• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, July 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

NTA ने फिर बढ़ाई NEET फीस रिफंड की डेडलाइन, अब 31 जुलाई तक अपडेट करें बैंक डिटेल्स

Amish Kumari by Amish Kumari
July 15, 2026
in शिक्षा
NTA ने फिर बढ़ाई NEET फीस रिफंड की डेडलाइन, अब 31 जुलाई तक अपडेट करें बैंक डिटेल्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)की ओर से जानकारी दी गई है कि परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए अब तक केवल करीब 52 प्रतिशत उम्मीदवारों ने ही अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कराई है. ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं की हैं उन्हें एक और मौका दिया गया है. NTA ने अब बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी है. एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि जिन छात्रों ने समय पर बैंक डिटेल्स दे दी हैं, उनके खातों में रिफंड भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

READ ALSO

रेलवे में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

कब आएगा री-नीट यूजी का रिजल्ट? जाने क्या है संभावित तिथि

 

अब तक कितने छात्रों ने जमा की बैंक डिटेल?

NTA के मुताबिक 14 जुलाई 2026 तक कुल 11,46,401 उम्मीदवारों ने अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कराई है. यह कुल पात्र उम्मीदवारों का लगभग 52 प्रतिशत हैं.एजेंसी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने अपने बैंक खाते की सही जानकारी दी है उनके खातों में परीक्षा शुल्क वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

क्यों लौटाया जा रहा है परीक्षा शुल्क?

NEET UG 2026 की परीक्षा पहले 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी लेकिन परीक्षा के दौरान पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया.इसके बाद NTA ने दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया और 21 जून 2026 को री-एग्जाम कराया गया. इसी वजह से पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस किया जा रहा है.

 

 

बैंक डिटेल्स जमा करने की नई आखिरी तारीख क्या है?

पहले बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 तय की गई थी लेकिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों द्वारा जानकारी जमा नहीं करने के कारण NTA ने समयसीमा बढ़ा दी है.अब उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर सकते हैं.एजेंसी ने कहा है कि जो छात्र अभी तक बैंक डिटेल्स नहीं भर पाए हैं वे तय समय के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि उनका परीक्षा शुल्क वापस किया जा सके.

 

 

बैंक डिटेल्स क्यों जरूरी हैं?

NTA केवल उसी बैंक खाते में परीक्षा शुल्क वापस करेगी जिसकी जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करेंगे.यदि कोई उम्मीदवार समय पर बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं करता है तो उसके रिफंड की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है इसलिए सभी पात्र उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपना बैंक खाता अपडेट करने की सलाह दी गई है.

NTA ने OMR शीट भी जारी की

इसी बीच NTA ने NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR आंसर शीट भी जारी कर दी है.इससे पहले एजेंसी प्रोविजनल आंसर-की जारी कर चुकी थी. अब उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं.

 

 

OMR शीट कैसे देखें?

NTA ने स्पष्ट किया है कि OMR शीट किसी सार्वजनिक PDF या नोटिस के रूप में जारी नहीं की गई है.

हर उम्मीदवार को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद ही वह अपनी स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट देख सकेगा.एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सही लॉगिन जानकारी का ही इस्तेमाल करें ताकि OMR शीट देखने और आपत्ति दर्ज कराने में कोई परेशानी न हो.

 

आंसर-की पर आपत्ति का मौका भी मिला

NTA ने प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया है.आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद होने के बाद विशेषज्ञों की समीक्षा के आधार पर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी.

 

कब आएगा NEET UG 2026 का रिजल्ट?

NTA के कार्यक्रम के अनुसार आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी. इसके बाद 20 जुलाई 2026 तक री-एग्जाम का परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है.इस रिजल्ट का इंतजार देशभर के 20 लाख से अधिक MBBS अभ्यर्थी कर रहे हैं

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?

यदि आपने अभी तक बैंक खाते की जानकारी अपडेट नहीं की है तो 31 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे से पहले यह काम जरूर पूरा कर लें. साथ ही अपनी OMR शीट और आंसर-की का मिलान कर लें.यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है तो निर्धारित समय के भीतर उसे दर्ज करें. इसके बाद NTA फाइनल आंसर-की जारी करेगी और उसी के आधार पर NEET UG 2026 री-एग्जाम का परिणाम घोषित किया जाएगा.

Related Posts

कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

रेलवे में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

July 15, 2026
कब आएगा री-नीट यूजी का रिजल्ट? जाने क्या है संभावित तिथि
शिक्षा

कब आएगा री-नीट यूजी का रिजल्ट? जाने क्या है संभावित तिथि

July 14, 2026
कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, चेक करें डिटेल्स

July 10, 2026
कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

इंडियन ओवरसीज बैंक ने निकाली इतने पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन

July 10, 2026
NTA NEET Fee रिफंड के लिए कल तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें अभ्यर्थी, जानिए क्या है फीस रिफंड का प्रोसेस
शिक्षा

NTA NEET Fee रिफंड के लिए कल तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें अभ्यर्थी, जानिए क्या है फीस रिफंड का प्रोसेस

July 6, 2026
कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 700 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

July 2, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के लिए तैयारी बैठक 18 नवम्बर को

पीएम आवास योजना 2.0 में 28,461 घरों के लिए 435 करोड़ की स्वीकृति से ‘सभी के लिए आवास’ के संकल्प को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

March 7, 2026
मेडिसिटी विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि: चार माह में जमीन लीज और रजिस्ट्री पूरी, ₹680 करोड़ की लागत से बनेगा 300 बिस्तरों का बॉम्बे हॉस्पिटल

मेडिसिटी विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि: चार माह में जमीन लीज और रजिस्ट्री पूरी, ₹680 करोड़ की लागत से बनेगा 300 बिस्तरों का बॉम्बे हॉस्पिटल

January 22, 2026
हरिद्वार अर्धकुंभ की तारीखों का ऐलान; पहली बार संन्यासियों के संग होंगे 3 शाही स्नान, यहां जानें अमृत स्नान की तिथियां..

हरिद्वार अर्धकुंभ की तारीखों का ऐलान; पहली बार संन्यासियों के संग होंगे 3 शाही स्नान, यहां जानें अमृत स्नान की तिथियां..

September 13, 2025
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का हुआ ऐलान, यहां देखें 12 मैचों के शेड्यूल

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का हुआ ऐलान, यहां देखें 12 मैचों के शेड्यूल

June 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • NTA ने फिर बढ़ाई NEET फीस रिफंड की डेडलाइन, अब 31 जुलाई तक अपडेट करें बैंक डिटेल्स
  • पैसा रखें तैयार, आ रहा है Indian Gas Exchange का IPO, निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेल्स
  • विक्रांत मैसी की सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर जारी; जानिए OTT पर कब देगी दस्तक
  • Instamart और HPCL के बीच हुई बड़ी डील, अब ऑनलाइन मिनटों में घर पहुंचेगा 10 किलो वाला LPG गैस सिलेंडर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR