना तमनार में आरोपी निलमणी गुप्ता, कैप्सूल मंगाने वाले सुनील बेहरा और सप्लायर विकास यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कमला पुसाम सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के अवैध कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार या प्रतिबंधित दवाओं की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
Next Post
NPCI की नई चेतावनी, यहां जानें Digital Arrest आने पर क्या करें

सावधान! आपके फोन में छिपा हो सकता है एड-क्लिक करने वाला AI मैलवेयर, इस तरह कर रहा है हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कोरबा में युवक को नग्न कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शराब के लिए दोस्त की बाइक बेचने का आरोप

कोरबा में युवक को नग्न कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शराब के लिए दोस्त की बाइक बेचने का आरोप

April 6, 2026

Cg News Today : राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

September 8, 2026

FCNR: SBI, HDFC, ICICI ने घटाई FCNR जमा दरें; इन ग्राहकों को होगा नुकसान

September 2, 2026
क्या 1 जनवरी से महंगा होगा घरेलू गैस सिलेंडर? सरकार करने जा रही है ये अहम बदलाव

क्या 1 जनवरी से महंगा होगा घरेलू गैस सिलेंडर? सरकार करने जा रही है ये अहम बदलाव

December 30, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Petrol – Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, जानिए किस पेट्रोलियम कंपनी ने बढ़ाए दाम!
  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
  • Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
  • Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR