• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन

Amish Kumari by Amish Kumari
June 30, 2026
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, छह घायल

 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, 21 क्विंटल प्रति एकड़ होगी खरीदी

अम्बिकापुर 30 जून 2026

सरगुजा जिले के रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव 2026 का भव्य समापन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने समापन समारोह में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को रामगढ़ महोत्सव की शुभकामनाएं दीं तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि रामगढ़ महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति पूजा और ऐतिहासिक विरासत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि सरगुजा की यह पवित्र भूमि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ आस्था, इतिहास और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। वेदों, पुराणों और उपनिषदों सहित अनेक प्राचीन ग्रंथों में रामगढ़ का उल्लेख मिलता है, जो इसकी ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मान्यता है कि त्रेतायुग में वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने इस भूमि पर समय व्यतीत किया था। सीताबेंगरा गुफा आज भी श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है तथा रामगढ़ की हवाओं और शिलाओं में रामायण की स्मृतियाँ जीवंत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीताबेंगरा गुफा भारत की सबसे प्राचीन नाट्यशालाओं में से एक मानी जाती है, जहाँ हजारों वर्ष पूर्व सांस्कृतिक आयोजन और नाट्य प्रस्तुतियाँ होती थीं। वहीं जोगीमारा गुफा अपनी प्राचीन भित्तिचित्र कला के लिए विश्वविख्यात है। हाथीपोल जैसी प्राकृतिक सुरंग तथा क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिल्प हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास द्वारा ’मेघदूतम् की रचना इसी क्षेत्र में किए जाने का उल्लेख मिलता है, जिससे रामगढ़ का साहित्यिक महत्व और बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रामगढ़, सीताबेंगरा और जोगीमारा जैसी ऐतिहासिक धरोहरों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यटक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहाँ की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित हो सकें।

सीताबेंगरा, जोगीमारा गुफा पवित्र एवं सुंदर स्थान है। यह क्षेत्र सांस्कृतिक रूप से बहुत ही सुंदर है। रामगढ़ का उल्लेख हमारे देश के वेद पुराण उपनिषदों में मिलता है, विख्यात कवि कलीदास मेघदूतम की रचना यहीं पर किए हैं। आज यहां भव्य आयोजन हो रहा है, इसी भव्यता के साथ हर साल रामगढ़ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में सरगुजा जिले में 2387 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। लोगों के अच्छे घर का सपना आज पूरा हो रहा है, 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान किए गए हैं। प्रतिदिन 1600 आवास बनकर तैयार हो रहे हैं। बस्तर क्षेत्र में प्राकृतिक दृष्टि से बहुत सुंदर है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन गृह मंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज जवानों के अदम्य साहस से नक्सलवाद समाप्त कर पाने में सफल हुए हैं। पुनर्वासित नक्सलियों को भी आवास दिए जा रहे हैं। पीवीटीजी समुदायों को अलग से आवास दिए जा रहे हैं। किसानों के हित में 31 सौ रुपया प्रति क्विंटल धान का कीमत दे रहे है, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद रहे है 13 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस प्रदान किया गया। महतारी वंदन योजना के तहत 1 हजार रुपए प्रतिमाह महिलाओं के खाते में अंतरित हो रहा है।  रामलला दर्शन योजना के तहत 49 हजार से ज्यादा लोगों को दर्शन कराया गया है। तीर्थयात्रा दर्शन योजना देश मे 19 जगह चयन किए है, बुजुर्ग जहां जाना चाहेंगे वहां भेजेंगे। विभिन्न विभागों में युवाओं को नौकरी दिलाने वैकेंसी निकल रही है। आमजनों की समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू किया गया है, इसमें समस्याओं का निपटारा भी हो रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने रामगढ़ के विकास के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की। वहीं क्षेत्रवासियों के मांग पर उदयपुर एवं डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि  आज रामगढ़ की पावन धरा पर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला और गौरवशाली परंपराओं के प्रतीक रामगढ़ महोत्सव 2026 में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में भव्य समापन हो रहा है। यह महोत्सव हमारी संस्कृति, कला, इतिहास और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त माध्यम है, जो हमारी गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहा है। हमारी समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं का अनुपम उत्सव का हिस्सा है।इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सभी को रामगढ़ महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा यह महोत्सव 50 वर्ष से चल रहा है। ऐतिहासिक, पौराणिक एवं पुरातत्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने मंच से 6 पहाड़ी कोरवा बच्चों का कराया शाला प्रवेश, टूरिज्म इन्फ्लूएंजर हुए सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंच से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के जिले के  6 बच्चों का शाला प्रवेश करवाया। उन्होंने बच्चों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाई तथा स्कूल बैग, वॉटर बॉटल सहित अन्य अध्ययन सामग्री प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं 26 से 30 जून तक सरगुजा जिले में विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर स्पेशल डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले टूरिज्म इन्फ्लूएंजर को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में  लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, विधायक प्रतापपुर श्रीमती शकुंतला पोर्ते, विधायक सामरी श्रीमती उद्देशवरी पैंकरा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, अध्यक्ष पुरातात्विक डॉ एम कालीमुथु, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राईमुनिया कुरियाम एवं श्रीमती राधा रवि, सरपंच श्री प्रदीप सिंह, श्री नंदराम, पूर्व सांसद श्री कमलभान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, छह घायल

November 15, 2026
छत्तीसगढ़

 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, 21 क्विंटल प्रति एकड़ होगी खरीदी

November 15, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा था पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क! अकलतरा से पकड़ा गया संदिग्ध ISI एजेंट!

November 15, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में बड़ा एक्शन, ED ने चैतन्य बघेल की 61 करोड़ संपत्ति किया जब्त

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन मंजूर, जानें कब से होगी लागू

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की

November 14, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रदाय किए गए मंगलसूत्र संबंधी वायरल वीडियो का तथ्यात्मक खंडन

उर्वरक उपलब्ध नहीं होने की शिकायत का हुआ समाधान, किसान ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

February 17, 2026
YouTube ने लागू किया नया नियम, पासवर्ड शेयरिंग पर कंपनी ने लगाई रोक…

YouTube ने लागू किया नया नियम, पासवर्ड शेयरिंग पर कंपनी ने लगाई रोक…

September 4, 2025
YouTube ने लागू किया नया नियम, पासवर्ड शेयरिंग पर कंपनी ने लगाई रोक…

YouTube पर 24 अगस्त से बदल जाएगा व्यूज का खेल, जानिए यूजर्स और Creators को क्या होगा फायदा?

August 19, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का कमाल, डेढ़ माह से लंबित समस्या का 6 घंटे में हुआ समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का कमाल, डेढ़ माह से लंबित समस्या का 6 घंटे में हुआ समाधान

June 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Raigarh news: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जनजातीय गौरव दिवस में नहीं होंगे शामिल
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, छह घायल
  • Petrol Diesel New Rule: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; आज से पेट्रोल पंपों पर सख्ती, कैमरे से होगी नंबर प्लेट की जांच!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR