• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया जिला पुलिस रायगढ़ का निरीक्षण

Amish Kumari by Amish Kumari
August 31, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *22 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री राम गोपाल गर्ग दो दिवसीय प्रवास पर जिला रायगढ़ पहुंचे। पुलिस कार्यालय में कार्यालयीन स्टाफ की बैठक लेकर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी श्री गर्ग ने कहा कि जिला पुलिस कार्यालय पुलिसिंग का नियंत्रण केंद्र है और कार्यालय का बेहतर कामकाज सीधे तौर पर पूरे जिले की पुलिसिंग पर प्रभाव डालता है। उन्होंने कार्यालयीन स्टाफ को निर्देशित किया कि फील्ड में कार्यरत अधिकारियों एवं जवानों को मिलने वाले वेतन, देयक, अवकाश तथा कल्याणकारी सुविधाओं का प्राथमिकता के साथ समय पर निराकरण किया जाए।

READ ALSO

Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

Read More : CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट, 40-60 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवाएं

*हर शाखा के कामकाज की बारीकी से समीक्षा*

बैठक के दौरान आईजी श्री गर्ग ने पुलिस कार्यालय की एक-एक शाखा के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समय-समय पर होने वाले ऑडिट का एसएसपी श्री शशिमोहन द्वारा भौतिक सत्यापन, चिटफंड प्रकरणों में हुई प्रगति, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों को नियमित रूप से अपडेट रखने तथा पुलिस कार्यालय में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय वाहनों एवं अन्य शासकीय संपत्तियों के रख-रखाव को भी प्राथमिकता देने को कहा।

*सीसीटीएनएस को बताया नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की अहम कड़ी*

निरीक्षण के दौरान आईजी श्री गर्ग ने नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में सीसीटीएनएस की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नए कानूनों के तहत ई-साक्ष्य, ई-समन, ई-फॉरेंसिक तथा अन्य डिजिटल प्रक्रियाओं का संचालन सीसीटीएनएस के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को इन तकनीकी व्यवस्थाओं का विशेष प्रशिक्षण देने तथा उन्हें इसके प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

*जिले की शिकायतों, अपराधों और पुलिसिंग की भी समीक्षा*

आईजी श्री गर्ग ने अपने निरीक्षण के दौरान जिले में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो।

*राजपत्रित अधिकारियों से ली अनुविभागवार कानून-व्यवस्था की जानकारी*

पुलिस कार्यालय के स्टाफ के साथ बैठक के बाद आईजी श्री गर्ग ने जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अनुविभागवार कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, अपराधों की रोकथाम तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*थाना चक्रधरनगर का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद-कार्य का लिया जायजा*

देर शाम पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री गर्ग द्वारा थाना चक्रधरनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं सीएसपी श्री मयंक मिश्रा मौजूद रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा एवं थाना स्टाफ द्वारा आईजी श्री गर्ग का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना चक्रधरनगर के पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी ली तथा विवेचक कक्ष, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष सहित थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना आने वाले शिकायतकर्ताओं तथा पुलिस स्टाफ के लिए की गई बैठक व्यवस्था, हेल्प डेस्क एवं साफ-सफाई की सराहना की। सीसीटीएनएस कक्ष में उन्होंने सीसीटीएनएस आरक्षक से ऑनलाइन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और थाना चक्रधरनगर में ऑनलाइन रोजनामचा एंट्री की व्यवस्था की विशेष प्रशंसा की। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने आईजी को बताया कि रायगढ़ जिले के सभी थानों में सीसीटीएनएस के माध्यम से ऑनलाइन रोजनामचा एंट्री की जा रही है तथा काफी समय से मैनुअल रोजनामचा लेखन बंद किया जा चुका है। आईजी श्री गर्ग ने पुलिसिंग में तकनीक के प्रभावी उपयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत करने वाले कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना चक्रधरनगर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के अंत में थाना चक्रधरनगर की ओर से आईजी श्री राम गोपाल गर्ग को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके निर्देशों के अनुरूप पुलिसिंग को और बेहतर बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Read More : Chhatisgarh News: राखी से पहले खाते में पहुंची महतारी वंदन की राशि, रवाना परवीन ने ‘विष्णु भैया’ का किया आभार

*आईजी श्री गर्ग का संदेश*

*पत्रकारों से चर्चा करते हुए आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने बताया कि वे जिले के दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण पर रायगढ़ पहुंचे हैं। रायगढ़ जिला, बिलासपुर रेंज में जिला बिलासपुर के बाद दूसरा सबसे बड़ा जिला है और यहां की पुलिसिंग की चुनौतियां भी अलग हैं। पुलिसिंग में पारदर्शिता, डिजिटल प्रगति और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक मामलों का शत प्रतिशत समयबद्धता निराकरण कराने का आह्वान किया!*

उन्होंने जिला रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह की पुलिसिंग और नियंत्रण व्यवस्था की सराहना किया |

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

October 7, 2026
Next Post

BJP ‘Gen Z’ Outreach: Gen Z से संपर्क बढ़ाने के लिए बीजेपी की नई टीम का ऐलान, ओ.पी. चौधरी समेत इन 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में मानसून कि रफ्तार जल्द होगी धीमी.. पढ़ें क्या कहती है IMD कि लेटेस्ट रिपोर्ट!…*

छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम, कल ओले-आंधी का खतरा, 5 दिन का अलर्ट जारी

April 3, 2026
आम आदमी को बड़ा झटका, कमर्शियल LPG बढ़ती कीमतों के बीच 15% तक महंगा होगा होटल-रेस्टॉरेंट का खाना

आम आदमी को बड़ा झटका, कमर्शियल LPG बढ़ती कीमतों के बीच 15% तक महंगा होगा होटल-रेस्टॉरेंट का खाना

May 2, 2026
7025mAh बैटरी के साथ OPPO Find X9, Oppo Find X9 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

7025mAh बैटरी के साथ OPPO Find X9, Oppo Find X9 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

November 18, 2025
सोने की कीमत में फिर आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर, यहां चेक करें आज का रेट

सोने की कीमत में फिर आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर, यहां चेक करें आज का रेट

August 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattiagarh news: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी
  • Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण
  • Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR