• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Big breaking: दिल्ली पैलेट गन केस में FIR दर्ज, राहुल गांधी के धरने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

Amish Kumari by Amish Kumari
August 21, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Big breaking कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन से घायल होने के मामले में अलग से FIR दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस के साथ लंबी बातचीत के बाद भी जब FIR दर्ज नहीं हुई तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी थाने में ही धरने पर बैठ गए। करीब 7 घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। FIR की कॉपी मिलने के बाद राहुल गांधी धरने से उठे और इसे न्याय की दिशा में पहला कदम बताया।

 

READ ALSO

Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Manipur Liquor Tragedy: जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Read more Cg News Today: विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

 

घायल छात्र को साथ लेकर थाने पहुंचे राहुल

राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे साहिल लोचब और उसके परिवार के साथ घर से निकले। साहिल का दावा है कि 20 जुलाई को छात्रों के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई में पैलेट गन के छर्रे लगने से वह घायल हुआ था। राहुल सबसे पहले मंदिर मार्ग थाने पहुंचे और साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग की। वहां कोई बड़ा पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके बाद राहुल गांधी साहिल को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे, जहां दिल्ली पुलिस के DCP सचिन शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

राहुल ने पुलिस अधिकारियों को साहिल की मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई। उन्होंने कहा कि साहिल के शरीर में पैलेट गन के करीब 200 छर्रे लगे हैं। कुछ छर्रे दिल के आसपास भी फंसे होने का दावा किया गया। राहुल ने यह भी कहा कि पैलेट गन से साहिल की एक आंख की रोशनी चली गई है। राहुल का कहना था कि साहिल की शिकायत पर अलग से FIR दर्ज होना जरूरी है।

 

पुलिस ने कहा, ‘जांच क्राइम ब्रांच कर रही है’

पुलिस अधिकारियों ने राहुल गांधी को बताया कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और हिंसा से जुड़े मामलों की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। साहिल की शिकायत भी क्राइम ब्रांच को भेजी जा चुकी है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने भी जंतर-मंतर के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। पुलिस का तर्क था कि ऐसे में मामले की जांच पहले से चल रही है और इस स्तर पर अलग से FIR दर्ज करना उचित नहीं होगा।

 

 

लेकिन राहुल गांधी इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत की रिसीविंग मिलना उसका अधिकार है और वह FIR दर्ज होने तक वहां से नहीं जाएंगे। पुलिस से बातचीत के दौरान राहुल ने साफ कहा,

 

‘FIR दर्ज करिए। जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, तब तक मैं यहां से नहीं जा रहा हूं।’

 

उन्होंने पुलिस से यह भी कहा कि शिकायत की रिसीविंग तो दे दी गई है, लेकिन मामला दर्ज क्यों नहीं किया जा रहा।

 

राहुल ने कहा, हमने पहले भी शिकायत दी थी

पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पहले भी साहिल की शिकायत दी थी और IO यानी जांच अधिकारी का नंबर मांगा था। पुलिस ने उन्हें DCP कार्यालय जाने को कहा था। राहुल ने कहा कि अगर DCP कार्यालय से ही आगे की कार्रवाई होनी है तो वह वहां जाने को तैयार हैं। इसी दौरान उन्होंने पुलिस से कहा, ‘दौड़ाओ, जितना दौड़ाना है।’ जब FIR दर्ज नहीं हुई तो करीब साढ़े 12 बजे राहुल गांधी DCP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

 

 

राहुल गांधी ने साफ कहा कि जब तक पैलेट गन से हुई चोट के मामले में अलग FIR दर्ज नहीं होगी, वह धरना खत्म नहीं करेंगे। राहुल गांधी के धरने की खबर फैलते ही कांग्रेस के कई बड़े नेता संसद मार्ग थाने पहुंच गए। प्रियंका गांधी वाद्रा, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, कुमारी सैलजा, सलमान खुर्शीद, अधीर रंजन चौधरी और कई अन्य नेता उनके साथ धरने में शामिल हुए। इस बीच NSUI के कार्यकर्ता भी थाने के बाहर पहुंच गए। हालांकि राहुल गांधी के आसपास मुख्य रूप से साहिल लोचब और उसके माता-पिता ही मौजूद रहे।

 

5 घंटे तक मीटिंग के बाद पुलिस ने मान ली मांग

राहुल गांधी के धरने के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें होती रहीं। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार को भी मामले में शामिल किया गया। करीब 5 घंटे तक चले विचार-विमर्श के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे खबर आई कि दिल्ली पुलिस साहिल लोचब के मामले में FIR दर्ज करने को तैयार है। इसके बाद संसद मार्ग थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

 

 

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, FIR भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 और धारा 25 के तहत दर्ज की गई है। धारा 118 खतरनाक हथियार या साधन से जानबूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाने से जुड़ी है, जबकि धारा 25 दूसरे लोगों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने से संबंधित है। FIR दर्ज होने और उसकी कॉपी मिलने के बाद राहुल गांधी ने धरना खत्म कर दिया।

 

राहुल गांधी ने FIR को बताया ‘पहली जीत’

FIR की कॉपी हाथ में लेकर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह केवल एक भारतीय नागरिक और उसके माता-पिता के लिए न्याय मांग रहे थे और इसमें करीब 8 घंटे लग गए। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि अगर दिल्ली के बीचोंबीच स्थित एक थाने में FIR दर्ज कराने में इतना समय लगता है तो गांव और छोटे शहरों के थानों में आम लोगों की स्थिति क्या होती होगी। राहुल ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी FIR दर्ज करना चाहते थे, लेकिन ‘न्याय की राह में ब्रेक ऊपर से लगाया गया था।’

 

 

Big breakingराहुल गांधी ने दावा किया कि गृह सचिव गोविंद मोहन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्तर से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद FIR दर्ज हुई। राहुल ने कहा कि अब लोगों को समझ जाना चाहिए कि FIR दर्ज होने से कौन रोक रहा था। उन्होंने FIR दर्ज होने को न्याय की दिशा में पहला कदम बताया और कहा कि लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी।

 

 

Related Posts

देश

Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

November 22, 2026
देश

Manipur Liquor Tragedy: जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

November 21, 2026
देश

Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो के नदी में गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

November 19, 2026
देश

Himachal road accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में कार गिर ने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

November 18, 2026
देश

Latif Bhat Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

November 18, 2026
देश

Cyclone Akvan: चक्रवात ‘अकवान’ मचाएगा तबाही? 145 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में अलर्ट जारी

November 17, 2026
Next Post

Chhatisgarh Samachar : नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

संस्कृति विभाग द्वारा लोक कलाकारों को संबल देने “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026” हेतु आवेदन आमंत्रित

संस्कृति विभाग द्वारा लोक कलाकारों को संबल देने “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026” हेतु आवेदन आमंत्रित

April 17, 2026
1 अप्रैल से टोल टैक्स के नियमों में होने वाला है बदलाव, MLFF लागू करने की तैयारी शुरू

अब बिना रुके कटेगा टोल, देश का पहला बैरियर-फ्री टोल प्लाजा इस राज्य में हुआ तैयार, 2 फरवरी से ट्रायल शुरू

January 31, 2026

Chhattisgarh current news: एकलव्य स्कूल हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, फैली सनसनी

September 10, 2026
सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, 14 अगस्त को होगी थिएटर पर रिलीज

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, 14 अगस्त को होगी थिएटर पर रिलीज

July 28, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • India A Vs Pakistan A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत और पाक के बीच मुकाबला आज! जानिए कब शुरू होगा मैच?
  • Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर; फसल बर्बादी पर इतने घंटे में करें शिकायत, तभी मिलेगा मुआवजा
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 32 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR