• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सारंडा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 65 में 17 मारे गए, अब बेसरा समेत 48 पर नजर- आईजी

Amish Kumari by Amish Kumari
January 26, 2026
in देश
सारंडा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 65 में 17 मारे गए, अब बेसरा समेत 48 पर नजर- आईजी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सारंडा के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन मेगाबुरु के तहत माओवादी संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड में माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा पर अब सुरक्षा एजेंसियों की खास नजर है। उसे पकड़ने के लिए सारंडा में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मेगाबुरु माओवादियों के खिलाफ एक सुनियोजित और रणनीतिक अभियान है। इसे इस तरह अंजाम दिया गया कि माओवादियों को जवाबी कार्रवाई का कोई मौका न मिले।

READ ALSO

आधार कार्ड में ये 8 गलतियां; बैंक, पैन और पासपोर्ट का काम में आ सकती है रुकावट

आज शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? चेक करें अगस्त महीने की पूरी हॉलिडे लिस्ट

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन मुठभेड़ में 15 माओवादी मारे गए, जबकि दूसरे दिन दो और माओवादी ढेर हुए। झारखंड राज्य बनने के बाद यह पहला मौका है, जब एक ही अभियान में 17 इनामी माओवादियों को मार गिराया गया है।

अब बचे माओवादियों पर कार्रवाई तेज

आईजी ने बताया कि पहले चरण में इस इलाके में कुल 65 माओवादी सक्रिय थे, जिनमें से अब करीब 48 बचे हैं। सुरक्षा बलों ने इनकी गतिविधियों पर पूरी निगरानी शुरू कर दी है और जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड में सेंट्रल कमेटी का एकमात्र सक्रिय सदस्य मिसिर बेसरा अब सुरक्षा बलों के निशाने पर है। या तो वह गिरफ्तार होगा या फिर हाल में मारे गए माओवादियों जैसा ही अंजाम उसका भी होगा।

इस अभियान की सफलता का श्रेय झारखंड पुलिस, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ के बेहतर तालमेल को दिया गया है।

आधुनिक हथियारों की बड़ी बरामदगी

आईजी ने बताया कि माओवादियों के पास से चार एके-47, चार इंसास राइफल, तीन एसएलआर, तीन .303 राइफल, बड़ी संख्या में कारतूस और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है। ये हथियार माओवादी संगठन के लिए काफी अहम थे और इनकी बरामदगी से संगठन की कमर टूट गई है।

आईजी साकेत कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान से न सिर्फ झारखंड, बल्कि ओडिशा सरकार को भी बड़ी राहत मिली है। मारे गए माओवादियों में अनल उर्फ पतिराम मांझी, अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा और रापा मुंडा शामिल हैं, जिन पर झारखंड और ओडिशा दोनों राज्यों में भारी इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि इन माओवादियों की गतिविधियों के चलते झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र लंबे समय से प्रभावित था, लेकिन अब यह इलाका माओवाद से लगभग मुक्त हो चुका है।

सरेंडर की अपील

आईजी ने बचे हुए माओवादियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों को झारखंड सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति के तहत सुरक्षा और सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल झारखंड में करीब 65 माओवादी सक्रिय हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा पश्चिमी सिंहभूम जिले में हैं। आईजी ने साफ कहा कि सरेंडर करने वालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

साकेत कुमार सिंह ने कहा कि कुछ माओवादी नेता युवाओं को गुमराह कर हिंसा के रास्ते पर ले जा रहे हैं, लेकिन हालिया अभियानों ने साफ कर दिया है कि इस रास्ते का अंजाम क्या होता है। सरकार और सुरक्षा बल भटके युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Related Posts

UIDAI ने बदल दिए आधार कार्ड बनवाने के नियम, अब इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा काम
देश

आधार कार्ड में ये 8 गलतियां; बैंक, पैन और पासपोर्ट का काम में आ सकती है रुकावट

August 8, 2026
इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी
देश

आज शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? चेक करें अगस्त महीने की पूरी हॉलिडे लिस्ट

August 8, 2026
क्या UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान
देश

क्या UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

August 7, 2026
आज से बैंकों में लागू हो रही RBI की नई गाइडलाइंस, अब कुछ घंटों के भीतर ही तत्काल होगा चेक क्‍ल‍ियर!
देश

RBI ने जारी किए लोन रिकवरी के लिए नए नियम, इस दिन से होगा लागू

August 7, 2026
तत्काल टिकट बुकिंग करना हुआ आसान, IRCTC की नई वेबसाइट पर मिलेगा बड़ा फायदा
देश

तत्काल टिकट बुकिंग करना हुआ आसान, IRCTC की नई वेबसाइट पर मिलेगा बड़ा फायदा

August 7, 2026
8000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 17 की भारत में हुई एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स
देश

8000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 17 की भारत में हुई एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

August 7, 2026
Next Post
28,740 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

28,740 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ऐश्वर्या की शिक्षा की राह अब होगी और आसान

ऐश्वर्या की शिक्षा की राह अब होगी और आसान

July 28, 2025
सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने से इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा…

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने से इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा…

June 27, 2026
मोहला में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

मोहला में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

August 15, 2025
समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण

समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण

July 15, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ मनी बाबूजी ओ.पी. जिंदल की जयंती
  • छत्तीसगढ़ के 75 हजार शिक्षकों पर नई शर्त लागू, 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, वरना जाएगी नौकरी
  • Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू
  • आधार कार्ड में ये 8 गलतियां; बैंक, पैन और पासपोर्ट का काम में आ सकती है रुकावट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR