• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, May 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

रुपये की ऐतिहासिक वापसी; 91 के पार से जोरदार रिकवरी कर 89 पर लौटा रुपया

Amish Kumari by Amish Kumari
December 20, 2025
in अन्य
रुपये की ऐतिहासिक वापसी; 91 के पार से जोरदार रिकवरी कर 89 पर लौटा रुपया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा बाजार में जो कुछ हुआ, उसने निवेशकों से लेकर आम आदमी तक सभी का ध्यान खींचा। हफ्ते की शुरुआत में जब डॉलर के मुकाबले रुपया 91 के पार फिसल गया, तो यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं था, बल्कि महंगे इंपोर्ट, बढ़ती महंगाई और कमजोर होती अर्थव्यवस्था की आशंका का संकेत माना जाने लगा। बाजार में बेचैनी बढ़ गई, ट्रेडर्स सतर्क हो गए और निवेशकों की नजर सीधे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पर टिक गई। और फिर शुक्रवार को ऐसा पलटा कि तस्वीर ही बदल गई।

 

READ ALSO

16 या 17 मई जानिए कब है वट सावित्री व्रत, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

हीट वेब से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा ठंडा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रुपया ने जोरदार वापसी करते हुए डॉलर के मुकाबले करीब 2% की मजबूती दिखाई। यह बीते तीन सालों की सबसे बड़ी एकदिनी रिकवरी मानी जा रही है। शुक्रवार को रुपया 89.27 के स्तर पर बंद हुआ, जो एक दिन पहले की तुलना में 1.1% की बड़ी छलांग है। कुछ ही घंटों में 91 के पार कमजोर दिख रहा रुपया फिर से मजबूत नजर आने लगा। इस रिकवरी के पीछे सबसे बड़ी वजह RBI का आक्रामक एक्शन रहा।

कैसे हुई रिकवरी

केंद्रीय बैंक ने सरकारी बैंकों के जरिए भारी मात्रा में डॉलर की बिक्री की, जिससे बाजार में साफ संदेश चला गया कि रुपये के खिलाफ एकतरफा सट्टेबाजी अब आसान नहीं होगी। इस कदम का असर इतना तेज था कि महज तीन मिनट के भीतर रुपया 89.25 के हाई लेवल तक पहुंच गया। हाल के वर्षों में इतनी तेज और निर्णायक रिकवरी कम ही देखने को मिली है। असल में, बाजार में कुछ सट्टेबाज रुपये के और कमजोर होने की उम्मीद में बड़ी पोजिशन बना चुके थे। RBI का मकसद इन्हीं पोजिशनों को तोड़ना था। बुधवार को भी केंद्रीय बैंक ने दखल दिया था, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने सट्टेबाजों की रणनीति पूरी तरह उलट दी। इसके साथ ही RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का यह बयान भी अहम रहा कि बैंक ने रुपये के लिए कोई तय ‘टारगेट लेवल’ नहीं रखा है। इससे यह साफ संकेत मिला कि RBI जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करेगा, लेकिन बाजार की ताकतों को भी काम करने देगा।

 

विदेशी निवेशकों का बदला रुख

रुपये की मजबूती के पीछे विदेशी निवेशकों का बदला रुख भी अहम कारण बना। लंबे समय से बिकवाली कर रहे विदेशी संस्थागत निवेशकों ने एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी की है, जिसे अर्थव्यवस्था के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है। आगे की राह की बात करें तो मार्केट एनालिस्ट का मानना है कि RBI की एक्टिव मौजूदगी के चलते निकट भविष्य में रुपये में ज्यादातर उतार-चढ़ाव की संभावना कम है। 89.25 का स्तर सपोर्ट के रूप में और 89.90 के आसपास ऊपरी सीमा अहम मानी जा रही है।

Related Posts

16 या 17 मई जानिए कब है वट सावित्री व्रत, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
अन्य

16 या 17 मई जानिए कब है वट सावित्री व्रत, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

May 13, 2026
हीट वेब से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा ठंडा
अन्य

हीट वेब से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा ठंडा

May 12, 2026
रोजाना एक कटोरी दही खाने से क्या होता है? फायदे सुन आपके होश उड़ जाएंगे…
अन्य

रोजाना एक कटोरी दही खाने से क्या होता है? फायदे सुन आपके होश उड़ जाएंगे…

May 10, 2026
साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने लॉन्च किया 365 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा बहत कुछ
अन्य

साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने लॉन्च किया 365 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा बहत कुछ

May 9, 2026
रोज एक चम्मच घी खाने से कम हो सकता है कई बीमारियों का खतरा, मजबूत बनेगी सेहत
अन्य

रोज एक चम्मच घी खाने से कम हो सकता है कई बीमारियों का खतरा, मजबूत बनेगी सेहत

May 9, 2026
जानिए कब है वट सावित्री पूजा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त
अन्य

जानिए कब है वट सावित्री पूजा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

May 8, 2026
Next Post
महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए वोटिंग शुरू, कल आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए वोटिंग शुरू, कल आएंगे नतीजे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री साय 23 सितम्बर को करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण

डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन 28 अप्रैल तक

April 17, 2026
बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 29, 2025
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

November 1, 2025
घर में लगी भयानक आग, धुएं से दम घुटने पर महिला समेत तीन  लोगों की  हुई मौत

घर में लगी भयानक आग, धुएं से दम घुटने पर महिला समेत तीन लोगों की हुई मौत

January 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • विशेष लेख : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव
  • आईपीएल सट्टे का मास्टरमाइंड करण अग्रवाल गिरफ्तार, 1 करोड़ से ज्यादा नकदी और सट्टा नेटवर्क ध्वस्त, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
  • किसानों के लिए GOOD NEWS! सरकार ने धान की MSP में ₹72 की बढ़ोतरी
  • सूने मकान में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR