• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब सेकंड हैंड गाड़ी खरीदना पड़ेगा महंगा, सरकार ने लगाया 1% टैक्स

Amish Kumari by Amish Kumari
October 17, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अब सेकंड हैंड गाड़ी खरीदना पड़ेगा महंगा, सरकार ने लगाया 1% टैक्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

जीएसटी में सुधार के बाद उम्मीद की जा रही थी कि, नई गाड़ियों की तरह पुरानी यानि सेकंड-हैण्ड गाड़ियों की खरीद पर बड़ी छूट हासिल होगी, लेकिन फ़िलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियों को खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री पर वाहन के मूल शोरूम कीमत का एक प्रतिशत टैक्स लगाने का फैसला किया है, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। यह नया टैक्स नियम सभी प्रकार के दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर लागू होगा यानी अब बाइक, कार, ट्रक या किसी भी मालवाहक वाहन की खरीद-बिक्री पर वाहन की कीमत के अनुसार टैक्स चुकाना होगा। इसके बिना वाहन मालिक का नाम ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के मॉल में पार्किंग होगी फ्री, राज्य आयोग ने दिया बड़ा आदेश

Cg News : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन

 

 

उदहारण से समझें कितना लगेगा टैक्स

 

उदाहरण के तौर पर, में यदि कोई वाहन 10 लाख रुपये का है, तो उस पर 10 हजार रुपये टैक्स देना होगा। वहीं 20 लाख के वाहन पर 20 हजार रुपये की देनदारी होगी। यह नियम प्रदेश में पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री प्रक्रिया को महंगा बना देगा इसकी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

 

 

 

दिल्ली में 15 साल पुरानी गाड़ियां प्रतिबंधित

 

हर बार वाहन की बिक्री और नाम ट्रांसफर पर यह टैक्स देना होगा इससे खासकर उन लोगों पर असर पड़ेगा, जो दिल्ली समेत अन्य शहरों से पुरानी लग्जरी गाड़ियां खरीदकर छत्तीसगढ़ में री-रजिस्ट्रेशन के बाद बेचते हैं। दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को चलाना अवैध है, लेकिन रायपुर जैसे शहरों में इन्हें नए पंजीकरण के साथ आसानी से बेचा जाता था अब इन पर अतिरिक्त टैक्स लगने से यह कारोबार प्रभावित होगा।

हर साल डेढ़ लाख सेकेण्ड हैण्ड वाहनों की बिक्री

 

छत्तीसगढ़ में हर साल करीब डेढ़ लाख पुराने वाहनों की बिक्री होती है, जिनमें 55 प्रतिशत दोपहिया वाहन, 25 प्रतिशत कारें और 20 प्रतिशत माल व बड़े वाहन होते हैं। नए टैक्स के कारण बाइक और कार खरीदारों को भी अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। परिवहन विभाग का यह कदम राजस्व बढ़ाने की दिशा में है, लेकिन आम उपभोक्ता पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

 

 

 

मूल शोरूम कीमत पर होगा लागू

 

परिवहन विभाग के मुताबिक पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री और नाम ट्रांसफर पर एक प्रतिशत टैक्स अनिवार्य कर दिया गया है। यह टैक्स वाहन की मूल शोरूम कीमत पर लागू होगा, भले ही वाहन कितना भी पुराना क्यों न हो। विभाग के आनलाइन सिस्टम में यह प्रावधान अपडेट कर दिया गया है और अब टैक्स चुकाए बिना नामांतरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। इस नये नियम की जानकारी राज्य के सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) को भेज दी गई है और यह टैक्स वसूली शुरू कर दी गई है।

 

 

 

 

क्या लिखा है नोटिफिकेशन में?

 

राज्य सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, “ऐसे समस्त यान, जो कस्ट्रक्शन इक्युपमेंट श्रेणी के अंतर्गत आते है, अर्थात् “संनिर्माण उपस्कर यान” से रबड़ की टायरवाली ( न्यूमेटिक टायर सहित ) स्वयं प्रणोदित मशीन, रबड़ पैडवाला या रबड़ अथवा स्टील ड्रम वाला पहिएदार माउंटेड काम्पैक्टर पहिएदार हाईड्रोलिक उत्खनक, पहिएदार लोडर, वेकहो लोडर, स्कीड-स्टीयर लोडर, डम्पर, मोटरग्रेडर, मोबाइल केन, रबड़ ट्रैक वाली डोजर और पेवर्स अथवा खड़ पैड या व्हील वाली पेवर्स, फोर्क लिफ्ट ट्रक, स्वयं लदान कंक्रीट मिक्सर या स्व-प्रणोदित चूम पम्प, स्व-प्रणोदित या कंकीट पम्प या अर्थ मूविंग या भूमि, चट्टान, अन्य सामाग्रियों के खनन, लदान, परिवहन, ड्रिलिंग, फैलाने, जमा करने या खाई बनाने, राजमार्ग से दूर खनन, औद्योगिक उपकम, सिचाई और सामान्य निर्माण कार्य करने के लिए मूल रूप से परिकल्पित, लेकिन राजमार्ग की क्षमताओं के साथ ऑन या ऑफ या ऑन और ऑफ रूप में उपंतरित और विनिर्मित कोई अन्य निर्माण उपस्कर थान या उसका संयोजन अभिप्रेत है।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के मॉल में पार्किंग होगी फ्री, राज्य आयोग ने दिया बड़ा आदेश

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थदर्शन का सपना हुआ साकार

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

September 29, 2026
Next Post
रायगढ़ में बीच सड़क पर इंसानी पुतले का कटा सिर, VIDEO वायरल — नारियल भी चढ़ाया, लोगों ने की ऐसी मांग पढ़े पूरी खबर.

रायगढ़ में बीच सड़क पर इंसानी पुतले का कटा सिर, VIDEO वायरल — नारियल भी चढ़ाया, लोगों ने की ऐसी मांग पढ़े पूरी खबर.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण

August 11, 2025
ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक, जानें क्या है लास्ट डेट?

ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक, जानें क्या है लास्ट डेट?

September 2, 2025
इन 10 IPO ने निवेशकों पर की पैसों की बारिश, लिस्टिंग के साथ ही 72.50% तक दिया रिटर्न

सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुला Manipal Health IPO, ₹9275 करोड़ जुटाएगी कंपनी

July 29, 2026
ऑनलाइन गेमिंग पर 1 अक्टूबर से होगा लागू होगा नया कानून, पैसा लगाकर खेले जाने पर लगेगा प्रतिबंध…

ऑनलाइन गेमिंग पर 1 अक्टूबर से होगा लागू होगा नया कानून, पैसा लगाकर खेले जाने पर लगेगा प्रतिबंध…

September 19, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के मॉल में पार्किंग होगी फ्री, राज्य आयोग ने दिया बड़ा आदेश
  • Raigarh News : केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी कर तलाश जारी
  • Cg News : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थदर्शन का सपना हुआ साकार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR