• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, July 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट, भारत लाने की तैयारी तेज

Amish Kumari by Amish Kumari
July 8, 2026
in देश
महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट, भारत लाने की तैयारी तेज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने के आरोप में महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया है। चंद्राकर पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ को भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

READ ALSO

मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, तीन-चार महीने में 15% तक महंगा होगा रिचार्ज

जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा थे तार..

गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार चंद्राकर को वापस लाने के लिए ओमान को औपचारिक प्रत्यर्पण की तैयारियों में जुटी है। सौरभ को मस्कट स्थित हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट के इस्तेमाल और अवैध तरीके से ओमान में प्रवेश करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पैरवी के लिए मस्कट में वकीलों की एक टीम भी नियुक्त की है।

सौरभ चंद्राकर महादेव ऑनलाइन बुक मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय और CBI हजारों करोड़ रुपये के अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी, मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहे हैं। हाल ही में इंटरपोल की Commission for the Control of INTERPOL’s Files (CCF) ने चंद्राकर की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ जारी रेड नोटिस हटाने की मांग की थी।

चंद्राकर का दावा था कि भारत में उनके खिलाफ मामला राजनीतिक कारणों से दर्ज किया गया है और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई नहीं मिलेगी, लेकिन CCF ने कहा कि मामला वित्तीय अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है न कि राजनीतिक उत्पीड़न से इसलिए रेड नोटिस जारी रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सौरभ चंद्राकर ने CCF में सुनवाई के दौरान ही UAE छोड़ दिया था। अधिकारियों का मानना है कि फर्जी पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करना उसकी एक सोची-समझी रणनीति हो सकती है, ताकि भारत प्रत्यर्पण प्रक्रिया में देरी हो। ओमान के कानून के तहत फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल गंभीर अपराध माना जाता है, जिसकी सजा 3 से 5 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकती है।

2019 से फरार चल रहे सौरभ चंद्राकर को UAE से भारत लाने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। साल 2024 में दुबई में उसे कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया। उस समय इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर UAE अधिकारियों ने सौरभ चंद्राकर को हिरासत में लिया था और कुछ समय तक हाउस अरेस्ट में रखा था। भारत ने उसके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भी भेजा था, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका।

Related Posts

मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, तीन-चार महीने में 15% तक महंगा होगा रिचार्ज
देश

मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, तीन-चार महीने में 15% तक महंगा होगा रिचार्ज

July 8, 2026
जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा थे तार..
देश

जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा थे तार..

July 8, 2026
ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी! DL होगा सस्पेंड, लाइसेंस वापसी के लिए करना होगा ये काम
देश

ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी! DL होगा सस्पेंड, लाइसेंस वापसी के लिए करना होगा ये काम

July 8, 2026
इस त्‍योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा, ट‍िकट कराने से पहले यहां चेक करें रेट
देश

बोइंग 737 विमान अचानक रडार से हुआ गायब, अरब सागर में क्रैश होने की आशंका?

July 8, 2026
1 अगस्त से बदल जाएंगे Driving Licence बनवाने का नियम, अब इस दस्तावेज के बिना नहीं बनेगा DL, जानें नया नियम
देश

1 अगस्त से बदल जाएंगे Driving Licence बनवाने का नियम, अब इस दस्तावेज के बिना नहीं बनेगा DL, जानें नया नियम

July 7, 2026
सुरंग निर्माण की जगह हुआ लैंडस्लाइड; अब तक 5 लोगों की मौत, NDRF का रेस्क्यू जारी
देश

सुरंग निर्माण की जगह हुआ लैंडस्लाइड; अब तक 5 लोगों की मौत, NDRF का रेस्क्यू जारी

July 7, 2026
Next Post
“ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त

“ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

खुशखबरी! दिवाली-छठ में 12,000 से ज्यादा चलेंगी स्पेशल ट्रेनें… केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान

खुशखबरी! दिवाली-छठ में 12,000 से ज्यादा चलेंगी स्पेशल ट्रेनें… केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान

August 21, 2025
भगवान परशुराम चौक स्थापना का हुआ किरोड़ीमल नगर में भूमिपूजन

भगवान परशुराम चौक स्थापना का हुआ किरोड़ीमल नगर में भूमिपूजन

April 20, 2026
RRB NTPC में 5810 पदों पर निकाली बंपर भर्ती; बिलासपुर डिवीजन में सबसे अधिक पोस्ट, तुरंत करें आवेदन

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, RRB ग्रुप-D के 22,195 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन और जानें आखिरी तारीख और करेक्शन डेट।

January 31, 2026
Galaxy S25 Ultra के बाद Galaxy S25 FE में कम कीमत पर लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, AI फीचर्स भी शामिल!

Galaxy S25 Ultra के बाद Galaxy S25 FE में कम कीमत पर लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, AI फीचर्स भी शामिल!

October 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • थाना घरघोड़ा में विद्यार्थियों ने सीखा कानून, सुरक्षा और पुलिसिंग का पाठ, पुलिस की कार्यप्रणाली और नए कानून से हुए रूबरू
  • “ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त
  • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट, भारत लाने की तैयारी तेज
  • मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, तीन-चार महीने में 15% तक महंगा होगा रिचार्ज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR