• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

रेलवे का बड़ा तोहफा! छत्तीसगढ़ में बनेंगे 27 नए स्टेशन, 3 नई रेल लाइनों को हरी झंडी तैयार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 31, 2026
in छत्तीसगढ़
भारतीय रेलवे ने राजधानी समेत 4 ट्रेनों की समय में किया बदलाव, यहां देखें पूरा शिड्यूल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की लंबित रेल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेलवे लाइन परियोजना को रेल मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) के माध्यम से विकसित करने पर सहमति बनी। इस परियोजना के तहत करीब 295 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बनाई जाएगी और इसके मार्ग पर 27 नए रेलवे स्टेशन विकसित किए जाएंगे।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के जंगल में 711 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परियोजना राज्य में रेल संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, कृषि, पर्यटन, खनिज परिवहन और जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति देगी।

 

 

 

 

पहली बार इन इलाकों तक पहुंचेगी रेल

 

 

कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन कटघोरा, करतला, मुंगेली, कवर्धा, खैरागढ़ होते हुए डोंगरगढ़ तक जाएगी। इस परियोजना से कई ऐसे क्षेत्रों को पहली बार रेलवे कनेक्टिविटी मिलेगी, जहां अब तक रेल सुविधा उपलब्ध नहीं थी। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) का गठन किया जाएगा।

 

रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन की भी हुई समीक्षा

बैठक में रावघाट-जगदलपुर रेलवे लाइन परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग 140 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। निर्माण शुरू होने के बाद बस्तर क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

 

तीन और रेल परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने का आग्रह

मुख्यमंत्री साय ने रेल मंत्री से राज्य की तीन अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया। इनमें शामिल हैं:

 

सरडेगा–पत्थलगांव–अंबिकापुर रेल लाइन (244 किमी)

धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल लाइन (301 किमी)

अंबिकापुर–बरवाडीह रेल लाइन (200 किमी)

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से उत्तर छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती क्षेत्रों की रेल संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी तथा पर्यटन, व्यापार, खनिज परिवहन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं पर सकारात्मक पहल और जल्द मंजूरी का भरोसा दिया।

 

बस्तर की दो अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा

बैठक में किरंदुल–कोठागुडेम (180 किमी) और गड़चिरोली–बीजापुर–किरंदुल (बचेली) (490 किमी) रेल परियोजनाओं के सर्वे कार्य की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने इनका सर्वे जल्द पूरा करने का अनुरोध किया ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू हो सके।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के जंगल में 711 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : सीएम हेल्पलाइन पर एमसीबी जिले का बेहतर प्रदर्शन, 88 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई पूरी

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : ‘विष्णु की पाती’ पाकर लखपति दीदी प्रेमलता साहू हुईं भावविभोर, मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया हार्दिक आभार

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : ’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू

November 6, 2026
Next Post
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार

August 27, 2025

Today Cg News : डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 9 सितंबर को होगी लॉटरी

September 7, 2026
समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

February 15, 2026
‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज

‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज

June 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के जंगल में 711 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
  • Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR