• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जिला अस्पताल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, विशेषज्ञों ने दी जांच और उपचार संबंधी सलाह

Amish Kumari by Amish Kumari
July 22, 2026
in रायगढ़
जिला अस्पताल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, विशेषज्ञों ने दी जांच और उपचार संबंधी सलाह
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 22 जुलाई 2026/ जिले में कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय में बुधवार को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय गैर संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल और बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक सलाह दी। शिविर का शुभारंभ महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने किया।

READ ALSO

Raigarh News : कोसा बुनाई की विरासत संवारने आगे आया हिंडाल्को, रायपुर में कोसाला सेंटर का शुभारंभ

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

*महिलाओं के लिए विशेष जांच की व्यवस्था*

शिविर में महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच हेतु मैमोग्राफी मशीन एवं थर्मल स्केनर तथा गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही मुंह एवं मुखगुहा के कैंसर की जांच, आवश्यक नमूना संग्रहण तथा बीपी, ब्लड सुगर एवं बीएमआई की निःशुल्क जांच भी की गई।

*कई मरीजों की हुई जांच, विशेषज्ञों ने दिया परामर्श*

शिविर के दौरान 10 स्तन कैंसर, 10 मुंह एवं मुखगुहा कैंसर, 2 प्रोस्टेट कैंसर, 2 रक्त कैंसर तथा 3 गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के मरीजों की जांच कर विशेषज्ञों ने उपचार संबंधी सलाह दी। इसके अलावा 40 महिलाओं की स्वाईकल कैंसर की स्क्रीनिंग तथा 10 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच भी की गई। महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे शिविरों से जिले के लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जो सराहनीय पहल है।

*शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज*

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने कहा कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान होने पर उसका सफल उपचार संभव है। ऐसे शिविर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ जोखिम वाले मरीजों की समय पर जांच सुनिश्चित करते हैं। सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि यदि स्तन में गांठ, मुंह में लंबे समय तक रहने वाला घाव, निगलने में कठिनाई, आवाज में बदलाव, लगातार खांसी, बिना कारण वजन घटना या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से जांच करानी चाहिए। शिविर में बालको मेडिकल सेंटर से रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र प्रसाद पटेल एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. हेमलता उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग से जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, गैर संचारी रोग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जाविद मारिकर, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. शैलेंद्र मंडल, सीमा बरेठ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कोसा बुनाई की विरासत संवारने आगे आया हिंडाल्को, रायपुर में कोसाला सेंटर का शुभारंभ

October 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती से लूटा गया मोबाइल बरामद

October 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

October 25, 2026
Next Post
अंतरराज्यीय लूटी गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद

अंतरराज्यीय लूटी गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

August 19, 2026
जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा द्वारा किया गया युवा कौशल दिवस एवं स्वच्छता कार्यक्रम

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के लिए जिले में तैयारी जोरों पर, अब तक 30 हजार नागरिक फीडबैक दर्ज

July 28, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रवास प्रदेश के लिए गौरव का अवसर, प्रत्येक व्यवस्था हो गरिमामय और त्रुटिरहित – मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रवास प्रदेश के लिए गौरव का अवसर, प्रत्येक व्यवस्था हो गरिमामय और त्रुटिरहित – मुख्यमंत्री साय

October 24, 2025
फरीदाबाद में मिली आतंकियों की ओर एक कार, जानें क्या है ब्लास्ट से कनेक्शन

फरीदाबाद में मिली आतंकियों की ओर एक कार, जानें क्या है ब्लास्ट से कनेक्शन

November 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : कोसा बुनाई की विरासत संवारने आगे आया हिंडाल्को, रायपुर में कोसाला सेंटर का शुभारंभ
  • Motorola: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने सस्ते में लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • Chhatisgarh News : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR