• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
June 6, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*6 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

READ ALSO

जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश

रायगढ़ में फूटा HIV बम, जांच के दौरान 57 लोग मिले पॉजिटिव; मरीजों की संख्या बढ़कर 746 हुई

जानकारी के अनुसार बैकुण्ठपुर महावीर चौक निवासी वैभव ठाकुर (23 वर्ष) ने दिनांक 28 मार्च 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह साउंड एंड लाइट व्यवसाय का कार्य करता है। 27 मार्च 2026 को श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान गैलेक्सी मॉल के पास कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हो रहा था, जिसमें उसने बीच-बचाव किया था। शोभायात्रा समाप्त होने के बाद देर रात जब वह दशरथ पान ठेला के पास अपने साउंड सिस्टम का सामान रखवाकर खड़ा था, तभी शुभम भाठिया, विश्वास बैरागी तथा उनके साथी राकेश उर्फ गोलु महंत एवं सुनील दास महंत वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने की बात को लेकर विवाद करने लगे।

प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शुभम भाठिया ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से हमला किया तथा अन्य आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लातों से मारपीट की, जिससे प्रार्थी को नाक, कंधे और हाथ में चोटें आईं। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 167/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चिकित्सीय परीक्षण उपरांत प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ी गईं।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कोतवाली पुलिस ने 4 जून 2026 को आरोपी विश्वास बैरागी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ घटना में शामिल होना स्वीकार किया। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर कल फरार आरोपी सतवेंदर सिंह उर्फ शुभम भाठिया (28 वर्ष), निवासी कोष्टापारा कोतरारोड रायगढ़, राकेश उर्फ गोलु महंत (25 वर्ष), निवासी सोनियानगर कोतरारोड रायगढ़ तथा सुनील दास महंत (27 वर्ष), निवासी सोनियानगर कोतरारोड रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी सतवेंदर सिंह उर्फ शुभम भाठिया की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हाथ में पहनने वाला स्टील का कड़ा बरामद कर जप्त किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों एवं वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई लगातार जारी है। जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“रायगढ़ पुलिस कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई कर रही है । ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।”*

Related Posts

जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश
रायगढ़

जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश

June 6, 2026
रायगढ़ में फूटा HIV बम, जांच के दौरान 57 लोग मिले पॉजिटिव; मरीजों की संख्या बढ़कर 746 हुई
रायगढ़

रायगढ़ में फूटा HIV बम, जांच के दौरान 57 लोग मिले पॉजिटिव; मरीजों की संख्या बढ़कर 746 हुई

June 5, 2026
घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
रायगढ़

घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार

June 5, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

June 4, 2026
आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 3, 2026
किसानों के लिए खाद-बीज की भरपूर उपलब्धता, 24 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का सुरक्षित भंडारण
रायगढ़

किसानों के लिए खाद-बीज की भरपूर उपलब्धता, 24 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का सुरक्षित भंडारण

June 3, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाप-बेटे की जान गई

दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाप-बेटे की जान गई

December 13, 2025
प्रदेश में 4708 शिक्षकों की होगी भर्ती, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

प्रदेश में 4708 शिक्षकों की होगी भर्ती, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

October 28, 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत निर्मित आवासों में फहराया जा रहा राष्ट्र ध्वज तिरंगा

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत निर्मित आवासों में फहराया जा रहा राष्ट्र ध्वज तिरंगा

August 14, 2025
पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज होगी छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक

April 28, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश
  • भारत को बड़ी कामयाबी, अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का भंडार, हरदीप पुरी ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • दर्दनाक सड़क हादशा: पिकअप और ट्रॉली की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR