• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Latest Cg News: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
August 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Latest Cg News:   रायपुर, 27 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमित विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ परदेशी के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के अंतर्गत राज्यभर में व्यापक एवं प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने उर्वरक विक्रय एवं वितरण प्रणाली की सतत निगरानी करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की है। इसका परिणाम यह रहा कि खरीफ 2026 में अब तक 516 प्रवर्तन कार्यवाही की गई हैं, जबकि खरीफ 2025 में यह संख्या मात्र 44 थी। इस प्रकार इस वर्ष 472 अधिक प्रकरणों में कार्रवाई कर विभाग ने उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

READ ALSO

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 8वीं छात्रा की फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Chhattisgarh samachar: बिलासपुर से कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, विमान कंपनी ने जारी किया शेड्यूल

कृषि उत्पादन आयुक्त श्री परदेशी के प्रशासनीक नेतृत्व में विभागीय अमले ने मैदानी स्तर पर निरीक्षण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया। प्रदेशभर में उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों के नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कर भंडारण, स्टॉक, विक्रय अभिलेख, निर्धारित मूल्य, लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जहां भी अनियमितता पाई गई, वहां तत्काल नियमानुसार कठोर कार्रवाई की गई।

खरीफ 2026 के दौरान विभाग द्वारा 13 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज, 72 मामलों में न्यायालयीन कार्यवाही, 16 उर्वरक विक्रय लाइसेंस निरस्त, 115 प्रकरणों में जप्ती, 107 लाइसेंस निलंबित तथा 193 मामलों में विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। जबकि खरीफ 2025 में एफआईआर का शुन्य मामला दर्ज तथा न्यायालयीन कार्यवाही 04, लाइसेंस निरस्तीकरण 02, जप्ती 02, लाइसेंस निलंबन 03 एवं विक्रय प्रतिबंध 33 के प्रकरण किए गए थे। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रवर्तन व्यवस्था को कहीं अधिक मजबूत और प्रभावी बनाया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय साफ कहा है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कालाबाजारी, जमाखोरी एवं नियम विरुद्ध विक्रय करने वालों के विरुद्ध बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ परदेशी के नेतृत्व में विभागीय तंत्र ने त्वरित एवं परिणामकारी कार्रवाई करते हुए किसानों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत व्यवस्था विकसित की है।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति, विक्रेता अथवा प्रतिष्ठान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक खरीदते समय निर्धारित मूल्य एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, प्रत्येक खरीद पर बिल या रसीद अवश्य प्राप्त करें तथा कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर विक्रय, अवैध भंडारण अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तत्काल निकटतम कृषि अधिकारी को दें।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 8वीं छात्रा की फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: बिलासपुर से कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, विमान कंपनी ने जारी किया शेड्यूल

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पूजा कन्नौजे को मिली 20 हजार रुपए की सहायता

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : श्रमिक परिवार की बेटी आकांक्षा के सपनों को मिले नए पंख, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी सहारा

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : ’विशेष लेख’ : मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर

October 12, 2026
Next Post

Cg Current News: राखी से पहले महतारी वंदन की सौगात, रिंकू बोलीं- विष्णु भैया ने दिया बहनों को उपहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

रेलवे ने अचानक कई ट्रेनों को किया रद्द, कुछ गाड़ियां गंतव्य से पहले ही होंगी समाप्त—यहां देखें पूरी लिस्ट

January 19, 2026
छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से नई वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू, 100 से ज्यादा मेहमानों वाले आयोजनों पर नियम सख्त, लगेगा ऑन-द-स्पॉट जुर्माना

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से नई वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू, 100 से ज्यादा मेहमानों वाले आयोजनों पर नियम सख्त, लगेगा ऑन-द-स्पॉट जुर्माना

March 23, 2026
हिंदी यूजर्स के लिए Google Maps का बड़ा तोहफा, अब अपनी भाषा में मिलेगा नेविगेशन का पूरा अनुभव

हिंदी यूजर्स के लिए Google Maps का बड़ा तोहफा, अब अपनी भाषा में मिलेगा नेविगेशन का पूरा अनुभव

August 9, 2026
IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने नए CEO, 3 अगस्त से संभालेंगे जिम्मेदारी

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने नए CEO, 3 अगस्त से संभालेंगे जिम्मेदारी

March 31, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Udta Teer 2nd Trailer; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
  • WhatsApp: WhatsApp में बड़ा बदलाब: अब मैसेज, फोटो और वीडियो भी कर सकेंगे शेड्यूल, जानें प्रोसेस
  • Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 8वीं छात्रा की फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR