• Privacy Policy
  • About Us
Friday, May 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जिले की सभी 550 पंचायतों में “रोजगार एवं आवास दिवस” का हुआ आयोजन

Amish Kumari by Amish Kumari
May 8, 2026
in रायगढ़
जिले की सभी 550 पंचायतों में “रोजगार एवं आवास दिवस” का हुआ आयोजन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 8 मई 2026/ शासन के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले की सभी 550 ग्राम पंचायतों में आज “चावल महोत्सव” के साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से संबंधित लंबित समस्याओं का पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करना रहा।

READ ALSO

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार

आवास दिवस के अवसर पर आयोजित ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित विभिन्न आवास योजनाओं के तहत स्वीकृत सभी आवासों को अधिकतम 90 दिनों के भीतर पूर्ण कराने हेतु विस्तृत कार्ययोजना साझा की गई। हितग्राहियों को उनके बैंक खातों में हस्तांतरित राशि की जानकारी दी गई तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को निर्माण सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को वर्षा जल संचयन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं सोख्ता गड्ढा निर्माण के प्रति जागरूक किया गया। लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। रोजगार दिवस के अंतर्गत मनरेगा के तहत संचालित सभी कार्यों को मई माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। ग्रामीणों की मांग के आधार पर नए कार्य प्रारंभ करने पर भी चर्चा हुई, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

*“नवा तरिया- आय के जरिया” अभियान को मिली गति*

“मोर गांव-मोर पानी-मोर तरिया” अभियान के तहत “नवा तरिया-आय के जरिया” कार्ययोजना पर विशेष चर्चा की गई। इसके अंतर्गत सभी क्लस्टर लेवल फेडरेशन को मई माह के भीतर तालाब निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। जल संरक्षण अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

*क्यू आर कोड से बढ़ी पारदर्शिता*

प्रशासन द्वारा योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने हेतु डिजिटल पहल भी की गई है। अब अमृत सरोवर एवं नागरिक सूचना पटलों पर लगाए गए क्यू आर कोड को स्कैन कर नागरिक प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आजीविका डबरी के माध्यम से “लाइवलीहुड लेयरिंग” योजना को अंतिम रूप दिया गया तथा सूचना पटलों पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं के नाम भी अंकित किए गए। सुशासन तिहार अंतर्गत पुसौर विकासखण्ड के औरदा में आयोजित शिविर में क्लस्टर की सभी 22 पंचायतों के “पंचायत दर्पण” क्यू आर कोड का प्रदर्शन किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर, सीईओ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मोबाइल से क्यू आर कोड स्कैन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस पहल को ग्रामीणों, अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने मनरेगा में पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

Related Posts

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान
रायगढ़

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

May 7, 2026
“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार

May 7, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

May 7, 2026
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026
सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार शिविर के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार शिविर के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

May 6, 2026
पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिले के 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों के खाते में लगभग 30 करोड़ 31 लाख रूपए जारी

August 2, 2025
मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर

मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर

April 14, 2026
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, शेल्टर होम भेजे गये कुत्ते किए जाएंगे रिहा…

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, शेल्टर होम भेजे गये कुत्ते किए जाएंगे रिहा…

August 22, 2025
सुकमा में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना बनी बदलाव का माध्यम

सुकमा में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना बनी बदलाव का माध्यम

August 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • जिले की सभी 550 पंचायतों में “रोजगार एवं आवास दिवस” का हुआ आयोजन
  • छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए फैकल्टी भर्ती शुरू, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
  • फिर से सोने-चांदी ने पकड़ ली रफ्तार, जानें आपके शहर में कितना हुआ महंगा?
  • अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला, इस राज्य सरकार ने लगाया प्रतिबंध, जानें क्या होगा असर?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR