• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, April 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
April 15, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 *15 अप्रैल, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग बालिका को देह व्यापार में धकेलने के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 17 वर्षीय पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू कर चार दलालों सहित एक खरीदार आरोपी को मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल

रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ अजय नागवंशी को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता, जो रायगढ़ जिले की निवासी है, ने 11 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कि उसके पिता उसे हमेशा डांट फटकार करते थे जिसके कारण वह एक दिन (26 नवंबर 2025) को गांव के खेल मैदान में थी । उसी समय उसकी परिचित लड़की चमेली (परिवर्तित नाम) उसे रायगढ़ काम दिलाने का बहाना देकर बहला फुसलाकर रायगढ़ ले आयी । रायगढ़ के निकले महादेव मंदिर के पास पहले से सक्रिय गिरोह के सदस्य- बिन्दिया रात्रे, अभय यादव, चिकू खान, पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची से मिलवाया जिनके द्वारा भी बालिका को काम दिलाने का झांसा देकर दूसरे दिन सागर (म.प्र.) लेकर गये। सागर जिले के एक गाँव में बालिका को सुनील नाम व्यक्ति से मंदिर में सुनील से पैसा लेकर ले जाकर जबरन शादी करा दिये और वापस आ गये। सुनील ने जबरजस्ती बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाये। मौका देखकर बालिका सागर (म.प्र.) से ट्रेन से वापास रायगढ़ आ गई। उसके पिताजी के डर के कारण घर नहीं गई, रायगढ़ में बिन्दिया से मिली जिसने अपने पास रहना कहकर बहलाफुसला कर धंधा (दुष्कर्म) कराने लडको के पास भेजती और धंधा का पैसा लेती थी । बालिका के आवेदन पर *अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 137(2), 143, 96, 98, 99, 64, 3(5) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट* पंजीबद्ध कर बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया और मेडिकल बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई । पुलिस ने चमेली (परिवर्तित नाम) जो विधि से संघर्ष बालिका है, उसे हिरासत में लेने पर उसने सभी आरोपी एक राय होकर बालिका को सागर मध्यप्रदेश के सुनील दीक्षित नामक व्यक्ति को डेढ़ लाख रूपये में बेचकर विवाह कराना एवं रकम को आपस में बांटना बताया गया। आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर खर्च के बाद बचे 7000 रूपये नगदी एवं मोबाइलों को जप्त किया गया है।

उसके बाद आरोपी सुनील दिक्षित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम सागर रवाना हुई जिसे भी 13 अप्रैल को जिला छतरपुर उसके गांव में धरदबोचा गया, आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है । अभिरक्षा में ली गई विधि से संघर्षरत बालिका को किशोर न्यायालय तथा अन्य गिरफ्तार आरोपी- बिन्दिया रात्रे, चिकू खान, पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची और सुनील दिक्षित को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अभय यादव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिसटीम प्रयासरत है ।

पूरी कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ अजय नागवंशी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी एसआई कुसुम कैवर्त, एएसआई मनमोहन बैरागी, कांस्टेबल चंद्रेश पाण्डेय, राजेश खांडे, विकास कुजूर एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

  *“अनैतिक कार्य, मानव तस्करी और देह व्यापार में संलिप्त गिरोहों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि सामाजिक बुराईयों को रोकने ऐसी किसी भी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देवें जिससे उन पर कार्रवाई की जा सकें”*
*गिरफ्तार आरोपी* –
1. सिरिन बानू उर्फ पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची पति मोह. वकील उम्र 45 वर्ष सा. बीड़पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)
2. बिंदिया रात्रे पिता स्व. रामलाल रात्रे उम्र 23 वर्ष सा. इंदिरा नगर भोला गली रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)
3. मोह. दानिश उर्फ चीकू पिता मोह. वकील उम्र 20 वर्ष सा. बीड़पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ (छ.ग.)
4. सुनील दिक्षित पिता बाबूलाल दिक्षित उम्र 37 साल निवासी बिलवार थाना गुजगंज जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश)
5. विधि से संघर्षरत बालिका

Related Posts

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल
रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल

April 15, 2026
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

April 14, 2026
एक धमाका और उजड़ गई जिंदगियां वेदांता प्लांट में ब्लास्ट से खौफनाक हादसा, 10 से ज्यादा मौत की आशंका, कई जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे
रायगढ़

एक धमाका और उजड़ गई जिंदगियां वेदांता प्लांट में ब्लास्ट से खौफनाक हादसा, 10 से ज्यादा मौत की आशंका, कई जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे

April 14, 2026
राइसमिल के भूसे में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर
रायगढ़

राइसमिल के भूसे में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर

April 13, 2026
रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
रायगढ़

रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

April 13, 2026
केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़

केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई

April 13, 2026
Next Post
थोक महंगाई ने बढ़ाई टेंशन, मार्च में महंगाई दर उछलकर 3.88% पर पहुंची, जानिए क्या हुआ महंगा?

थोक महंगाई ने बढ़ाई टेंशन, मार्च में महंगाई दर उछलकर 3.88% पर पहुंची, जानिए क्या हुआ महंगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन तक अतिभारी वर्षा की चेतावनी…

मौसम लेगा करवट, 13, 14 और 16 मार्च को हल्की बारिश के असर, तेज हवा और गरज-चमक की चेतावनी

March 12, 2026
इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाया, नाबालिग को भगाने वाला और सहयोगी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाया, नाबालिग को भगाने वाला और सहयोगी गिरफ्तार

September 30, 2025
त्योहार सीजन में मिलावट पर प्रशासन सख्त

त्योहार सीजन में मिलावट पर प्रशासन सख्त

August 6, 2025
मुख्यमंत्री साय ने समाजसेविका पद्मश्री राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर किया नमन

बस्तर अब बदल रहा है — शांति, विश्वास और विकास की ओर तेज़ी से बढ़ता नया बस्तर : मुख्यमंत्री साय

January 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • AI पर भरोसा हो सकता है जानलेवा? नई रिसर्च में बड़ा खुलासा, कभी न करें ये गलती
  • सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, कोबरा बटालियन के 5 जवान घायल
  • बड़ा रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत
  • अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे और कहां से करें रजिस्ट्रेशन, एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR