• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : कर्मा पर्व पर विशेष लेख : करम की डाली, मांदर की थाप और रातभर थिरकता गांव… कर्मा पर्व में जीवंत होती है जनजातीय संस्कृति

Amish Kumari by Amish Kumari
September 22, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh Samachar :  एमसीबी/ 22 सितंबर 2026

रात गहराती है… आंगन में करम की हरी डाली सजी है। मिट्टी के दीपक की लौ टिमटिमा रही है। मांदर की पहली थाप पड़ते ही सन्नाटा टूटता है और गीतों की लय के साथ पूरा गांव जैसे एक सुर में बंध जाता है। महिलाएं गोल घेरा बनाकर थिरकती हैं, पुरुष मांदर, झांझ और मोहरी की धुन साधते हैं। कोई अच्छी फसल की कामना करता है, कोई परिवार की खुशहाली की। बच्चों की आंखों में उत्सव की चमक है और बुजुर्गों की जुबान पर पीढ़ियों पुरानी लोककथाएं। यही कर्मा है।
एक ऐसा लोकपर्व, जिसमें पूजा है तो प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भी, कृषि की उम्मीद है तो भाई-बहन के स्नेह की भावना भी और सबसे बढ़कर पूरा समाज एक साथ खड़ा दिखाई देता है।
एमसीबी और सरगुजा अंचल के जनजातीय जीवन में कर्मा पर्व केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं है। यह खेत, जंगल, परिवार और समाज के रिश्तों को फिर से जीवंत करने वाला उत्सव है। करम वृक्ष की डाली से लेकर जाईं की हरियाली तक और बैगा की कथा से लेकर मांदर की थाप तक-हर परंपरा अपने भीतर लोकजीवन का एक अर्थ समेटे हुए है।
करम की डाली में दिखती है प्रकृति की पूजा
कर्मा पर्व की पहचान करम वृक्ष से है। पर्व पर करम वृक्ष की डाली लाकर गांव के पटेल अथवा प्रमुख व्यक्ति के आंगन में स्थापित की जाती है। इसे करम देवता का प्रतीक मानकर पूजा-अर्चना की जाती है। यह सिर्फ एक पेड़ की डाली नहीं होती। जनजातीय लोकमान्यता में यह प्रकृति, कृषि और समृद्धि का प्रतीक है। इसके सामने अच्छी फसल, अनुकूल वर्षा, परिवार की खुशहाली और गांव के कल्याण की कामना की जाती है। प्रकृति के साथ गहरे संबंध वाले जनजातीय समाज के लिए करम की डाली यह संदेश भी देती है कि जीवन और प्रकृति को अलग करके नहीं देखा जा सकता।
पर्व से पहले बोए जाते हैं सपनों के बीज
कर्मा पर्व का उत्सव एक दिन में शुरू नहीं होता। इसकी तैयारी पहले से शुरू हो जाती है। तीजा पर्व के अवसर पर महिलाएं टोकरी में जौ, गेहूं, मक्का, धान और अन्य फसलों के बीज बोती हैं। कुछ दिनों बाद यही बीज अंकुरित होकर हरी-हरी ‘जाईं’ का रूप लेते हैं। कर्मा पर्व तक जाईं हरियाली से भर जाती है। इसे फूलों से सजाया जाता है, मिट्टी का दीपक जलाया जाता है और पूजा में अर्पित किया जाता है। एक छोटी-सी टोकरी में उगती यह हरियाली दरअसल खेतों में लहलहाती फसल की उम्मीद का प्रतीक है। बीज से अंकुर और अंकुर से फसल तक की यात्रा को जनजातीय समाज ने अपने लोकपर्व का हिस्सा बना लिया है।
कर्म यानी मेहनत, करम यानी शुभफल
लोकमान्यता में ‘कर्मा’ को कर्म और करम से जोड़कर देखा जाता है। कर्म यानी मेहनत और करम यानी भाग्य। संदेश सीधा हैकृमेहनत करते रहो, अच्छे कर्म करते रहो और शुभ फल की कामना करो। करम देवता को कृषि, फसल, प्राकृतिक समृद्धि और सामुदायिक कल्याण से जोड़ा जाता है। इसलिए यह पर्व खेतिहर समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाए जाने वाले इस पर्व में कई क्षेत्रों में बहनें भाइयों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। रात में पूजा और प्रसाद के बाद व्रत खोला जाता है। इस तरह कर्मा पर्व कृषि और प्रकृति के साथ भाई-बहन के रिश्ते को भी एक सूत्र में जोड़ता है।
बैगा की कथा… और सदियों पुरानी स्मृतियां
पूजा-अर्चना के दौरान गांव के बैगा की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। बैगा द्वारा करम राजा की कथा सुनाई जाती है। हाथों में अक्षत लिए ग्रामीण श्रद्धा से कथा सुनते हैं। कथा खत्म होती है तो केवल एक धार्मिक अनुष्ठान पूरा नहीं होता, बल्कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक लोकस्मृति का हस्तांतरण भी होता है। बुजुर्गों के पास मौजूद कहानियां, मान्यताएं और अनुभव नई पीढ़ी तक पहुंचते हैं। किताबों में दर्ज न होने वाली यह मौखिक परंपरा ही जनजातीय संस्कृति की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।
फिर पड़ती है मांदर की थाप… और शुरू होता है करमा
पूजा के बाद रात जैसे-जैसे गहराती है, उत्सव का रंग और चढ़ता जाता है। मांदर की थाप तेज होती है और करमा नृत्य शुरू होता है। महिलाएं हाथों में हाथ डालकर या श्रृंखला बनाकर गोल घेरे में नृत्य करती हैं। बीच में पुरुष गायक और वादक लोकगीतों की लय साधते हैं। मांदर, झांझ और मोहरी की धुन पर पूरा वातावरण जीवंत हो उठता है। यह नृत्य केवल मनोरंजन नहीं है। यह सामूहिकता की भाषा है।
किसी एक व्यक्ति का नृत्य नहींकृपूरा समूह एक साथ कदम बढ़ाता है। यही कर्मा की सबसे बड़ी खूबसूरती है। गीतों में खेत हैं, जंगल हैं, रिश्ते हैं, प्रेम है, प्रकृति है और जीवन के अनुभव हैं।

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन मंजूर, जानें कब से होगी लागू

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की

जब पूरा गांव बन जाता है एक परिवार
कर्मा पर्व के दौरान सामाजिक सीमाएं जैसे पीछे छूट जाती हैं। परिवार, रिश्तेदार और समुदाय के लोग एक साथ आते हैं। पूजा में सहभागी बनते हैं, गीत गाते हैं, नृत्य करते हैं और सामूहिक आयोजन का हिस्सा बनते हैं। युवा अपनी संस्कृति को मंच देते हैं, बुजुर्ग परंपराओं की कहानी सुनाते हैं और बच्चे उस माहौल को देखकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों से परिचित होते हैं। यही कारण है कि कर्मा पर्व को केवल धार्मिक अनुष्ठान कहना इसके व्यापक सामाजिक अर्थ को छोटा कर देना होगा। यह सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव भी है।
एमसीबी के वनांचल में संस्कृति की अलग ही धुन
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की पहचान केवल प्रशासनिक सीमाओं से नहीं, बल्कि इसके वनांचल और विविध जनजातीय जीवन से भी जुड़ी है। भरतपुर के दूरस्थ क्षेत्र हों या खड़गवां के ग्रामीण अंचलकृयहां प्रकृति और लोकजीवन का रिश्ता आज भी दिखाई देता है। जंगल, खेत, नदी-नाले और स्थानीय संसाधनों से जुड़ा जीवन लोकपरंपराओं में भी दिखाई देता है। कर्मा पर्व इसी संबंध को उत्सव का रूप देता है। करम वृक्ष की पूजा प्रकृति के प्रति सम्मान सिखाती है, जाईं कृषि की महत्ता बताती है और सामूहिक नृत्य समाज की ताकत दिखाता है।
छत्तीसगढ़ से झारखंड तक… अलग रंग, एक भावना
कर्मा पर्व केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में इसे अलग-अलग स्थानीय परंपराओं के साथ मनाया जाता है। गोंड, संथाल, मुंडा और हो सहित विभिन्न समुदायों में इसके आयोजन की विधियों में स्थानीय विविधता दिखाई देती है। कहीं करम देवता की पूजा प्रमुख है, कहीं लोकगीत और नृत्य उत्सव का केंद्र बनते हैं, तो कहीं विशेष खान-पान और सामूहिक आयोजन इसकी पहचान होते हैं। विधियां भले अलग हों, लेकिन मूल भावना एक जैसी दिखाई देती हैकृप्रकृति के प्रति सम्मान, अच्छी फसल की कामना, परिवार की खुशहाली और समुदाय की एकजुटता।
बदलते दौर में भी नहीं बदली मांदर की थाप
समय बदला है। गांवों की जीवनशैली बदली है। मोबाइल और इंटरनेट ने मनोरंजन के तरीके बदल दिए हैं। आधुनिकता का प्रभाव लोकपर्वों पर भी पड़ा है। लेकिन कर्मा की मूल भावना आज भी कायम है। कई गांवों में आज भी करम की डाली उसी श्रद्धा से स्थापित होती है। जाईं उसी उम्मीद से बोई जाती है। बैगा उसी परंपरा से कथा सुनाते हैं और रात होते ही मांदर की थाप पर करमा नृत्य शुरू हो जाता है। दरअसल, कर्मा पर्व आधुनिकता से टकराने के बजाय अपनी जड़ों को बचाए रखने का रास्ता तलाश रहा है। यही कारण है कि नई पीढ़ी भी गीत, नृत्य और पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से इससे जुड़ रही है।
आज के समय में कर्मा का संदेश और बड़ा
कर्मा पर्व की सबसे बड़ी सीख शायद यही है कि मनुष्य का जीवन प्रकृति से अलग नहीं है। जिस जंगल से जीवन जुड़ा है, जिस मिट्टी में बीज बोया जाता है, जिस वर्षा से फसल पनपती है और जिस समाज के सहयोग से उत्सव पूरा होता हैकृइन सबके प्रति कृतज्ञता ही इस पर्व की आत्मा है। आज पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, टिकाऊ कृषि और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। ऐसे समय में जनजातीय लोकपरंपराओं में मौजूद प्रकृति के प्रति सम्मान और सामूहिक जीवन की भावना नए अर्थों के साथ सामने आती है।

करम की डाली से नई पीढ़ी तक
कर्मा पर्व की खूबसूरती उसके अनुष्ठानों से आगे है। यह बताता है कि संस्कृति केवल संग्रहालयों में सुरक्षित नहीं रहती। वह तब जीवित रहती है, जब बच्चे उसे देखते हैं, युवा उसे अपनाते हैं, बुजुर्ग उसे सुनाते हैं और पूरा समाज उसे मिलकर जीता है। करम की हरी डाली प्रकृति की याद दिलाती है। जाईं आने वाली फसल की उम्मीद जगाती है। बैगा की कथा अतीत को वर्तमान से जोड़ती है। मांदर की थाप लोगों को एक घेरे में लाती है और करमा नृत्य उस घेरे को एकता का रूप देता है। यही कर्मा पर्व हैकृकर्म पर विश्वास, प्रकृति के प्रति सम्मान, कृषि के प्रति कृतज्ञता और समाज के साथ मिलकर खुशियां बांटने की परंपरा। करम की डाली जब तक गांव के आंगन में हरी रहेगी, मांदर की थाप जब तक रात के सन्नाटे को चीरती रहेगी और नई पीढ़ी जब तक उस लय पर कदम मिलाती रहेगी, तब तक यह लोकपर्व केवल परंपरा नहीं रहेगाकृयह जनजातीय समाज की जीवंत पहचान और लोकसंस्कृति की धड़कन बना रहेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन मंजूर, जानें कब से होगी लागू

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Today : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Devbhog Milk Price: छत्तीसगढ़ में महंगाई का एक और झटका! अमूल के बाद देवभोग ने महंगा किया दूध के दाम; आज से नया रेट लागू

November 14, 2026
Next Post

Chhatisgarh News : माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल

राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल

August 5, 2025
EPFO खाताधारकों के लिए GOOD NEWS! दिवाली से पहले ATM और UPI के जरिए निकाल पाएंगे आप अपना PF अमाउंट…

EPFO खाताधारकों के लिए GOOD NEWS! दिवाली से पहले ATM और UPI के जरिए निकाल पाएंगे आप अपना PF अमाउंट…

September 12, 2025
दिवाली में सस्ती हो जाएंगी ये गाड़ियां, GST रेट घटने के बाद कौन सी कार खरीदना होगा फायदे का सौदा? जानिए यहां

दिवाली में सस्ती हो जाएंगी ये गाड़ियां, GST रेट घटने के बाद कौन सी कार खरीदना होगा फायदे का सौदा? जानिए यहां

September 4, 2025
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा मुफ्त गैंस सिलेंडर सब्सिडी का लाभ, तुरंत करें ये काम

1 मई से गैस सिलेंडर नियम बदलेंगे: बुकिंग और डिलीवरी के लिए ओटीपी अनिवार्य, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा सीधा असर

April 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Om Chapter 1 Trailer: धनुष की फिल्म ‘OM’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, ममूटी और साई पल्लवी का दिखा दमदार अंदाज
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन मंजूर, जानें कब से होगी लागू
  • Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की
  • Cg News Today : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR