• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कापू पुलिस की कार्रवाई, पण्डो जनजाति की भूमि फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी सुखन राठिया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
October 1, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 1 अक्टूबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में फर्जीवाड़ा एवं भूमि संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कापू पुलिस को एक और सफलता मिली है। पण्डो जनजाति की भूमि को कथित रूप से फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम विक्रय कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुखन राठिया पिता धनाराम राठिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी बकालो, थाना कापू को पुलिस ने कोरबा से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया। पूछताछ एवं विवेचना में आरोपी की उक्त भूमि की फर्जी खरीदी-बिक्री में संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

Read More : Small Savings Schemes Rates: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही में भी दरें स्थिर

गौरतलब है कि कापू पुलिस द्वारा पण्डो जनजाति की भूमि को फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम विक्रय कराने तथा ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेज एवं पट्टे तैयार कर दलालों के माध्यम से रजिस्ट्री कराने के मामले की जांच की जा रही है। प्रकरण में तत्कालीन पटवारी राकेश कुमार साय तथा रजिस्ट्री के गवाह अगस्तुस खलखो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश तेज की गई थी। इसी क्रम में आरोपी सुखन राठिया गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले तमिलनाडु फरार हो गया था। बाद में पुलिस की तलाश की जानकारी मिलने पर वह कोरबा में अपना ठिकाना बनाकर रह रहा था, जहां कापू पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

*क्या है मामला*

जानकारी के अनुसार ग्राम डुमरनारा की भूमि खसरा नंबर 409 के संबंध में सामने आया कि उक्त भूमि पूर्व से पण्डो जनजाति के सदस्यों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज रही है। वर्ष 2023-24 के राजस्व अभिलेखों की जांच में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के भूमि को सुखन पिता बजरंग, जाति रावत के नाम दर्ज किया जाना पाया गया। इसके बाद दिनांक 21 फरवरी 2024 को उक्त भूमि का पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से संतोष देवी गुप्ता निवासी रायपुर के नाम विक्रय किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि विक्रेता के रूप में जिस व्यक्ति को प्रस्तुत किया गया, उसका वास्तविक नाम सुखन राठिया पिता धनाराम, जाति कंवर है। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान फर्जी आधार कार्ड के उपयोग की बात भी सामने आई। जांच में तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय द्वारा उक्त भूमि के विक्रय के लिए चौहद्दी प्रदान किए जाने की भूमिका भी सामने आई है।

दिनांक 07 जुलाई 2026 को प्रार्थी श्री उन्मेश पटेल, तहसीलदार, तहसील कार्यालय कापू की रिपोर्ट पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 108/2026, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में विक्रेता सुखन राठिया, क्रेता संतोष देवी गुप्ता, साक्षी संतन राठिया एवं जीवन वर्धन तथा तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय की भूमिका की जांच की गई।

गिरफ्तार आरोपी सुखन राठिया ने पूछताछ में अपना वास्तविक नाम सुखन राठिया पिता धनाराम राठिया होना बताया। आरोपी के अनुसार तत्कालीन पटवारी राकेश साय एवं अन्य आरोपियों द्वारा उसका नाम सुखन पिता बजरंग रावत दर्शाकर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी, जिसके एवज में उसे ₹10,000 दिए गए थे। बाद में उक्त भूमि को गैर-आदिवासी संतोष देवी गुप्ता के नाम विक्रय किया गया। विवेचना में पण्डो जनजाति की भूमि की विधि-विरुद्ध खरीदी-बिक्री में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

Read More : IND vs SL Semifinal: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, लक्ष्मी कैवर्त, आरक्षक विभूति सिंह, कन्हैया भगत एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

October 1, 2026
Next Post

Raigarh News : जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारत को बड़ी कामयाबी, अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का भंडार, हरदीप पुरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

भारत को बड़ी कामयाबी, अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का भंडार, हरदीप पुरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

June 6, 2026

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
बादल फटने से फिर मची तबाही, 6 घर तबाह, कई लोग लापता…

बादल फटने से फिर मची तबाही, 6 घर तबाह, कई लोग लापता…

September 18, 2025
Jio ने पेश किया 36 दिन वाला नया रिचार्ज प्लान, इतने रुपए में मिलेगा डेली 2GB डेटा और OTT के फायदे भी

Jio ने पेश किया 36 दिन वाला नया रिचार्ज प्लान, इतने रुपए में मिलेगा डेली 2GB डेटा और OTT के फायदे भी

January 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात
  • Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम
  • Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
  • Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR