• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Modi Cabinet Decision: मोदी सरकार ने दी छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, बिलासपुर से पेंड्रा तीसरी लाइन और कटनी से पेंड्रा चौथी लाइन को मिली मंजूरी

Amish Kumari by Amish Kumari
September 9, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Modi Cabinet Decision केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेलवे के नेटवर्क विस्तार को बड़ी गति देते हुए तीन महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में स्वीकृत इन परियोजनाओं पर कुल 10,783 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन्हें वित्त वर्ष 2029-30 तक पूरा करने की योजना है। परियोजनाओं का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों को मिलेगा।

 

READ ALSO

Flight Ticket Price: यात्रियों को महंगे फ्लाइट टिकटों से मिलेगी राहत, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किराया रहेगा कम

Bank Holidays in November: नवंबर महीने में 16 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

 

 

स्वीकृत तीन परियोजनाओं में कटनी पेंड्रा रोड चौथी लाइन और उसलापुर पेंड्रा रोड तीसरी लाइन, खड़गपुर झारसुगुड़ा बागदेही चौथी लाइन शामिल हैं। इन मल्टीट्रैकिंग कार्यों से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में करीब 656 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में रेल संपर्क और परिवहन क्षमता मजबूत होगी। पर काम नहीं दिख रहा, एमपी हाई कोर्ट ने ट्रै

यह भी पढ़ेंRaigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

4790 गांवों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी

परियोजनाओं से करीब 4,790 गांवों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इन गांवों में लगभग 56 लाख की आबादी रहती है। ऐसे में रेल लाइन का विस्तार केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

 

माल ढुलाई के साथ यात्री सुविधाओं को भी फायदा

रेलवे के मुताबिक इन मार्गों पर मौजूदा क्षमता बढ़ने से परिचालन में आसानी होगी और ट्रेनों के आवागमन में आने वाली बाधाएं कम होंगी। इससे यात्री सेवाओं की विश्वसनीयता बढ़ेगी और मालगाड़ियों की आवाजाही भी अधिक सुचारु हो सकेगी।

 

आर्थिक विकास की धमनी हैं ये मार्ग

ये रेल मार्ग कोयला, सीमेंट, लौह अयस्क और इस्पात जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं के परिवहन के लिए बेहद अहम हैं। क्षमता बढ़ने के बाद अतिरिक्त माल ढुलाई करीब 27 मिलियन टन प्रतिवर्ष तक पहुंचने का अनुमान है। इसका फायदा उद्योगों के साथ खनन और उत्पादन क्षेत्रों को भी मिल सकता है।

 

 

पर्यटन स्थलों तक आसान होगी पहुंच

परियोजनाओं के जरिए कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक रेल संपर्क को मजबूती मिलेगी। इनमें तारातारिणी मंदिर, श्री क्षेत्र जगन्नाथ मंदिर, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, विराटेश्वर मंदिर, अमरकंटक मंदिर, ज्वालेश्वर धाम, अचानकमार टाइगर रिजर्व, खुटाघाट बांध, मल्हार पुरातात्विक स्थल और रतनपुर महामाया मंदिर प्रमुख हैं।

 

पीएम गति शक्ति से जुड़ी योजना

केंद्र सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं की योजना पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत बनाई गई है। इसका उद्देश्य बहुस्तरीय परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करना और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। परियोजनाओं से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध रेल संपर्क विकसित होगा।

 

12 करोड़ लीटर तेल की बचत होगी

Modi Cabinet Decisionरेलवे का कहना है कि रेल परिवहन अपेक्षाकृत ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल माध्यम है। क्षमता विस्तार से करीब 12 करोड़ लीटर तेल आयात की बचत और लगभग 62 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी का अनुमान है। यह कमी करीब 2.48 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर बताई गई है। इस तरह परियोजनाएं क्षेत्रीय विकास के साथ आर्थिक, परिवहन और पर्यावरणीय लक्ष्यों को भी मजबूती देंगी।

 

 

Related Posts

बिजनेस

Flight Ticket Price: यात्रियों को महंगे फ्लाइट टिकटों से मिलेगी राहत, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किराया रहेगा कम

October 26, 2026
बिजनेस

Bank Holidays in November: नवंबर महीने में 16 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

October 26, 2026
बिजनेस

New Rules: 1 नवंबर से होंगे ये 7 बड़े बदलाव, लागू होंगे नए नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

October 26, 2026
बिजनेस

Debit Card New Rules: इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, 15 नवंबर से लागू होंगे ATM-डेबिट कार्ड से जुड़े कई नियम

October 25, 2026
बिजनेस

Inflation Hike 2026: आम आदमी को लगेगा महंगाई का बड़ा झटका, महंगे होंगे साबुन, बिस्किट, चॉकलेट, तेल और मोबाइल रिचार्ज के दाम! जानें वजह

October 25, 2026
बिजनेस

IPO News: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते एक साथ खुलेंगे 5 IPO, चेक करें GMP; प्राइस बैंड

October 25, 2026
Next Post

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में लकड़ी तस्करी के आरोपी के घर छापा, 81 लाख कैश बरामत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

May 18, 2026

Cg News : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 16, 2026

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर GST का बड़ा छापा, 1500 से ज्यादा ट्रकों का है कारोबार

August 24, 2026
रक्षाबंधन पर जानें  राखी बांधने की सही विधि, क्या करें और क्या न करें

रक्षाबंधन पर जानें राखी बांधने की सही विधि, क्या करें और क्या न करें

August 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त
  • Chhattisgarh top news: दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी
  • rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला
  • Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR