• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, July 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

कल से लागू होगा भारत-ब्रिटेन CETA, विदेशी कारों से लेकर प्रीमियम शराब तक होगी सस्ती

Amish Kumari by Amish Kumari
July 14, 2026
in देश
कल से लागू होगा भारत-ब्रिटेन CETA, विदेशी कारों से लेकर प्रीमियम शराब तक होगी सस्ती
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत-ब्रिटेन ‘व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता’ (CETA) 15 जुलाई 2026 से आधिकारिक तौर पर लागू होने जा रहा है. 25 जुलाई 2025 को हस्ताक्षरित इस करार से ब्रिटेन के बाजार में 99 फीसदी भारतीय निर्यात को ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिलेगा. वहीं, भारत में आयात होने वाले कई ब्रिटिश उत्पादों पर टैरिफ में भारी ढील दी जाएगी, जिससे घरेलू बाजार में उनकी कीमतें प्रभावित होंगी.

 

READ ALSO

सब्सक्रिप्शन के लिए खुला SBI Mutual Fund का IPO, यहां जानें प्राइस बैंड और GMP का हाल

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, रोहित और विराट के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें

 

ऑटो सेक्टर के लिए टैरिफ में ऐतिहासिक कटौती

भारत ने पहली बार किसी ट्रेड एग्रीमेंट के तहत पूरी तरह से बनी हुई (CBU) विदेशी पैसेंजर कारों और ट्रकों पर आयात शुल्क में बड़ी कटौती पर सहमति जताई है. ब्रिटिश कारों पर लगने वाले 110 फीसदी टैक्स को चरणबद्ध तरीके से घटाकर 10 फीसदी किया जाएगा. पेट्रोल-डीजल कारों पर यह राहत तुरंत लागू होगी. हालांकि, घरेलू मैन्युफैक्चरर्स को सुरक्षा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक (EV), हाइब्रिड और हाइड्रोजन कारों पर यह छूट छठे साल से मिलना शुरू होगी. इसके बदले में ब्रिटेन भी भारतीय इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों को अपने बाजार में प्राथमिकता के आधार पर तरजीही एंट्री देगा.

 

प्रीमियम विदेशी शराब के आयात शुल्क में राहत

इस एग्रीमेंट के लागू होने से भारत में प्रीमियम विदेशी शराब का आयात सस्ता हो जाएगा. स्कॉच व्हिस्की, बॉर्बन, वोदका, जिन, रम और टकीला जैसी शराब पर आयात शुल्क को कम किया जा रहा है. पहले साल यह शुल्क 150 फीसदी से घटकर 110 फीसदी पर आ जाएगा और 10वें साल तक यह 75 फीसदी रह जाएगा. स्कॉच व्हिस्की के मामले में तो 10 सालों के भीतर यह टैक्स घटकर महज 40 फीसदी हो जाएगा. हालांकि, इस टैक्स छूट का लाभ केवल उन्हीं ब्रांड्स पर मिलेगा जो तय न्यूनतम कीमत की शर्तों को पूरा करते हों.

 

भारतीय निर्यातकों और IT सेक्टर के लिए ब्रिटेन में नए अवसर

भारत के लेबर-इंटेंसिव उद्योगों को इस समझौते से भारी फायदा मिलने की उम्मीद है. कपड़े, जूते, टेक्सटाइल, प्रोसेस्ड फूड, हैंडीक्राफ्ट और समुद्री उत्पादों जैसे कई आइटम अब बिना किसी कस्टम ड्यूटी (जो पहले 4-16 फीसदी तक थी) के सीधे ब्रिटिश बाजार में निर्यात किए जा सकेंगे.

 

इसके अलावा, सर्विस सेक्टर और खासतौर पर आईटी कंपनियों जैसे टीसीएस व इन्फोसिस को बड़ी राहत मिली है. ‘डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन’ के तहत, ब्रिटेन में अस्थायी तौर पर काम करने गए भारतीय कर्मचारियों के लिए कंपनियों को पांच साल तक सामाजिक सुरक्षा अंशदान (Social Security Contribution) नहीं देना होगा. इसके साथ ही, ब्रिटिश सरकार के 40,000 बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स में अब भारतीय कंपनियां भी बोली लगा सकेंगी.

संवेदनशील उत्पादों की सुरक्षा और स्टील एक्सपोर्ट पर अंदेशा

समझौते में सेब, अखरोट, गोल्ड बार और स्मार्टफोन जैसे संवेदनशील भारतीय उत्पादों को टैक्स छूट से बाहर रखकर घरेलू बाजार की रक्षा की गई है. भारत ने पेटेंट की अवधि बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया है, जिससे आपात स्थिति में सस्ती दवाएं बनाने का अधिकार सुरक्षित रहे.

 

Related Posts

पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
देश

सब्सक्रिप्शन के लिए खुला SBI Mutual Fund का IPO, यहां जानें प्राइस बैंड और GMP का हाल

July 14, 2026
भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, रोहित और विराट के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें
देश

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, रोहित और विराट के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें

July 14, 2026
भारत में फिर बढ़ा COVID-19 वायरस का खतरा, आंध्र प्रदेश में 2 मौतों से मचा हड़कंप, सरकार ने कोरोना टेस्ट किया अनिवार्य
देश

भारत में फिर बढ़ा COVID-19 वायरस का खतरा, आंध्र प्रदेश में 2 मौतों से मचा हड़कंप, सरकार ने कोरोना टेस्ट किया अनिवार्य

July 14, 2026
आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 31 दिसंबर तक फ्री में निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो देने होंगे इतने रुपये
देश

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 31 दिसंबर तक फ्री में निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो देने होंगे इतने रुपये

July 14, 2026
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?
देश

पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स जारी, आज एक लीटर तेल की क्या कीमत है, यहां देखें पूरी लिस्ट।

July 14, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

जानिए क्या है EPFO की नई योजना, किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें अप्लाई

July 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री आवास योजना से छत्तीसगढ़ में बदल रही ज़िंदगियाँ

प्रधानमंत्री आवास योजना से छत्तीसगढ़ में बदल रही ज़िंदगियाँ

August 20, 2025
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

July 7, 2026
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड फिर बढ़ेगी, यूपी-बिहार सहित 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट; कोहरे से ट्रेनें प्रभावित

January 21, 2026
क्या सूजन कम करने वाली चीजें सच में घटा सकती हैं कैंसर का खतरा? जानें  कितना कारगर है एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट

क्या सूजन कम करने वाली चीजें सच में घटा सकती हैं कैंसर का खतरा? जानें कितना कारगर है एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट

February 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • कल से लागू होगा भारत-ब्रिटेन CETA, विदेशी कारों से लेकर प्रीमियम शराब तक होगी सस्ती
  • क्रिकेट मैच के दौरान बड़ा हादसा, ओवर पूरा करते ही अचानक क्रीज पर गिरा क्रिकेटर, हॉस्पिटल ले जाते समय तोड़ा दम
  • छत्तीसगढ़ में अवैध जुआ फड़ पर पुलिस का छापा; 12 जुआरी गिरफ्तार, 60 हजार कैश सहित 20.35 लाख की संपत्ति जब्त
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सुलझी बुजुर्ग की पेंशन की समस्या
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR