• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

विवाहिता आत्महत्या मामले में चक्रधरनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुष्प्रेरण के आरोप में पति समेत चार ससुराली जेल भेजे गए

Amish Kumari by Amish Kumari
September 30, 2025
in रायगढ़
विवाहिता आत्महत्या मामले में चक्रधरनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुष्प्रेरण के आरोप में पति समेत चार ससुराली जेल भेजे गए
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़, 30 सितंबर* । चक्रधरनगर पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति, सास, ससुर और चाचा ससुर को दुष्प्रेरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

READ ALSO

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

घटना 23 सितंबर को हुई, जब थाना चक्रधरनगर को थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ से मृतिका अमीषा सिंह की मृत्यु संबंधी मर्ग डायरी प्राप्त हुई। जांच में सामने आया कि अमीषा सिंह ने नवंबर 2022 में गजानंद सिंह राजपूत निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी चक्रधरनगर से प्रेम विवाह किया था। विवाह के शुरुआती छह माह तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद अमीषा को पति गजानंद, सास जानकी बाई, ससुर संतोष कुमार राजपूत और चाचा ससुर शंकर राजपूत द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल पक्ष प्रेम विवाह को स्वीकार नहीं कर रहा था और मृतिका को बार-बार ताने दिए जाते थे। पति शराब पीकर मारपीट करता था और रोजाना विवाद खड़ा करता था।

लगातार प्रताड़ना से त्रस्त होकर 30 अगस्त को अमीषा सिंह ने अपने घर में फांसी लगा ली। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ लाया गया और वहां से रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में सारंगढ़ के पास उसकी मौत हो गई। सारंगढ़ सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मर्ग जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ससुराल पक्ष की यातनाओं से मजबूर होकर अमीषा ने आत्महत्या की।

इस आधार पर 30 सितंबर को थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 432/2025 धारा 108, 3(5) बीएनएस कायम कर आरोपी पति गजानंद सिंह राजपूत, सास जानकी बाई, ससुर संतोष कुमार राजपूत और चाचा ससुर शंकर राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के सुपरविजन में की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

 

Related Posts

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

June 22, 2026
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
रायगढ़

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

June 22, 2026
नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया ₹10,000 का इनाम
रायगढ़

नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया ₹10,000 का इनाम

June 22, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
रायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

June 21, 2026
एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे
रायगढ़

एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे

June 21, 2026
ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार
रायगढ़

ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

June 21, 2026
Next Post
इस हफ्ते OTT पर घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट; रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म और सीरीज, यहां देखें लिस्ट..

इस हफ्ते OTT पर घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट; रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म और सीरीज, यहां देखें लिस्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, फिर शुरू होगा ‘रेल नीर’ प्लांट, मात्र इतने रुपये में मिलेगा पानी

गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, फिर शुरू होगा ‘रेल नीर’ प्लांट, मात्र इतने रुपये में मिलेगा पानी

April 13, 2026
ISIS के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, 3 पुलिसकर्मी शहीद

ISIS के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, 3 पुलिसकर्मी शहीद

December 29, 2025
राशकार्ड धारकों को फिर से मिलेगा केरोसिन, खाद्य विभाग ने जारी किया निर्देश…!!

राशकार्ड धारकों को फिर से मिलेगा केरोसिन, खाद्य विभाग ने जारी किया निर्देश…!!

August 12, 2025
जम्मू – कश्मीर एक बार फिर 2 आतंकियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, राइफल समेत गोला-बारूद भी हुआ बरामद

जम्मू – कश्मीर एक बार फिर 2 आतंकियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, राइफल समेत गोला-बारूद भी हुआ बरामद

August 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
  • FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
  • UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन
  • सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR